रोसेउ (डोमिनिका): वेस्टइंडीज के ऑफ स्पिनर रहकीम कॉर्नवाल (Rahkeem Cornwall) टेस्ट क्रिकेट खेलने वाले सबसे ज्यादा वजन के खिलाड़ी हैं। 2019 में जब उन्होंने टेस्ट डेब्यू किया था तो 140 किलो के थे। बताया जा रहा है कि अभी वह 145 किलो के हो गए हैं। क्रिकेट के हिसाब से वह सबसे अनफिट खिलाड़ी हैं। इसके बाद भी कॉर्नवाल ने वो कर दिया, जो वेस्टइंडीज का कोई खिलाड़ी नहीं कर पाया। उनकी वजह से विराट कोहली के विदेश में टेस्ट शतक लगाने का 1673 दिनों का इंतजार और लंबा हो गया।