दुनिया थूकेगी तुझ पर... कपिल देव पर फूटा युवराज सिंह के पापा का गुस्सा, जमकर निकाली भड़ास
Updated on
02-09-2024 03:10 PM
नई दिल्ली: पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह एक बार फिर अपनी बयानबाजी को लेकर सुर्खियों में हैं। योगराज सिंह ने एक इंटरव्यू में पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के साथ-साथ भारत को पहला वनडे विश्व कप जिताने वाले कप्तान कपिल देव पर भी निशाना साधा है। ऐसा पहली बार नहीं है जब योगराज सिंह ने बेबाकी से धोनी और कपिल देव को लेकर अपनी बात कही है। योगराज सिंह भी भारतीय टीम के लिए खेल चुके हैं और उन्होंने कपिल देव के साथ अपने तल्ख संबंधों पर खुल अपनी बात रखी।
कपिल को लेकर योगराज सिंह ने कहा, 'मैं जिंदगी में लोगों को दिखाना चाहता हूं कि योगराज सिंह क्या है। जिसको तुमने नीचे गिराया, आज पूरी दुनिया के उसके पैरों के नीचे है, सलाम करती है और वो लोग जिन्होंने बहुत बुरा किया था किसी को कैंसर है तो किसी का घर टूट गया। कोई मर गया और किसी के घर बेटा नहीं हुआ। आप समझ सकते हो मैं किसकी बात कर रहा हूं। उस आदमी ने जो किया वह आपके ग्रेटेस्ट कैप्टन ऑफ ऑल टाइम मिस्टर कपिल देव हैं। मैंने उससे कहा था कि वो हाल करके छोडूंगा कि दुनिया थूकेगी तुझ पर। आज युवराज सिंह के पास 13 ट्रॉफी है और तेरे पास क्या है सिर्फ एक वर्ल्ड कप।'
कपिल देव के अलावा युवराज के पिता ने महेंद्र सिंह धोनी पर भी हमला बोला। धोनी को लेकर कहा कि मैं उस इंसान को कभी माफ नहीं करुंगा। योगराज सिंह का मानना है कि धोनी ने युवराज सिंह का करियर बर्बाद किया। धोनी के कारण को 4-5 साल पहले रिटायरमेंट लेना पड़ा, नहीं तो वह और खेल सकता था, लेकिन योगराज सिंह के इस बयान पर धोनी और युवराज दोनों ने कभी रिएक्ट नहीं किया है।
बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में ही युवराज सिंह अपने करियर के पिक पर थे। उनकी कप्तानी में ही युवराज ने भारत के लिए 2007 टी20 और 2011 वनडे विश्व कप में धमाकेदार प्रदर्शन किया था, जिससे भारतीय टीम चैंपियन बनी थी।
ग्लासगो: खेल का मैदान चाहे कोई भी हो, भारतीय खिलाड़ियों को पाकिस्तान के सामने जीत दर्ज कर एक अलग सुकून मिलता है। अबकी बार ये मौका मुक्केबाज जादूमणि सिंह के…
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम का जिम्बाब्वे दौरा खत्म हो चुका है। श्रेयस अय्यर की अगुवाई में युवा टीम इंडिया ने मेजबानों को 3-0 से मात दी। इस सीरीज में…
नई दिल्ली: भारतीय टी20 टीम की कप्तानी गंवाने और टीम से बाहर होने का झटका झेल चुके स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने हार नहीं मानी है। टीम इंडिया में दोबारा…
WWE के इतिहास में कई दिग्गज सुपरस्टार आए, लेकिन जॉन सीना ने जो पहचान बनाई, वह बहुत कम रेसलर्स को नसीब हुई। करीब 2 दशकों तक उन्होंने अपने दमदार मुकाबलों…
नई दिल्ली: अक्सर देखा जाता है कि इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद खिलाड़ी खेल से ही जुड़े पैसों को अपना करियर बनाते हैं, चाहे वह कमेंट्री हो, कोचिंग…
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…