तब खिलाड़ी थे, अब कोच... भारत की वो 'दीवार', जिसे न्यूजीलैंड फिर भेद नहीं पाया
Updated on
23-10-2023 02:47 PM
धर्मशाला: 20 साल से चलता आ रहा दाग आखिरकार धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में हट ही गया है। भारत ने न्यूजीलैंड को आईसीसी टूर्नामेंट में हरा दिया। इस बार कीवी टीम की एक नहीं चली। भारत ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से शिकस्त दी। ऐसे में 10 पॉइंट के साथ भारत अब पॉइंट्स टेबल में टॉप पर आ गया है। इतना ही नहीं इस विश्व कप में भारत एकमात्र टीम है जो अब तक एक भी मैच नहीं हारी। वहीं न्यूजीलैंड के लिए भारत के मौजूदा हेड कोच और दिग्गज बल्लेबाज राहुल द्रविड़ हमेशा से चिंता का विषय रहे हैं। द्रविड़ 20 साल पहले भी थे अब भी हैं। बस फर्क इतना है कि तब वह खिलाड़ी थे और अब वह कोच हैं।
न्यूजीलैंड के खिलाफ राहुल द्रविड़ का जलवा
2003 के वर्ल्ड कप में जब भारत और न्यूजीलैंड का मैच हुआ था तो राहुल द्रविड़ टीम का हिस्सा थे। उनका बल्ला उस मैच में जमकर बोला था और उन्होंने टीम के लिए मैच विनिंग पारी खेली थी। न्यूजीलैंड उस मैच में टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करते हुए महज 146 रन पर ऑल आउट हो गई थी। इसके बाद मोहम्मद कैफ और राहुल द्रविड़ की शानदार बल्लेबाजी ने टीम को मैच जितवाया। राहुल ने कीवी टीम के खिलाफ 7 चौकों की मदद से नाबाद 53 रन की शानदार पारी खेली थी। कैफ ने भी नाबाद 68 रन की शानदार पारी खेली थी।
हालांकि इस जीत के बाद भारत को न्यूजीलैंड के खिलाफ आईसीसी टूर्नामेंट में काफी संघर्ष करना पड़ा। वह लगातार हार का सामना करते रहे। लेकिन जब 20 साल बाद धर्मशाला में भारत ने कीवी टीम को हराया। तो टीम में एक नाम अब भी था और वह हैं राहुल द्रविड़। बस इस बार उनकी भूमिका खिलाड़ी की नहीं बल्कि एक कोच की थी।
राहुल द्रविड़ जो दीवार के नाम से मशहूर हैं, उनकी टीम इस बार वर्ल्ड कप में गजब कर रही है। उम्मीद है कि 12 साल बाद एक बार फिर दुनिया के बादशाह हम ही बनेंगे। इसके अलावा बात करें मैच की तो, न्यूजीलैंड ने टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत को 274 रन का टारगेट दिया था। टीम इंडिया ने यह लक्ष्य 48 ओवर में ही हासिल कर लिया और 4 विकेट से मैच जीत गए।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…