Select Date:

महंगाई से त्रस्त है पूरी दुनिया और चीन में उल्टी बह रही गंगा, ड्रैगन दिला रहा जापान की याद

Updated on 09-02-2024 01:41 PM
नई दिल्ली: पूरी दुनिया महंगाई से त्रस्त है लेकिन चीन में उल्टी गंगा बह रही है। देश में पिछले कई महीनों से चली आ रही डिफ्लेशन की स्थिति और गहरा गई है। देश में जनवरी में कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स में 0.8 फीसदी की गिरावट आई है। यह सितंबर 2009 के बाद सबसे बड़ी मंथली गिरावट है। लगातार चौथे महीने देश में गुड्स एंड सर्विसेज की कीमत में गिरावट आई है। वस्तुओं और सेवाओं की कीमतों में गिरावट को डिफ्लेशन कहते हैं। यह इनफ्लेशन से उल्टी स्थिति है। आमतौर पर इकॉनमी में फंड की सप्लाई और क्रेडिट में गिरावट के कारण ऐसी स्थिति पैदा होती है। चीन में लोग खर्च करने के बचाय पैसा बचाने में लगे हैं। इससे चीन की इकॉनमी में जापान की तरह ठहराव आने की आशंका जताई जा रही है।

चीन दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी इकॉनमी है लेकिन पिछले कुछ समय से उसे कई मोर्चों पर संघर्ष करना पड़ रहा है। बेरोजगारी चरम पर है, रियल एस्टेट कई महीनों से संकट से जूझ रहा है, विदेशी कंपनियां और निवेशक चीन से निकल रहे हैं, एक्सपोर्ट गिर रहा है और अमेरिका का साथ तनाव बना हुआ है। माना जा रहा है कि रियल सेक्टर संकट देर-सबेर पूरी इकॉनमी को अपनी चपेट में ले सकता है। सरकार ने इकॉनमी में जान फूंकने के लिए कई उपाय किए हैं लेकिन अब तक उसे सफलता नहीं मिली है। यह कारण है कि इकॉनमी में लोगों का भरोसा भी कायम नहीं हो पा रहा है और वे खर्च करने के बजाय बचत करने में लगे हैं।

जापान की याद

चीन के हालात देखकर लोगों को जापान की याद आ रही है। एक जमाने में जापान की इकॉनमी रॉकेट की रफ्तार से बढ़ रही थी और माना जा रहा था कि अमेरिका को पीछे छोड़ देगा। लेकिन 1990 के दशक में जापान की इकॉनमी में ठहराव आ गया। हालांकि तब तक जापान हाई-इनकम वाले देशों की श्रेणी में पहुंच चुका था और अमेरिका के लेवल के करीब था। आज चीन के हालात भी कमोबेश वैसे ही हैं। अंतर इतना है कि चीन अब तक मिडल इनकम पॉइंट से थोड़ा ही ऊपर पहुंचा है। देश की इकॉनमी में सुस्ती के कई कारण माने जा रहे हैं। इसमें सबसे बड़ा कारण रियल एस्टेट सेक्टर का क्राइसिस है। साथ ही निवेश और खपत में असंतुलन, सरकारी कर्ज में बेतहाशा बढ़ोतरी और समाज एवं बिजनस पर सरकार का कड़ा कंट्रोल भी इसके लिए जिम्मेदार है।

चीन का वर्कफोर्स और कंज्यूमर बेस सिकुड़ रहा है जबकि रिटायर लोगों की संख्या बढ़ रही है। चीन की समस्याएं जापान से कहीं ज्यादा चुनौतीपूर्ण हैं। समस्या यह है कि चीन में लोग और कंपनियां कर्ज लेने और इनवेस्टमेंट करने के बजाय कर्ज चुकाने में लगे हैं। इससे डिप्रेशन की शुरुआत होती है। देश ने इन्फ्रास्ट्रक्चर पर जमकर निवेश किया है लेकिन इससे ग्रोथ के बजाय कर्ज बढ़ा है। दुनियाभर के बड़े देश चीन पर अपनी निर्भरता कम करने में लगे हैं। लेकिन चीन इस मामले को सुलझाने के बजाय उनसे उलझ रहा है। इससे लगता है कि चीन की स्थिति में हाल-फिलहाल सुधार आने वाला नहीं है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
नई दिल्ली: कई बार हमारे पास कोई प्रॉपर्टी बेचकर या किसी दूसरी जगह से बड़ी रकम आ जाती है। अगर पैसों की तुरंत जरूरत ना हो तो, उस रकम को…
 05 August 2026
नई दिल्ली: आरबीआई के गवर्नर संजय मल्होत्रा मौद्रिक नीति समिति (MPC) की बैठक में लिए गए फैसलों के बारे में थोड़ी देर में जानकारी देंगे। उससे पहले आज शेयर बाजार…
 05 August 2026
नई दिल्ली: अगर आपका किसी तरह का लोन चल रहा है तो थोड़ी देर में आपके लिए जरूरी खबर आने वाली है। नीतिगत दरों पर फैसला करने के लिए आरबीआई…
 05 August 2026
मुंबई: बेंगलुरु की हॉस्पिटल चेन चलाने वाली कंपनी मणिपाल हेल्थ एंटरप्राइजेज Manipal Health Enterprises के शेयर आज इश्यू प्राइस से 11% प्रीमियम के साथ लिस्ट हुए। यह जहां बीएसई पर…
 01 August 2026
मुंबई: विदेशी मुद्रा भंडार के मोर्चे पर भारत की स्थिति अभी कुछ बेहतर हुई है। यह लगातार चौथा सप्ताह रहा जबकि भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी दिखी है।…
 01 August 2026
मुंबई: वेलोरा इम्पैक्ट लिमिटेड (BSE: 531257) ने इस साल की पहली तिमाही में अच्छा प्रदर्शन किया है। इस कंपनी को पहले प्रतीक्षा केमिकल्स लिमिटेड (Vellora Impact Ltd) के नाम से…
 01 August 2026
नई दिल्ली: अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता एल्युमीनियम मेटल (Vedanta Aluminium Metal) ने चालू वित्त वर्ष की जून (पहली) तिमाही के शानदार वित्तीय परिणाम घोषित किए हैं। मजबूत राजस्व वृद्धि…
 01 August 2026
नई दिल्ली: भारत के सकल वस्तु एवं सेवा कर (GST) संग्रह में जुलाई 2026 के दौरान जोरदार बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सरकार की ओर से शनिवार को जारी मासिक…
 31 July 2026
नई दिल्ली: केंद्र सरकार देश के छात्रों के लिए पढ़ाई का खर्च आसान करने के लिए एजुकेशन लोन के नियमों में बड़ी ढील देने जा रही है। सरकार का टारगेट…
Advt.