Select Date:

जिसको टीम में लाने के लिए की संजू सैमसन की डील, वही खिलाड़ी IPL से बाहर, राजस्थान रॉयल्स की बढ़ी टेंशन

Updated on 20-03-2026 01:20 PM
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 के आगाज से पहले राजस्थान रॉयल्स को एक बहुत बड़ा झटका लगा है। इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर सैम करन चोट के कारण आगामी सीजन से बाहर हो गए हैं। ईएसपीएन क्रिकइन्फो की रिपोर्ट के मुताबिक करन ग्रोइन इंजरी से जूझ रहे हैं जिसके चलते वह इस साल मैदान पर नजर नहीं आएंगे। सैम करन को राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स से एक बड़ी ट्रेड डील के जरिए अपनी टीम में शामिल किया था जिसमें संजू सैमसन और रविंद्र जडेजा जैसे नाम भी शामिल थे।

सैम करन आईपीएल से बाहर हुए

सैम करन ने अपना पिछला मैच 5 मार्च 2026 को भारत के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में खेला था। वानखेड़े स्टेडियम में हुए उस मुकाबले में करन काफी महंगे साबित हुए थे जहां उन्होंने 4 ओवर में 53 रन लुटाए और बल्लेबाजी में केवल 18 रन बना सके थे। राजस्थान रॉयल्स के लिए उनका बाहर होना एक दोहरा नुकसान है क्योंकि टीम उन्हें गेंद और बल्ले दोनों से एक मैच विनर के रूप में देख रही थी।

फरेरा को किया जा सकता है शामिल

करन की अनुपस्थिति में अब राजस्थान रॉयल्स दक्षिण अफ्रीका के डोनोवन फरेरा पर भरोसा जता सकती है। फरेरा भी ट्रेड डील के जरिए ही रॉयल्स का हिस्सा बने थे और अब मध्यक्रम में एक फिनिशर की भूमिका निभाते नजर आ सकते हैं। हालांकि फ्रेंचाइजी अभी भी करन के विकल्प के तौर पर कुछ अन्य विदेशी खिलाड़ियों के नामों पर विचार कर रही है लेकिन आधिकारिक तौर पर किसी रिप्लेसमेंट की घोषणा होना बाकी है।

नाथन एलिस भी हुए बाहर

दूसरी ओर चेन्नई सुपर किंग्स के लिए भी बुरी खबर सामने आई है। ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज नाथन एलिस हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण आईपीएल 2026 से बाहर हो गए हैं। सीएसके के सीईओ केएस विश्वनाथन ने गुरुवार शाम को इस खबर की पुष्टि की। आईपीएल के आंकड़ों की बात करें तो सैम करन ने अब तक 64 मैचों में 997 रन बनाने के साथ-साथ 54 विकेट भी चटकाए हैं। वह पंजाब किंग्स और चेन्नई सुपर किंग्स जैसी टीमों का हिस्सा रह चुके हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 July 2026
कार्डिफ: भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरे वनडे मैच खेला गया। इस मैच में इंग्लैंड की टीम ने भारत को 4 विकेट हरा दिया। इंग्लैंड की जीत में सबसे अहम…
 17 July 2026
कार्डिफ: भारत और इंग्लैंड के बीच कार्डिफ के सोफिया गार्डन्स में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज बेन डकेट के नाम एक ऐसा शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज…
 17 July 2026
लंदन: भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के माता-पिता , गुरुनाथ शर्मा और पूर्णिमा शर्मा, भारत और इंग्लैंड के बीच 19 जुलाई को लॉर्ड्स में होने वाले तीसरे और अंतिम वनडे से…
 17 July 2026
नई दिल्ली: कुल 35 दिन और 102 मुकाबलों के बाद अब तय हो गया है कि या तो लियोनेल मेसी की अर्जेंटीना फीफा वर्ल्ड कप का खिताब बचाने वाली इतिहास…
 17 July 2026
कार्डिफ: इंग्लैंड के खिलाफ चल रही वनडे सीरीज में खराब फॉर्म से जूझ रहे रोहित शर्मा का टीम मैनेजमेंट ने खुलकर समर्थन किया है। भारतीय टीम के बैटिंग कोच सितांशु…
 17 July 2026
अटलांटा: लियोनेल मेसी ने एक बार फिर कर दिखाया। उनकी काबिलियत की हर बार बेहद कठिन परीक्षा ली जाती है और वह हर बार इसमें अव्वल नंबर से पास होते…
 17 July 2026
अटलांटा: मैच खत्म होने में महज पांच मिनट बचे थे और ऐसा लग रहा था कि इंग्लैंड का वर्षों पुराना फाइनल खेलने का सपना अब पूरा होने ही वाला है।…
 17 July 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड के खिलाफ हाल ही में समाप्त हुई टी20 सीरीज में भारतीय टीम को 0-4 से करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा है। इस शर्मनाक हार के बाद…
 16 July 2026
लंदन: इंग्लैंड के टी20 ब्लास्ट के चौथे क्वार्टर फाइनल में समरसेट का सामना यॉर्कशायर से हुआ। 162 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए समरसेट ने 82 रन पर 8वां…
Advt.