Select Date:

कंबाइंड कमांडर्स कॉन्फ्रेंस में होगी थिएटर कमांड पर बात, तीन दिन की बैठक में बनेगा प्लान

Updated on 24-03-2023 06:30 PM
नई दिल्ली: अगले हफ्ते भोपाल में कंबाइंड कमांडर्स कॉन्फ्रेंस में इंटीग्रेटेड थिएटर कमांड पर बात होगी। सूत्रों के मुताबिक तीनों सेनाओं (आर्मी, नेवी और एयरफोर्स) के कमांडर्स के साथ एक साथ इस मसले पर चर्चा होगी और थिएटर कमांड का जो खाका अब तक तैयार किया गया है उस पर सभी की राय ली जाएगी। सहमति बनने के बाद फिर इसे कैबिनेट की मंजूरी के लिए भेजा जाएगा। थिएटर कमांड बनाने का जिम्मा चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) का है। अभी इंडियन आर्मी की 7, एयरफोर्स की 7 और नेवी की 3 कमांड हैं। इन सबको मिलाकर थिएटर कमांड बननी हैं।
तीन दिन की कमबाइंड कमांडर्स कॉन्फ्रेंस में आर्मी, नेवी और एयरफोर्स के सभी कमांडर हिस्सा लेते हैं। इसमें तीनों सेनाओं के बीच कॉर्डिनेशन से लेकर तीनों सेनाओं की अलग अलग कमांड को मिलाकर थिएटर कमांड बनाने पर भी बात होगी। एक सीनियर अधिकारी ने कहा कि थिएटर कमांड का खाका लगभग तैयार हो गया है लेकिन इसमें सभी कमांडर्स की राय भी ली जाएगी। पहले जो खाका तैयार किया गया था उसमें एयरफोर्स को आपत्ति थी इसलिए सभी की आपत्तियां और सुझाव को ध्यान में रखकर नया खाका तैयार किया गया है। कमबाइंड कमांडर्स कॉन्फ्रेंस में थिएटर कमांड के नए खाके पर बात होगी और फिर सभी का विचार भी जाना जाएगा। बाद में इसे

कैबिनेट कमिटी ऑन सिक्योरिटी (सीसीएस) में भेजा जाएगा।


बेहतर तालमेल और संसाधनों के बेहतर इस्तेमाल के लिए थिएटर कमांड की जरूरत काफी वक्त से बताई जा रही है। करगिल युद्ध के बाद करगिल रिव्यू कमिटी ने भी सीडीएस का पद बनाने के साथ ही थिएटर कमांड बनाने की सिफारिश की थी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली, पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ऐलान किया कि पेपर लीक के दोषियों को सजा देने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट्स बनाए जाएंगे। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़…
 23 July 2026
रायपुर: छत्तीसगढ़ में एक एडवोकेट कपल का सामाजिक बहिष्कार का सामना करना पड़ रहा है। दोनों ने दावा किया है कि करीब एक साल से उन्हें शादियों और अंतिम संस्कार…
 23 July 2026
जालौन: यूपी के चर्चित आईएएस अफसर रिंकू सिंह इस बार मुश्किल में हैं। जालौन में न्‍यायिक उप जिलाधिकारी पद पर तैनात आईएएस रिंकू सिंह राठी और ब्‍लॉक प्रमुख रामराजा निरंजन…
 23 July 2026
गुना: मध्य प्रदेश के गुना जिले में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के भू-स्वामियों की जमीनों के अवैध कब्जे और शोषण के मामले में हाईकोर्ट ने बेहद सख्त रुख…
 23 July 2026
अहमदाबाद: 13 साल गुजरात के मुख्यमंत्री और अब पिछले 12 साल से प्रधानमंत्री के बड़े दायित्व को संभाल रहे नरेंद्र मोदी अपने मंत्रियों के कामकाज पर खुद नजर रखते हैं।…
 23 July 2026
पटना: बिहार में दिल्ली के जंतर मंतर पर नीट छात्र और कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर माहौल गरम है। पटना में भी उसी तर्ज पर बुधवार को छात्रों ने…
 22 July 2026
पटना: बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र के तीसरे दिन सदन के भीतर और बाहर उस समय जोरदार हंगामा देखने को मिला, जब सत्ताधारी दल के नेताओं ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी…
 22 July 2026
लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के पास धरना देने पहुंचे सपा और कांग्रेस नेताओं ने मंगलवार देर शाम जमकर प्रदर्शन किया। हंगामा इतना बढ़ा कि पुलिस सबको पकड़कर थाने…
 22 July 2026
पटना: बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में राजनीतिक सरगर्मी अपने चरम पर पहुंच गई है। जन सुराज के नेता प्रशांत किशोर ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा…
Advt.