वजन इतना कि ढंग से दौड़ भी नहीं पा रहा खिलाड़ी, आखिर क्यों वेस्टइंडीज ने किया है टीम में शामिल?
Updated on
13-07-2023 03:41 PM
रोसेउ (डोमिनिका): वेस्टइंडीज की टीम भारत (WI vs IND) के खिलाफ डोमिनिका में टेस्ट सीरीज का पहला मैच खेल रही है। मैच के पहले दिन वेस्टइंडीज की पारी सिर्फ 150 रनों पर सिमट गई। टीम की बल्लेबाजी पूरी तरह फेल रही। भारतीय स्पिनर रविंद्र जडेजा और रविचंद्रन अश्विन के सामने कोई भी बल्लेबाज लंबे समय तक नहीं टिक पाया। इस मैच में वेस्टइंडीज ने प्लेइंग इलेवन में रहकीम कॉर्नवाल (Rahkeem Cornwal) को भी शामिल किया। नवंबर 2021 के बाद उन्हें पहली बार खेलने का मौका मिला है।
140 किलो से भी ज्यादा वजन
रहकीम कॉर्नवाल टेस्ट क्रिकेट खेलने वाले दुनिया के सबसे वजनी खिलाड़ी हैं। 2019 में उन्होंने भारत के खिलाफ ही डेब्यू किया था। उस समय वह 140 किलो के थे। अभी बताया जाता है कि वह 143 से 145 किलो से बीच हैं। इसके बाद भी वेस्टइंडीज ने उनकी वापसी करवाई। कॉर्नवाल को सबसे अनफिट क्रिकेटर भी कहा जाता है। उनके पास ताकत तो है लेकिन भागने में काफी परेशानी होती है।
क्रिकेट फुर्ती का खेल है। यहां ऐसे खिलाड़ी की जरूरत होती है जो फिट हो। थोड़ा भी वजह ज्यादा होने पर खिलाड़ी जूझने लगते हैं। यहां को रहकीम कॉर्नवाल का वजन कहीं ज्यादा है। कॉर्नवाल के साथ क्रीज पर होते किसी भी बल्लेबाज के लिए तेजी से रन चुराना असंभव है। उनके लिए फील्डिंग में डाइव मारना भी लगभग नामुमकिन है। इसके बाद भी वेस्टइंडीज ने उन्हें टीम में क्यों शामिल किया। यही सबसे बड़ा सवाल है।
गेंदबाजी में भी नहीं छोड़ पाए छाप
बल्लेबाजी में रहकीम कॉर्नवाल ने 19 रनों की नाबाद पारी खेली। इस दौरान साफ दिख रहा था कि वह तेजी से नहीं भाग पा रहे हैं। उन्हें गेंदबाजी में भी कुछ कमाल नहीं किया। 4 ओवर की गेंदबाजी में भारतीय बल्लेबाजों ने उनके खिलाफ 17 रन बनाए। उनकी गेंदबाजी में भी कुछ ऐसा खास नहीं दिखता जिसकी वजह से बल्लेबाजों को परेशानी हो। फिर ऐसा क्या मजबूरी है कि वेस्टइंडीज कॉर्नवाल को टीम में वापस लेकर आई?
140 किलो से भी ज्यादा वजन
रहकीम कॉर्नवाल टेस्ट क्रिकेट खेलने वाले दुनिया के सबसे वजनी खिलाड़ी हैं। 2019 में उन्होंने भारत के खिलाफ ही डेब्यू किया था। उस समय वह 140 किलो के थे। अभी बताया जाता है कि वह 143 से 145 किलो से बीच हैं। इसके बाद भी वेस्टइंडीज ने उनकी वापसी करवाई। कॉर्नवाल को सबसे अनफिट क्रिकेटर भी कहा जाता है। उनके पास ताकत तो है लेकिन भागने में काफी परेशानी होती है।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…