दुनिया को मिली स्पिन की नई जादूगर... कौन है 17 साल की लड़की, जिसने बिना रन दिए झटके 7 विकेट
Updated on
26-04-2024 02:10 PM
नई दिल्ली: टी20 क्रिकेट पूरी तरह बल्लेबाजों का फॉर्मेट माना जाता है। आईपीएल को ही देख लीजिए, पारी में 200 रन बनाना आम बात हो गई है। गेंदबाजों के लिए इस फॉर्मेट में कुछ नहीं है। गेंदबाजों को विकेट भी तब मिलता है जब बल्लेबाज अटैक करते हैं। लेकिन इंडोनेशिया ने गेंदबाज ने वो कर दिया है, जो आजतक कोई नहीं कर सका था। 17 साल की गेंदबाज ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट का बेस्ट स्पेल डाला है।
बिना रन दिए झटके 7 विकेट
इंडोनेशिया महिला टीम की गेंदबाज ने टी20 में अद्भुत कारनामा कर दिया है। 17 साल की रोहमालिया ने बिना कोई रन दिए 7 बल्लेबाजों को आउट किया। उनकी टीम का मुकाबला बाली में मंगोलिया के खिलाफ था। यह रोहमालिया का डेब्यू मैच ही था। इसमें उन्होंने 3.2 ओवर के स्पेल में बिना कोई रन दिए 7 विकेट लिए। बल्लेबाजी में भी उन्होंने 13 रनों का योगदान दिया।
कौन हैं रोहमालिया?
17 साल की रोहमालिया ऑफ स्पिन गेंदबाज हैं। रोहमालिया की ऐतिहासिक उपलब्धि की खबर विश्व स्तर पर गूंज रही है। इंडोनेशियाई क्रिकेट बिरादरी खुद को गौरवान्वित महसूस कर रही है। विश्व पटल पर छाने वाली इस 17 वर्षीय क्रिकेटर को लेकर कहा जा रहा है कि वह भविष्य की बड़ी स्टार हैं। सोशल मीडिया पर कुछ लोग उनकी तुलना ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर एलिस पेरी से कर रहे हैं। रोहमालिया ने इससे पहले एक और मैच खेला था। इसमें 3 ओवर में 9 रन दिए थे, जबकि विकेट नहीं ले सकी थी। रोचक बात यह है कि यह मैच भी उसी दिन खेला गया था।
क्रिकेट में अभी तक नहीं हुआ था ऐसा
रोहमालिया क्रिकेट के किसी भी फॉर्मेट में 0 रन देकर 7 या उससे अधिक विकेट लेने वाले पहले खिलाड़ी बन गई हैं। 2006 में जिम्बाब्वे के केथ डबेंग्वा ने वेस्टर्न्स के लिए फर्स्ट क्लास मैच में एक रन देकर 7 विकेट लिए थे। 1966 में साउथ अफ्रीका की महिला खिलाड़ी जनत बर्गर ने भी फर्स्ट क्लास मैच में यह कारनामा किया था। जिम्बाब्वे की इस्थर बोफामा भी घरेलू टी20 मैच में एक रन देकर 7 विकेट ले चुकी हैं।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…