बृजभूषण को जेल पहुंचाने तक नहीं रुकेगी जंग... खेल मंत्री से मिलने के बाद बोलीं Vinesh Phogat
Updated on
20-01-2023 07:34 PM
नई दिल्ली: देश के स्टार पहलवानों की कुश्ती फेडरेशन के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ जंग जारी है। लगातार दो दूसरे दिन भी जंतर-मंतर पर मोर्चा संभालने वाले पहलवानों ने खेल मंत्री अनुराग ठाकुर से मुलाकात की। देर रात तक चली बातचीत के बाद भी मामले का हल नहीं निकला। इसके बाद सम्मानित फोगाट फैमिली की बेटी विनेश ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि सिंह के खिलाफ उनकी जंग तब तक नहीं रुकेगी, जब तक जेल नहीं हो जाती।
विनेश फोगाट ने कहा- पहले दिन हमारे साथ यौन शोषण का शिकार हुईं एक-दो पहलवान थीं। इसके बाद संख्या 5-6 तक पहुंची है। हम उनका नाम नहीं बताएंगे। लेकिन अगर जरूरत हुई तो उनके नाम उजागर किए जाएंगे और यह देश के इतिहास का सबसे काला दिन होगा। कम से कम 5-6 महिला पहलवान बृजभूषण के खिलाफ FIR दर्ज कराएंगी।
उन्होंने आखिरी दम तक जंग लड़ने का ऐलान करते हुए कहा- यौन शोषण का जड़ फेडरेशन के अंदर तक है। नेशनल कैंप में भी यह होता रहा है। जरूरी है कि सिंह और उनके लोगों को फेडरेशन से निकाला जाए। हमारी जंग तब तक जारी रहेगी, जब तक बृजभूषण सिंह को जेल नहीं हो जाती। हमने लीगल एक्शन नहीं लिया, क्योंकि हमें न्याय की उम्मीद है। हम ओलिंपिक और वर्ल्ड मेडलिस्ट पहलवान हैं न कि संदिग्ध हैं।
उल्लेखनीय है कि विनेश ने रोते हुए बृजभूषण शरण सिंह पर महिला पहलवानों का यौन शोषण करने का गंभीर आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था कि होटल से लेकर नेशनल कैंप तक लगभग 20 पहलवानों का यौन शोषण किया गया। सभी ने उनसे अपनी व्यथा सबके सामने लाने की गुजारिश की है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा था कि इस बारे में तोक्यो ओलिंपिक के बाद हुई मुलाकात के दौरान पीएम मोदी से भी बात की थी।
दूसरी ओर, अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह ने सभी आरोपों से इनकार किया है। उनका कहना है कि अगर ये आरोप सही साबित हुए तो मैं फांसी पर भी झूलने को तैयार हूं। हालांकि, लेटेस्ट अपडेट यह है कि बृजभूषण आज गोंडा में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। माना जा रहा है कि वह अपने पद से इस्तीफा दे सकते हैं।
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में स्पेन के हाथों एक्स्ट्रा टाइम में मिली 0-1 की दर्दनाक हार के बाद अर्जेंटीना के मुख्य कोच लियोनेल स्कालोनी बेहद भावुक…
नई दिल्ली: स्पेन बनाम अर्जेंटीना फाइनल के बाद मैदान पर ऐसा मंजर देखने को मिला जिसमे खेल जगत को शर्मसार कर दिया। दोनों टीम के खिलाड़ी आपस में हाथापाई करते…
नई दिल्ली: हरमनप्रीत कौर ने अपनी कप्तानी में भारत को लॉर्ड्स में खेला गया एतिहासिक टेस्ट मैच जितवाया। इसके साथ ही उन्होंने इतिहास के सुनहरे पन्नों में अपना नाम दर्ज…
नई दिल्ली: फीफा विश्व कप 2026 के फाइनल में स्पेन ने निको विलियम्स को 74वें में मैदान पर उतारा। वह स्टार्टिंग इलेवन का हिस्सा नहीं थे। विंगर की भूमिका में…
लंदन: लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में भले ही भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा हो, लेकिन हिटमैन रोहित शर्मा के अद्भुत…
लंदन: लॉर्ड्स क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए तीसरे वनडे में भारतीय टीम को इंग्लैंड के खिलाफ 27 रनों से हार का सामना करना पड़ा। हालांकि, रोहित शर्मा बेहतरीन लय में…