Select Date:

70 करोड़ लोगों पर भारी 21 रईसों की दौलत, कोरोना काल में रोज कमाए 3,608 करोड़

Updated on 16-01-2023 06:36 PM
नई दिल्ली: कोरोना काल में देश के टॉप अमीरों की दौलत रॉकेट की स्पीड से बढ़ी है। महामारी शुरू होने से लेकर पिछले साल नंवबर तक इसकी दौलत में 121 फीसदी इजाफा हुआ है। इतना ही नहीं पिछले दो साल में देश में बिलिनेयर्स की संख्या में भी अच्छी खासी तेजी आई है। इस दौरान देश के टॉप अमीरों की रोज की कमाई 3,608 करोड़ रुपये रही। देश के 21 टॉप रईसों के पास 70 करोड़ लोगों की कुल संपत्ति से ज्यादा दौलत है। ऑक्सफैम इंडिया (Oxfam India) की एक रिपोर्ट में यह दावा किया गया है। इसमें कहा गया है कि 2021 में पांच प्रतिशत भारतीयों के पास देश की 62 फीसदी से ज्यादा दौलत थी। लेकिन देश की 50 फीसदी गरीब आबादी के बाद केवल तीन फीसदी संपत्ति है।
ऑक्सफैम इंडिया की लेटेस्ट रिपोर्ट 'Survival of the Richest: The India Story' के मुताबिक देश में 2020 में बिलिनेयर्स की संख्या 102 थी जो 2022 में 166 पहुंच गई है। इस क्लब में ऐसे लोग शामिल हैं जिनकी दौलत एक अरब डॉलर यानी करीब 8,000 करोड़ रुपये है। देश के 100 सबसे अमीर लोगों की दौलत 660 अरब डॉलर पहुंच गई है। इस रकम से यूनियन बजट को 18 महीने तक फंड किया जा सकता है। रिपोर्ट में कहा गया है कि अगर भारत के अरबपतियों पर दो फीसदी की दर से टैक्स लगाया जाए तो इससे सरकारी खजाने में 40,423 करोड़ रुपये आएंगे। इतनी रकम से तीन साल तक कुपोषित लोगों को न्यूट्रीशन दिया जा सकता है।

अमीरों पर टैक्स लगाने की मांग

ऑक्सफैम इंडिया ने फाइनेंस मिनिस्टर निर्मला सीतारमण (Finance Minister Nirmala Sitharaman) से अमीरों पर प्रोग्रेसिव टैक्स (Progressive tax) लगाने का अनुरोध किया है। ऑक्सफैम इंडिया के सीईओ अमिताभ बेहड़ ने कहा कि गरीब लोग ज्यादा टैक्स दे रहे हैं। साथ ही उन्हें अमीरों की तुलना में जरूरी चीजों और सर्विसेज पर ज्यादा खर्च करना पड़ रहा है। अब अमीरों पर टैक्स लगाने का समय आ गया है। उन्होंने कहा कि वित्त मंत्री को वेल्थ टैक्स और इनहेरिटेंस टैक्स जैसे प्रोग्रेसिव टैक्स लगाने पर विचार करना चाहिए। असमानता से निपटने में यह पूर्व में कारगर रहा है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
नई दिल्ली: भारत के स्मार्टफोन बाजार में जून तिमाही (Q1) के दौरान सालाना आधार पर 10% की भारी गिरावट दर्ज की गई है। साल 2023 की जनवरी-मार्च तिमाही के बाद…
 18 July 2026
नई दिल्ली: अमेरिका और ईरान के बीच नए सिरे से युद्ध (US-Iran War) शुरू हो गया है। इस वजह से चालू सप्ताह के दौरान WTI crude के दाम में 11%…
 18 July 2026
नई दिल्ली: एंप्लॉयीज प्रॉविडेंट फंड ऑर्गनाइजेशन (EPFO) ने पीएफ (PF) अंशदान में कंपनियों की ओर से की गई देर से जुड़े पुराने विवादों और मुकदमों के जल्द निपटारे के लिए…
 18 July 2026
नई दिल्ली: वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों का इंतजार कर रहे लोगों के लिए एक बुरी खबर है। भारत और रूस की पार्टनरशिप वाली कंपनी किनेट रेलवे सॉल्यूशंस (Kinet Railway Solutions)…
 18 July 2026
नई दिल्ली: अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के कारण फारस की खाड़ी (Persian Gulf) से होने वाले तरलीकृत प्राकृतिक गैस (LNG) के निर्यात में भारी कमी आई है।…
 17 July 2026
नई दिल्ली: कच्चे तेल (Crude Oil Price) में इन दिनों जो आग लगी हुई है, उससे दुनिया का हर देश परेशान है। यूरोपीय यूनियन (EU) ने तो इससे निजात पाने…
 17 July 2026
नई दिल्ली: इनकम टैक्स विभाग ने चालू वित्त वर्ष (2026-27) के लिए कॉस्ट इन्फ्लेशन इंडेक्स (CII) बढ़ा दिया है। इसका इस्तेमाल जमीन-जायदाद (प्रॉपर्टी), शेयर और गहने बेचने पर होने वाले…
 17 July 2026
नई दिल्ली: सैटकॉम के क्षेत्र में एलन मस्क की कंपनी स्टारलिंक को कड़ी टक्कर मिलने वाली है। स्पेस रेगुलेटर IN-SPACe ने रिलायंस जियो के लगभग 1,600 लो अर्थ ऑर्बिट (LEO)…
 17 July 2026
नई दिल्‍ली: यह कहानी है मुंबई के रहने वाले अमन सेन की। उन्‍होंने लीक से हटकर अपना खुद का रास्‍ता बनाया। कॉलेज की पढ़ाई बीच में ही छोड़कर उन्‍होंने कारोबार…
Advt.