Select Date:

24 घंटे में पलट गई अमीरों की दुनिया! बेजोस तीसरे नंबर पर खिसके, जकरबर्ग की कुर्सी भी खतरे में

Updated on 03-07-2025 01:26 PM
नई दिल्ली: दुनिया के अमीरों की लिस्ट में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। ओरेकल के को-फाउंडर लैरी एलिसन अब इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं जबकि ऐमजॉन के जेफ बेजोस चौथे नंबर पर खिसक गए हैं। ब्लूमबर्ग बिलिनेयर इंडेक्स के मुताबिक बुधवार को एलिसन की नेटवर्थ में 10.3 अरब डॉलर की तेजी आई। इसके साथ ही उनकी नेटवर्थ 246 अरब डॉलर पहुंच गई और वह अमीरों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर आ गए। इस साल उनकी नेटवर्थ में 54.2 अरब डॉलर की तेजी आई है। दूसरी ओर बेजोस की नेटवर्थ में 67.2 करोड़ डॉलर की गिरावट आई और वह 241 अरब डॉलर के साथ चौथे नंबर पर खिसक गए।

इस बीच दुनिया के सबसे बड़े रईस एलन मस्क की नेटवर्थ में 10.7 अरब डॉलर की तेजी आई है। उनकी ईवी कंपनी टेस्ला के शेयरों में 4.97% की तेजी आई। इससे पहले मंगलवार को उनकी नेटवर्थ में 12 अरब डॉलर से अधिक की गिरावट आई थी। मस्क की नेटवर्थ 361 अरब डॉलर है। इस साल उनकी नेटवर्थ में सबसे ज्यादा 71.2 अरब की गिरावट आई है। दुनिया की सबसे बड़ी सोशल मीडिया कंपनी मेटा प्लेटफॉर्म्स के सीईओ मार्क जकरबर्ग 252 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ दूसरे नंबर पर हैं। जकरबर्ग और एलिसन की नेटवर्थ में अब केवल 6 अरब डॉलर का फासला रह गया है।

कौन-कौन हैं टॉप 10 में

दुनिया के टॉप अमीरों की लिस्ट में माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर बिल गेट्स 175 अरब डॉलर के साथ पांचवें नंबर पर हैं। स्टीव बालमर (170 अरब डॉलर) छठे, फ्रांस के बर्नार्ड अरनॉल्ट (162 अरब डॉलर) सातवें, लैरी पेज (162 अरब डॉलर), सर्गेई ब्रिन (152 अरब डॉलर) और वॉरेन बफे (144 अरब डॉलर) दसवें नंबर पर हैं। भारत और एशिया के सबसे बड़े रईस मुकेश अंबानी (111 अरब डॉलर) इस लिस्ट में 16वें और गौतम अडानी (85.2 अरब डॉलर) 20वें नंबर पर हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: रेयर अर्थ को नए जमाने की टेक्नोलॉजी की रीढ़ कहा जाता है। इनका यूज इलेक्टिक वीकल, इंडस्ट्रियल ऑटोमेशन और डिफेंस में होता है। अभी इसकी सप्लाई चेन पर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: होर्मुज जलडमरूमध्य में एक बार फिर से संकट गहरा गया है। यही वजह है कि कच्चे तेल की ढुलाई पर एक बार फिर से जियोपोलिटकल रिस्क प्रीमियम (Geopolitical…
 23 July 2026
नई दिल्‍ली: सरकार ने अनुराग जैन को नीति आयोग का नया सीईओ नियुक्‍त किया है। अनुराग जैन मध्‍य प्रदेश कैडर के 1989 बैच के IAS अधिकारी हैं। कैबिनेट की नियुक्ति…
 23 July 2026
नई दिल्ली: सोने और चांदी की तस्करी में हाल में काफी तेजी देखने को मिली है। सरकार ने 12 मई को सोने और चांदी पर इंपोर्ट ड्यूटी में बढ़ोतरी की…
 22 July 2026
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े औद्योगिक घराने टाटा ग्रुप की कंपनी इंडियन होटल्स कंपनी (IHCL) के शेयरों में आज शुरुआती कारोबार में करीब 2% गिरावट आई। बीएसई पर यह…
 22 July 2026
नई दिल्ली: पूंजी बाजार में एथिकल इन्वेस्टिंग को बढ़ावा देने के लिए NSE ने निफ्टी 500 अहिंसा इंडेक्स की शुरुआत की है। इसमें निफ्टी 500 की उन कंपनियों को शामिल…
 22 July 2026
नई दिल्ली: निवेशक अक्सर इस ताक में रहते हैं कि कब भाव गिरे तो वे शेयर खरीदें और कब बढ़े तो बेचें। लेकिन आंकड़ों की मानें तो बाजार की इस…
 22 July 2026
नई दिल्ली: घरेलू शेयर बाजार में आज लगातार तीसरे दिन गिरावट आई है। इसकी वजह यह है कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इंपोर्टेड जेनेरिक दवाओं पर चरणबद्ध तरीके…
 22 July 2026
नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमत में आज तेजी आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोने की कीमत में 2,000 रुपये प्रति 10 ग्राम की तेजी आई है…
Advt.