Select Date:

ईरान में फंसी दुनिया, रूस ने यूक्रेन पर कर दिया हाल के महीनों का सबसे बड़ा हमला, दागे 1000 से ज्यादा ड्रोन

Updated on 25-03-2026 12:11 PM
कीव: रूस ने यूक्रेन के खिलाफ अपने सबसे बड़े हमलों में से एक को अंजाम दिया है। यूक्रेनी सेना के अनुसार, रूस ने पिछले 24 घंटे में 1000 ड्रोन दागे हैं। इनमें से 550 से ज्यादा ड्रोन देश भर के अलग-अलग ठिकानों पर दागे गए। यह दिन के समय किया गया एक दुर्लभ और जानलेवा हमला था। पश्चिमी यूक्रेनी क्षेत्र इवानो-फ्रांकिव्स्क की गवर्नर ने बताया कि क्षेत्र में कम से कम दो लोगों की मौत हुई है।

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा कि इन हमलों में देश में कम से कम 40 लोग घायल हुए हैं, जिनमें 5 बच्चे भी शामिल हैं। यूक्रेनी वायु सेना के प्रवक्ता यूरी इग्नाट ने कहा कि यह दिन के दौरान हुए सबसे बड़े हमलों में से एक था, जिसमें मध्य और पश्चिमी यूक्रेन की ओर ड्रोन भेजे गए।

लविव में 22 लोग घायल

लविव शहर के मेयर ने बताया कि हमले में कम से कम 22 लोग घायल हुए हैं। यूक्रेनी वायु सेना ने बताया कि कम से कम 541 ड्रोन मार गिराए गए या निष्क्रिय कर दिए गए। यूक्रेनी अधिकारियों ने बताया कि रूस ने ड्रोन हमलों में आवासीय इमारतों और शहरी केंद्रों को भी निशाना बनाया। अस्पताल और चर्च भी रूसी हमले का शिकार हुए हैं।
लविव क्षेत्र के सैन्य प्रशासन ने बताया कि बर्नाडिन मठ परिसर के एक हिस्से में स्थित चर्च की इमारत पर हमला हुआ, जिसे UNESCO ने विश्व धरोहर स्थल का दर्जा दिया है। हमले से चर्च के पास मौजूद इमारतों में भी आग लग गई। हमले में इवांको-फ्रांकव्स्क में मैटरनिटी हॉस्पिटल को भी नुकसान पहुंचा है।

ईरानी ड्रोन का इस्तेमाल कर रहा रूस

यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की ने रूस पर ईरानी ड्रोन का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है। जेलेंस्की ने कहा, रूस द्वारा आधुनिक बनाए गए ईरानी शाहिद ड्रोन लविव के चर्च पर हमले कर रहे हैं। यह पूरी तरह से एक विकृत मानसिकता का प्रदर्शन है और पुतिन जैसा व्यक्ति ही इसमें आनंद ले सकता है। उन्होंने आगे कहा कि हमले का पैमाना साफ दिखाता है कि रूस का युद्ध को खत्म करने का कोई इरादा नहीं है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 July 2026
ढाका: बांग्लादेश सरकार ने कहा है कि भारत से शेख हसीना का लौटना काफी हद तक नरेंद्र मोदी सरकार के सहयोग पर निर्भर करेगा। तारिक रहमान सरकार में विदेश राज्य…
 17 July 2026
काठमांडू: नेपाल में ये मांग तेजी से उठ रही है कि अगर भारत चीनी कंपनियों के लिए अपने दरवाजे खोल सकता है तो काठमांडू फिर बीजिंग से समझौता क्यों ना…
 17 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (PPP) के चेयरमैन बिलावल भुट्टो जरदारी ने पीओके में प्रदर्शनकारियों को उनकी कश्मीरी पहचान के आधार पर निशाना बनाए जाने का बचाव किया है। पाकिस्तान के…
 17 July 2026
इस्लामाबाद: मानसून की बारिश शुरू होने के साथ ही पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की मरियम नवाज के नेतृत्व वाली सरकार की चिंता बढ़ गई है। सरकार ने अपने सिंचाई विभाग…
 17 July 2026
हेग: भारत ने इस हफ्ते संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में अस्थाई सीट के लिए अपनी दावेदारी पेश की है। लेकिन दूसरी तरफ UN सिस्टम में उसकी मौजूदगी का एक…
 16 July 2026
न्यूयॉर्क/इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र में गुहार लगाते हुए कहा है कि भारत के सिंधु जल संधि सस्पेंड करने से देश के 24 करोड़ लोगों की जिंदगी खतरे में है।…
 16 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की मीडिया में दावा किया गया है कि चीन से उसे जल्द J-35 स्टील्थ फाइटर जेट मिलने जा रहा है। रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि चीन…
 16 July 2026
इस्लामाबाद/बीजिंग: चीन की कड़ी चेतावनी के बाद पाकिस्तान ने बलूचिस्तान में सीपीईसी प्रोजेक्ट की सुरक्षा में पूरी ताकत झोंक दी है। पाकिस्तान ने बुधवार को कहा है कि वो बलूचिस्तान…
 16 July 2026
रोम: इटली की सुप्रीम कोर्ट ने पाकिस्तानी मूल की समन अब्बास की हत्या के मामले में दोषी ठहराए गए माता-पिता समेत परिवार के 4 सदस्यों की उम्रकैद की सजा को…
Advt.