जिस काम में 75 साल लगे वह 5 साल में हो जाएगा... निर्मला सीतारमण ने क्यों किया यह दावा
Updated on
05-10-2024 12:10 PM
नई दिल्ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का कहना है कि देश में प्रति व्यक्ति आय अगले पांच साल में दोगुनी हो जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा किए गए सुधारों के कारण लोगों के जीवन स्तर में सबसे तेज वृद्धि के साथ-साथ आर्थिक असमानता में भी कमी आएगी। वित्त मंत्री ने शुक्रवार को कौटिल्य इकनॉमिक कॉन्क्लेव में कहा कि आईएमएफ के अनुमानों के मुताबिक हमें प्रति व्यक्ति आय $2,730 तक पहुंचने में 75 साल लगे लेकिन इसमें $2,000 और जोड़ने में केवल पांच साल लगेंगे। आने वाले दशकों में देश में आम आदमी के जीवन स्तर में सबसे तेज वृद्धि देखने को मिलेगी।
उन्होंने कहा कि भारत डायनैमिक जियोपॉलिटिकल स्थिति से भी लाभ उठा सकता है। दुनिया सप्लाई चेन में बदलाव चाहती है और भारत इसका फायदा उठा सकता है। उन्होंने कहा कि भारत खुद को ग्लोबल जियोपॉलिटिकल री-पोजीशनिंग के बीच पाता है। यह स्थिति भारत के लिए एक संरचनात्मक शक्ति के रूप में कार्य कर सकती है। भारत को नई अंतर्राष्ट्रीय व्यवस्था से लाभ मिलेगा जो आज की दुनिया में पावर डिस्ट्रीब्यूशन को बेहतर ढंग से प्रतिबिंबित करने के लिए फिर से आकार ले रही है।
टेक्नोलॉजी से समस्या
वित्त मंत्री ने कहा कि युवा आबादी, खपत में मजबूत वृद्धि, इनोवेशन में उछाल और एक मजबूत वित्तीय प्रणाली भारत को तेजी से बढ़ने में मदद करेगी। उन्होंने भारत के सामने आने वाली चुनौतियों पर भी बात की। सीतारमण ने कहा कि एक खंडित दुनिया में भू-राजनीतिक जोखिम शामिल हैं, जहां कई लगातार संघर्ष बदतर हो सकते हैं।
सीतारमण ने कहा कि टेक्नोलॉजी के आने से सभी स्तरों पर श्रमिकों पर अधिक स्थाई प्रभाव पड़ सकता है। इसके गंभीर आर्थिक और सामाजिक प्रभाव हो सकते हैं। पूरी दुनिया इससे जूझ रही है लेकिन भारत के लिए यह अधिक गंभीर है। इसकी वजह यह है कि भारत को अपनी विशाल युवा आबादी और लाखों लोगों के लिए आजीविका बनाने की आवश्यकता है।
मुंबई: विदेशी मुद्रा भंडार के मोर्चे पर भारत की स्थिति अभी कुछ बेहतर हुई है। यह लगातार चौथा सप्ताह रहा जबकि भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी दिखी है।…
मुंबई: वेलोरा इम्पैक्ट लिमिटेड (BSE: 531257) ने इस साल की पहली तिमाही में अच्छा प्रदर्शन किया है। इस कंपनी को पहले प्रतीक्षा केमिकल्स लिमिटेड (Vellora Impact Ltd) के नाम से…
नई दिल्ली: अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता एल्युमीनियम मेटल (Vedanta Aluminium Metal) ने चालू वित्त वर्ष की जून (पहली) तिमाही के शानदार वित्तीय परिणाम घोषित किए हैं। मजबूत राजस्व वृद्धि…
नई दिल्ली: भारतीय रेल (Indian Railways) की ट्रेन में आप अक्सर यात्रा करते होंगे। उसमें आप ऐसी ढेरों चीजें नोट करते होंगे जो कि किसी 'ग्राहक के अधिकार' के विपरीत…
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा स्टील जर्मनी की कंपनी मार्ट्रेड के साथ अपनी 25 साल पुरानी पार्टनरशिप खत्म करने जा रही है। दोनों कंपनियों ने 2001 में जॉइंट…
नई दिल्ली: कंपनियां अब अपने कर्मचारियों के स्वास्थ्य का ख्याल रखने के लिए पुराने ढर्रे के इंश्योरेंस से आगे बढ़ रही हैं। अब साधारण मेडिकल इंश्योरेंस के अलावा कैंसर जैसी…