वर्ल्ड कप ढंग से शुरू भी नहीं हुआ कि पाकिस्तानियों में पड़ गई फूट, अपनी ही टीम के बने दुश्मन
Updated on
03-06-2024 02:35 PM
नई दिल्ली: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 की शुरुआत हो चुकी है। इस बार वर्ल्ड कप का आयोजन अमेरिका और वेस्टइंडीज में हो रहा है। इस बार वर्ल्ड कप में कुल 20 टीमें हिस्सा ले रही हैं। सभी टीमों को 5-5 के 4 ग्रुप में रखा गया है। वहीं एक बार फिर वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान एक ही ग्रुप में हैं। दोनों टीमें 9 जून को न्यू यॉर्क के नासाऊ क्रिकेट स्टेडियम में एक दूसरे से भिड़ेंगे।
पाकिस्तान 2022 के टी20 वर्ल्ड कप की रनर्स अप है। उन्हें फाइनल में इंग्लैंड ने हराया था। लेकिन इस बार अपनी ही टीम से पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर्स खुश नहीं हैं। वह अपने ही खिलाड़ियों को जमकर लताड़ रहे हैं।
पाकिस्तान के वर्ल्ड कप स्क्वाड से खुश नहीं सिकंदर बख्त
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर सिकंदर बख्त ने वर्ल्ड कप के लिए गई पाकिस्तान की 15 सदस्यीय टीम को जमकर लताड़ा हैं। उन्होंने एक न्यूज चैनल पर बोला है कि अगर वह पाकिस्तान के सिलेक्टर होते तो इस टीम में से कम से कम 4-5 खिलाड़ी नहीं होते। उन्होंने प्लेयर्स की जमकर क्लास लगाई। ट्विटर पर उनके इस बयान की एक वीडियो भी सामने आई है।
1976 से 1989 के बीच पाकिस्तान क्रिकेट टीम के लिए सिकंदर बख्त ने कुल 26 टेस्ट और 27 वनडे मुकाबले खेले हैं। टेस्ट में उनके नाम 67 तो वनडे में 33 विकेट हैं। वह मौजूदा समय में 66 साल के हैं। आपको बता दें कि पाकिस्तान टीम अपने टी20 वर्ल्ड कप अभियान का आगाज 6 जून को अमेरिका यानी यूएसए के खिलाफ खेलकर करने वाली है। इसके बाद उनका सामना भारतीय टीम से होगा।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…