Select Date:

डिफेंस एक्सपो से DRDO की ताकत देखेगी दुनिया, गांधीनगर में जुटेंगे 100 देशों के लोग

Updated on 19-10-2022 05:44 PM

 नई दिल्ली।
 
गुजरात के गांधीनगर में रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) द्वारा आयोजित 12वें डिफेंस एक्‍सपो में स्वदेशी हथियारों, रक्षा उपकरणों और तकनीकों का प्रदर्शन होगा। डीआरडीओ द्वारा विकसित किए गए 430 से अधिक रक्षा उपकरणों तथा हथियारों की ताकत का गवाह दुनिया के 100 देश बनेंगे। एक्सपो में 25 देशों के रक्षा मंत्री व 75 देशों के प्रतिनिधि हिस्सा ले रहे हैं। एशिया के इस सबसे बड़े रक्षा आयोजन के 12वें संस्करण की थीम 'पाथ टू प्राइड' है, जो 'इंडिया एट 75' और 'आत्‍मनिर्भर भारत' के साथ संबद्ध है।

बॉर्डर सर्विलांस सिस्टम (बीओएसएस): इसकी खासियत यह है कि यह रात- दिन, धूप-बारिश किसी भी मौसम में करता है। ये खुद ही ऑटोमैटिक रोटेशन में घूमता है। यह दुश्मन के मूवमेंट को तस्वीरों के जरिए कंट्रोल रूम तक पहुंचा देता है। इससे 20 किलोमीटर दूर से ही दुश्मनों पर नजर रखी जा सकती है।

लेजर फेंस सिस्टम (एलएफएस): लेजर फेंस सिस्टम (एलएफएस) बाड़े की तरह काम करता है। लेजर तकनीक से लैस यह सिस्टम महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों, प्रतिबंधित क्षेत्रों और सीमाओं की रक्षा के लिए बहुत उपयोगी है। अनधिकृत व्यक्तियों के द्वारा घुसपैठ को रोकने के लिए अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर भी इसका उपयोग किया जा सकता है। भारतीय सेना नौसेना, वायु सेना, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) और कई अन्य सरकारी एजेंसियों के लिए यह उपयोगी है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
नई दिल्ली, दिल्ली के जंतर-मंतर पर 21 दिन से भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक को पुलिस शनिवार सुबह सफदरजंग अस्पताल ले गई। पुलिस सिविल ड्रेस में पहुंची थी और वांगचुक…
 18 July 2026
गयाजी: केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी का पूजा-पाठ पर एक बार फिर बड़ा बयान दिया है। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने भगवान और पूजा-पाठ को लेकर एक…
 18 July 2026
गाजियाबाद: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने दो दिवसीय गाजियाबाद दौरे के दूसरे दिन शनिवार सुबह प्राचीन दूधेश्वरनाथ महादेव मठ पहुंचकर भगवान शिव का विधि-विधान से जलाभिषेक और पूजा-अर्चना की। उन्होंने…
 18 July 2026
पुणे: दिल्ली पुलिस ने शनिवार सुबह जंतर-मंतर पर पिछले 20 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को अस्पताल में भर्ती करा दिया है। सोनम वांगचुक को…
 18 July 2026
वर्धा : महाराष्ट्र से एक दिलचस्प खबर सामने आई है। यहां भुसावल-वर्धा पैसेंजर ट्रेन में एक युवती ने बहादुरी दिखाई। ट्रेन में लड़कियों के साथ यौन उत्पीड़न करने वाले व्यक्ति…
 17 July 2026
जींद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरियाणा के जींद रेलवे स्टेशन से देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जींद से सोनीपत के बीच में यह ट्रेन…
 17 July 2026
राजगढ़: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर में आयोजित बलराम महोत्सव के मंच से सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स से संवाद कर रहे थे, तभी राजगढ़ जिले के एक…
 17 July 2026
जयपुर: राजधानी जयपुर में तीन दिन पहले आधा दर्जन से ज्यादा बदमाशों ने तीन भाइयों पर जानलेवा हमला किया। तीनों भाइयों को लाठियों और सरियों ने इतना पीटा की अधमरा…
 17 July 2026
किशनगंज: चर्चित रिजवान हत्याकांड की गूंज अभी थमी भी नहीं थी कि एक और दिल दहला देने वाली वारदात ने किशनगंज जिले सहित पूरे सीमांचल को झकझोर कर रख दिया।…
Advt.