अमेरिका ने होर्मुज की खाड़ी से पल्ला झाड़ा, लेकिन सऊदी अरब ने निकाल लिया तोड़!
Updated on
04-04-2026 12:14 PM
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने होर्मुज की खाड़ी से पल्ला झाड़ लिया है। उनका कहना है कि अमेरिका को समुद्री मार्ग की जरूरत नहीं है। उनका कहना है कि जिन देशों को इसकी जरूरत है, वे इसे खोलने के लिए काम करें। उधर ईरान का कहना है कि होर्मुज की खाड़ी को अब वह अपने ढंग से चलाएगा। उसने वहां से गुजरने वाले जहाजों से टोल वसूलना भी शुरू कर दिया है। इस बीच सऊदी अरब ने होर्मुज की खाड़ी को बाइपास करने का रास्ता निकाल लिया है।
दुनिया का 20 फीसदी कच्चा तेल होर्मुज की खाड़ी से गुजरता है। खाड़ी देशों के कई देशों की इकॉनमी तेल पर निर्भर है। इनमें इराक, यूएई, बहरीन, यमन, कतर, सऊदी अरब, ओमान और कुवैत शामिल हैं। कुवैत की जीडीपी में तेल और गैस से होने वाली कमाई की करीब 60% हिस्सेदारी है। इनमें से अधिकांश देश होर्मुज की खाड़ी से अपना तेल भेजते हैं। यह फारस की खाड़ी को ओमान की खाड़ी से जोड़ता है। इराक के ऑयल रेवेन्यू में मार्च में 70 फीसदी गिरावट आई है।
सऊदी अरब का तोड़
इस बीच सऊदी अरब ने लाल सागर के रास्ते तेल का निर्यात बढ़ा दिया है। वह लाल सागर के किनारे स्थित यानबू पोर्ट से रोजाना 5 मिलियन बैरल तेल का एक्सपोर्ट कर रहा है। उसकी 746 मील लंबी ईस्ट-वेस्ट पाइपलाइन पूरी क्षमता के साथ काम कर रही है और इससे रोजाना 7 मिलियन बैरल तेल भेजा जा रहा है।इसमें से रोजाना 5 मिलियन बैरल तेल एक्सपोर्ट हो रहा है जबकि 2 मिलियन बैरल को देश में ही रिफाइन किया जा रहा है। यानबू से निर्यात बढ़ाकर सऊदी अरब ने होर्मुज से होने वाले एक्सपोर्ट से हुए नुकसान की 45 फीसदी तक भरपाई कर ली है। युद्ध शुरू होने से पहले इस पोर्ट से केवल 1 मिलियन बैरल का एक्सपोर्ट हो रहा था।
नई दिल्ली: इनकम टैक्स विभाग ने चालू वित्त वर्ष (2026-27) के लिए कॉस्ट इन्फ्लेशन इंडेक्स (CII) बढ़ा दिया है। इसका इस्तेमाल जमीन-जायदाद (प्रॉपर्टी), शेयर और गहने बेचने पर होने वाले…
नई दिल्ली: सैटकॉम के क्षेत्र में एलन मस्क की कंपनी स्टारलिंक को कड़ी टक्कर मिलने वाली है। स्पेस रेगुलेटर IN-SPACe ने रिलायंस जियो के लगभग 1,600 लो अर्थ ऑर्बिट (LEO)…
नई दिल्ली: यह कहानी है मुंबई के रहने वाले अमन सेन की। उन्होंने लीक से हटकर अपना खुद का रास्ता बनाया। कॉलेज की पढ़ाई बीच में ही छोड़कर उन्होंने कारोबार…
नई दिल्ली: देश में जल्दी ही प्लास्टिक के नोट देखने को मिल सकते हैं। आरबीआई ने नोटों की छपाई के लिए ओपेसिफाइड पॉलिमर सब्सट्रेट शीटों के निर्माण तथा आपूर्ति के…
कानपुर: कानपुर का अपना पराग मिल्क ब्रैंड जल्द ही आम लोगों के घरों में दोबारा दस्तक देगा। नैशनल डेयरी डेवलपमेंट बोर्ड ने मदर डेयरी ब्रैंड से 2019 से तैयार मिल्क…
नई दिल्ली: एशियाई बाजारों में गिरावट के बीच घरेलू शेयर बाजार आज तेजी के साथ खुला। शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स 250 अंक से अधिक उछल गया जबकि नेशनल स्टॉक…
नई दिल्ली: रूसी कच्चा तेल खरीदने वाले देशों पर अमेरिका के प्रस्तावित टैरिफ से ग्लोबल ऑयल मार्केट में नई अस्थिरता आ सकती है। लेकिन, सीमित अतिरिक्त प्रोडक्शन क्षमता और जारी…