ऑफिसों में छुट्टियों को गिफ्ट करने का बढ़ रहा है चलन, जानिए क्या है मामला
Updated on
10-01-2024 01:43 PM
नई दिल्ली: मनीष एक कॉरपोरेट हाउस में काम करते हैं। उनके पास 2023 में अनयूज्ड लीव बचे हैं। ऐसे में सवाल है कि मनीष इन बची हुई छुट्टियों का क्या करेंगे? कुछ कंपनियां मनीष जैसे कर्मचारियों को अपने साथ काम करने वालों को अपनी छुट्टियां गिफ्ट में देने का मौका दे रही हैं, जिन्हें वास्तव में इमरजेंसी में इसकी जरूरत होती है। दरअसल, कई ऑफिसों में 'गिफ्ट-ए-लीव पॉलिसी' का चलन बढ़ता जा रहा है, जहां कर्मचारी इमरजेंसी में अपने साथी कर्मचारी को छुट्टी उपहार में दे सकते हैं।
डेलॉयट के हालिया सर्वे के नतीजों ये जानकारी सामने आई है। सर्वे के मुताबिक इस तरह की पॉलिसी अपनाने की वजहों में दोस्ती और सहयोग की संस्कृति को बढ़ावा देना शामिल है। यह नए कर्मचारियों की भी मदद करता है जिनके पास बहुत कम छुट्टी होती है। 2023 में आयोजित डेलॉयट इंडिया बेनिफिट्स स्टडी में मैन्युफैक्चरिंग, सर्विस, फार्मास्यूटिकल्स, टेक, फाइनैंस और कंस्यूमर जैसे सेक्टर से जुड़ीं 200 से अधिक फर्मों को शामिल किया गया है। ईटी ने मैरिको, पर्सिस्टेंट सिस्टम्स और BT ग्रुप इंडिया जैसी कंपनियों के एग्जिक्यूटिव्स से बात की, तो उन्होंने इस बात की पुष्टि की कि इस तरह की पॉलिसी अपनाई गई है।
क्या है फायदा?
डेलॉयट इंडिया के निदेशक नीलेश गुप्ता के मुताबिक, यह कर्मचारियों के अलावा कंपनी के लिए भी फायदेमंद है। ब्रिटेन स्थित दूरसंचार कंपनी बीटी ग्रुप की लोकल यूनिट ने भारत के लिए अपनी एचआर पॉलिसी के हिस्से के रूप में अगस्त 2023 में यह नीति शुरू की थी। बीटी ग्रुप इंडिया के एचआर डायरेक्टर जय मुथु ने कहा कि इसका उपयोग धीरे-धीरे बढ़ रहा है। हालांकि यह एक प्रतिशत से भी कम है। इसकी वजह यह है कि इसका उपयोग केवल इमरजेंसी की स्थिति में किया जाता है।
मैरिको के सीएचआरओ अमित प्रकाश का कहना है कि कंपनी की 'लीव शेयरिंग' पॉलिसी है। इसके माध्यम से कोई कर्मचारी एक-दूसरे का सपोर्ट करते हैं। पर्सिस्टेंट सिस्टम्स के मुख्य लोक अधिकारी योगेश पटगांवकर का कहना है कि कोविड-19 महामारी के दौरान 'डोनेट/गिफ्ट योर लीव' पॉलिसी लागू की थी। हालांकि महामारी के बाद इसका चलन कम हो गया, इसलिए अब कंपनी ने इस नीति का दायरा बढ़ा दिया है। विशेषज्ञों का कहना है कि गिफ्ट में छुट्टी देने से कर्मचारियों, विशेष रूप से नए कर्मचारियों में सुरक्षा की भावना पैदा करने में मदद मिलती है।
नई दिल्ली: आरबीआई के गवर्नर संजय मल्होत्रा मौद्रिक नीति समिति (MPC) की बैठक में लिए गए फैसलों के बारे में थोड़ी देर में जानकारी देंगे। उससे पहले आज शेयर बाजार…
मुंबई: बेंगलुरु की हॉस्पिटल चेन चलाने वाली कंपनी मणिपाल हेल्थ एंटरप्राइजेज Manipal Health Enterprises के शेयर आज इश्यू प्राइस से 11% प्रीमियम के साथ लिस्ट हुए। यह जहां बीएसई पर…
मुंबई: विदेशी मुद्रा भंडार के मोर्चे पर भारत की स्थिति अभी कुछ बेहतर हुई है। यह लगातार चौथा सप्ताह रहा जबकि भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी दिखी है।…
मुंबई: वेलोरा इम्पैक्ट लिमिटेड (BSE: 531257) ने इस साल की पहली तिमाही में अच्छा प्रदर्शन किया है। इस कंपनी को पहले प्रतीक्षा केमिकल्स लिमिटेड (Vellora Impact Ltd) के नाम से…
नई दिल्ली: अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता एल्युमीनियम मेटल (Vedanta Aluminium Metal) ने चालू वित्त वर्ष की जून (पहली) तिमाही के शानदार वित्तीय परिणाम घोषित किए हैं। मजबूत राजस्व वृद्धि…