आईपीएल के बीच दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ियों के साथ चोरी, हुआ भारी नुकसान
Updated on
19-04-2023 08:51 PM
नई दिल्ली: आईपीएल 2023 में अगर अभी तक कोई टीम अपनी जीत का खाता खोलने में नाकाम रही है, तो वह दिल्ली कैपिटल्स। जी हां, दिल्ली कैपिटल्स ने इस सीजन खेले गए 5 मुकाबलों में से एक भी जीत नहीं दर्ज की है। वह पॉइंट्स टेबल में आखिरी पायदान पर हैं। टीम इस समय काफी मुश्किलों का सामना कर रही है। इसी बीच अब दिल्ली कैपिटल्स की टीम के साथ एक और हादसा हो गया। दरअसल , डीसी के खेमे में बहुत बड़ी चोरी हुई है।
दिल्ली कैपिटल्स की टीम में हुई चोरी
इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के अनुसार,16 बैट, पैड्स, जूते, थाई पैड्स और ग्लव्स की दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ियों के किट बैग में से गायब हैं। टीम बैंगलोर से फ्लाइट लेकर दिल्ली आ रही थी। जब खिलाड़ियों ने दिल्ली आकर अपने-अपने किटबैग चेक किए तो उनमें से यह सारा सामान गायब था।
रिपोर्ट के अनुसार यह भी बताया जा रहा है कि गायब हुए बल्लों में से तीन डेविड वॉर्नर, तीन फिल सॉल्ट, दो मिचेल मार्श और पांच यश धूल के थे। अन्य खिलाड़ियों के ग्लव्स, जूते आदि सामान क्रिकेट किट में से गायब था। बता दें कि विदेशी खिलाड़ियों के एक बैट की कीमत तकरीबन एक लाख रुपये थी। हालांकि इस सब के बावजूद मंगलवार को दिल्ली की टीम ने प्रेक्टिस की थी।
गौरतलब है कि कुछ खिलाड़ियों ने अपनी बैट की कंपनियों से बात की है और अगले मैच से पहले कुछ बैट भिजवाने के लिए कहा है। वहीं कैपिटल्स ने इस पूरे मामले की कंप्लेंट भी फाइल कर दी है और अब इस केस की जांच-पड़ताल की जा रही है। वहीं एक सूत्र ने बताया, 'वे सभी चौंक गए जब उन्होंने सुना कि सभी के किट बैग से कुछ न कुछ गायब है। यह पहली बार है जब इस तरह की घटना हुई है और मामले को जल्द ही लोजिस्टिक्स डिपार्टमेंट, पुलिस और बाद में एयरपोर्ट पर उठाया गया। जांच जारी है।' बहरहाल, दिल्ली कैपिटल्स अपना अगला मैच आईपीएल में गुरुवार 20 अप्रैल को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ दिल्ली में खेलने वाली है।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…