ईरान की जंग ट्रंप के लिए बनी मुसीबत, अब तक 16 मिलिट्री एयरक्राफ्ट बर्बाद, अमेरिकी सेना को बड़ा झटका
Updated on
20-03-2026 12:56 PM
तेहरान/वॉशिंगटन: ईरान के साथ जंग अमेरिका के लिए बेहद भारी पड़ रही है। युद्ध शुरू होने के बाद से पहले 20 दिनों में अमेरिका का कम से कम 16 सैन्य विमानों का नुकसान उठाना पड़ा है। इन 10 रीपर स्ट्राइक ड्रोन हैं, जिन्हें ईरान ने निशाना बनाया है। इसके अलावा आधे दर्जन अन्य विमान हमलों या दुर्घटनाओं में बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुए हैं। अमेरिका को सबसे बड़ा झटका शुरुआती दिनों में ही लगा, जब तीन F-15 लड़ाकू विमान कुवैत में फ्रेंडली फायर में गिरा दिए गए।
अमेरिकी एयर टैंकर क्रैश
इसके बाद एक अमेरिकी एयर टैंकर KC-135 अभियान के दौरान इराक में क्रैश हो गया। इस हादसे में एयर टैंकर पर सवार चालक दल के सभी 6 सदस्य मारे गए। रिपोर्ट के अनुसार, सऊदी अरब के प्रिंस सलमान एयर बेस पर खड़े 5 अन्य विमानों को उस समय नुकसान पहुंचा, जब ईरानी मिसाइल ने सैन्य अड्डे पर हमला किया।
रीपर ड्रोन बने ईरान का निशाना
ब्लूमबर्ग न्यूज ने मामले से परिचित एक व्यक्ति के हवाले से बताया कि ईरानी सुरक्षा बलों ने अब तक केवल बिना चालक वाले रीपर ड्रोन को ही निशाना बनाया है। इसमें कम से कम 9 हवा में ही नष्ट हो गए। इसके अलावा जॉर्डन के एक एयरफील्ड पर एक रीपर ड्रोन बैलिस्टिक मिसाइल की चपेट में आ गया था।
F-35 को भी ईरान ने बनाया निशाना
इस बीच CNN ने गुरुवार को रिपोर्ट किया कि अमेरिका के सबसे एडवांस कहे जाने वाले F-35 फाइटर जेट ने मध्य पूर्व में एक अमेरिकी हवाई अड्डे पर आपातकालीन लैंडिंग की। इसे कथित तौर पर ईरान ने निशाना बनाया था। रिपोर्ट में सेंट्रल कमांड के प्रवक्ता के हवाले से बताया गया कि विमान सुरक्षित रूप से उतर गया और पायलट की हालत स्थिर है।
जंग के दौरान मिलिट्री एयरक्राफ्ट का नुकसान अमेरिकी राष्ट्रपति की मुश्किल बढ़ा सकता है। अमेरिका को इतना नुकसान लीबिया में अपने चार महीने के ऑपरेशन के दौरान भी नहीं हुआ था। 2011 में लीबिया में सैन्य हस्तक्षेप के दौरान केवल तीन मिलिट्री एयरक्राफ्ट के नुकसान की रिपोर्ट मिली थी, जिसमें एक अमेरिकी नेवी का ड्रोन था।
अमेरिकी एयरक्राफ्ट को क्यों ज्यादा नुकसान?
एक्सपर्ट का कहना है कि ऑपरेशन को बड़े पैमाने पर चलाया जाना शायद ज्यादा नुकसान की वजह हो सकता है। हालांकि, अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने इसी पर कोई टिप्पणी करने से इनकार कर दिया और कहा कि वे युद्ध में हुए नुकसान के आकलन पर चर्चा नहीं करेंगे। यह पहली बार नहीं है, जब अमेरिकी विमानों को नुकसान पहुंचा है। इसके पहले साल 2025 में यमन के हूथी विद्रोहियों ने कई अमेरिकी रीपर ड्रोन को मार गिराया था। हूथी विद्रोहियों को ईरान से हथियार और प्रशिक्षण मिलता है।
ढाका: बांग्लादेश सरकार ने कहा है कि भारत से शेख हसीना का लौटना काफी हद तक नरेंद्र मोदी सरकार के सहयोग पर निर्भर करेगा। तारिक रहमान सरकार में विदेश राज्य…
इस्लामाबाद: पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (PPP) के चेयरमैन बिलावल भुट्टो जरदारी ने पीओके में प्रदर्शनकारियों को उनकी कश्मीरी पहचान के आधार पर निशाना बनाए जाने का बचाव किया है। पाकिस्तान के…
इस्लामाबाद: मानसून की बारिश शुरू होने के साथ ही पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की मरियम नवाज के नेतृत्व वाली सरकार की चिंता बढ़ गई है। सरकार ने अपने सिंचाई विभाग…
हेग: भारत ने इस हफ्ते संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में अस्थाई सीट के लिए अपनी दावेदारी पेश की है। लेकिन दूसरी तरफ UN सिस्टम में उसकी मौजूदगी का एक…
न्यूयॉर्क/इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र में गुहार लगाते हुए कहा है कि भारत के सिंधु जल संधि सस्पेंड करने से देश के 24 करोड़ लोगों की जिंदगी खतरे में है।…
इस्लामाबाद/बीजिंग: चीन की कड़ी चेतावनी के बाद पाकिस्तान ने बलूचिस्तान में सीपीईसी प्रोजेक्ट की सुरक्षा में पूरी ताकत झोंक दी है। पाकिस्तान ने बुधवार को कहा है कि वो बलूचिस्तान…
रोम: इटली की सुप्रीम कोर्ट ने पाकिस्तानी मूल की समन अब्बास की हत्या के मामले में दोषी ठहराए गए माता-पिता समेत परिवार के 4 सदस्यों की उम्रकैद की सजा को…