Select Date:

अमेरिका-चीन छूट जाएंगे पीछे, भारत बनेगा दुनिया की सबसे बड़ी इकॉनमी, अमेरिकी दिग्गज ने किया दावा

Updated on 22-01-2026 01:00 PM
नई दिल्ली: भारत दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ रही इकॉनमी है और जल्द ही जर्मनी को पछाड़कर तीसरे नंबर पर पहुंच सकती है। अभी अमेरिका दुनिया की सबसे बड़ी इकॉनमी है जबकि चीन दूसरे नंबर पर है। लेकिन अमेरिका के Carlyle Group के को-फाउंडर डेविड रुबेनस्टीन का मानना है कि भारत कुछ ही दशकों में दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन सकता है। उन्होंने स्विट्जरलैंड के दावोस में चल रहे World Economic Forum में ईटी के साथ एक खास इंटरव्यू में यह बात कही।

रुबेनस्टीन ने कहा, "मुझे लगता है कि 20-30 साल में भारत दुनिया की सबसे बड़ी इकॉनमी बन सकता है।" उन्होंने कहा कि अमेरिका और भारत के रिश्तों को लेकर कोई चिंता नहीं है। उन्होंने कहा, "राष्ट्रपति ट्रंप आम तौर पर भारत के साथ अमेरिका के रिश्तों को लेकर काफी सकारात्मक रहे हैं। उन्होंने अपने एक बहुत करीबी सहयोगी को राजदूत बनाकर भेजा है।"

कैसी होनी चाहिए नीतियां?

उन्होंने भारतीय नीति निर्माताओं से आग्रह किया कि वे वैश्विक प्राइवेट क्रेडिट, प्राइवेट इक्विटी (PE), प्राइवेट इन्वेस्टमेंट को पश्चिम की तरह का निवेश न समझें। उन्होंने कहा कि जब PE और प्राइवेट क्रेडिट बाजार को फलने-फूलने दिया जाएगा, तो अच्छी पूंजी वाले भारतीय उद्यमी भी इस क्षेत्र में आएंगे। ऐसी नीतियां इन लोगों में से कई को भारत में रहने के लिए प्रोत्साहित करेंगी।रुबेनस्टीन ने कहा कि प्राइवेट इक्विटी (PE) का मतलब है कि कंपनियां अपना पैसा उन कंपनियों में लगाती हैं जो अभी शेयर बाजार में लिस्टेड नहीं हैं। प्राइवेट क्रेडिट का मतलब है कि कंपनियां सीधे कर्ज देती हैं, न कि बैंकों के जरिए। यह सब निवेश के नए तरीके हैं। भारत में इस ग्रुप ने विभिन्न क्षेत्रों की कंपनियों में 8 अरब डॉलर से ज्यादा का निवेश कर रखा है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: रेयर अर्थ को नए जमाने की टेक्नोलॉजी की रीढ़ कहा जाता है। इनका यूज इलेक्टिक वीकल, इंडस्ट्रियल ऑटोमेशन और डिफेंस में होता है। अभी इसकी सप्लाई चेन पर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: होर्मुज जलडमरूमध्य में एक बार फिर से संकट गहरा गया है। यही वजह है कि कच्चे तेल की ढुलाई पर एक बार फिर से जियोपोलिटकल रिस्क प्रीमियम (Geopolitical…
 23 July 2026
नई दिल्‍ली: सरकार ने अनुराग जैन को नीति आयोग का नया सीईओ नियुक्‍त किया है। अनुराग जैन मध्‍य प्रदेश कैडर के 1989 बैच के IAS अधिकारी हैं। कैबिनेट की नियुक्ति…
 23 July 2026
नई दिल्ली: सोने और चांदी की तस्करी में हाल में काफी तेजी देखने को मिली है। सरकार ने 12 मई को सोने और चांदी पर इंपोर्ट ड्यूटी में बढ़ोतरी की…
 22 July 2026
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े औद्योगिक घराने टाटा ग्रुप की कंपनी इंडियन होटल्स कंपनी (IHCL) के शेयरों में आज शुरुआती कारोबार में करीब 2% गिरावट आई। बीएसई पर यह…
 22 July 2026
नई दिल्ली: पूंजी बाजार में एथिकल इन्वेस्टिंग को बढ़ावा देने के लिए NSE ने निफ्टी 500 अहिंसा इंडेक्स की शुरुआत की है। इसमें निफ्टी 500 की उन कंपनियों को शामिल…
 22 July 2026
नई दिल्ली: निवेशक अक्सर इस ताक में रहते हैं कि कब भाव गिरे तो वे शेयर खरीदें और कब बढ़े तो बेचें। लेकिन आंकड़ों की मानें तो बाजार की इस…
 22 July 2026
नई दिल्ली: घरेलू शेयर बाजार में आज लगातार तीसरे दिन गिरावट आई है। इसकी वजह यह है कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इंपोर्टेड जेनेरिक दवाओं पर चरणबद्ध तरीके…
 22 July 2026
नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमत में आज तेजी आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोने की कीमत में 2,000 रुपये प्रति 10 ग्राम की तेजी आई है…
Advt.