Select Date:

फिर दहला काबुल, मस्जिद के पास कार में विस्फोट के बाद 7 लोगों की मौत; 41 घायल

Updated on 24-09-2022 05:44 PM

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में शुक्रवार को एक मस्जिद के समीप कार बम विस्फोट में कम से कम सात लोगों की मौत हो गयी जबकि कई बच्चों समेत 41 अन्य घायल हो गए। किसी भी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। सालभर पहले अफगानिस्तान में तालिबान के सत्ता पर काबिज होने के बाद से इस तरह के एक के बाद कई हमले हुए हैं। 

शहर के राजनयिक क्षेत्र में आज इस विस्फोट के बाद आसमान में काला धुंआ छा गया और इस दौरान कई मिनट तक गोलियों की आवाज सुनी गयी। गृहमंत्रालय में तालिबान द्वारा नियुक्त प्रवक्ता अब्दुल नाफी टाकोर ने बताया कि मस्जिद के समीप सड़क के किनारे विस्फोटकों से लदी एक गाड़ी खड़ी की गयी थी और जुमे की नमाज के बाद नमाजी जब मस्जिद से बाहर आ रहे थे तब उसमें विस्फोट कराया गया। टाकोर ने कहा कि पुलिस मौके पर है और जांच चल रही है।

यहां इटालियन इमरजेंसी अस्पताल ने पहले बताया था कि उसके यहां 14 घायलों को लाया गया जिनमें चार ने अस्पताल पहुंचने के बाद दम तोड़ दिया। काबुल पुलिस प्रमुख के प्रवक्ता खालिद जदरान ने बताया कि जुमे के नमाज के बाद वजीर अकबर खान मस्जिद से जा रहे नमाजियों को निशाना बनाकर यह धमाका किया गया था। इस बीच काबुल में संयुक्त राष्ट्र मिशन ने ट्वीट किया कि बम हमला ''अफगानिस्तान में चल रही असुरक्षा एवं आतंकी गतिविधि का एक अन्य कटु याद दिलाता है।' उसने कहा, 'हमारी संवेदना मारे गये लोगों के साथ है। हम घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं।'


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 July 2026
ढाका: बांग्लादेश सरकार ने कहा है कि भारत से शेख हसीना का लौटना काफी हद तक नरेंद्र मोदी सरकार के सहयोग पर निर्भर करेगा। तारिक रहमान सरकार में विदेश राज्य…
 17 July 2026
काठमांडू: नेपाल में ये मांग तेजी से उठ रही है कि अगर भारत चीनी कंपनियों के लिए अपने दरवाजे खोल सकता है तो काठमांडू फिर बीजिंग से समझौता क्यों ना…
 17 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (PPP) के चेयरमैन बिलावल भुट्टो जरदारी ने पीओके में प्रदर्शनकारियों को उनकी कश्मीरी पहचान के आधार पर निशाना बनाए जाने का बचाव किया है। पाकिस्तान के…
 17 July 2026
इस्लामाबाद: मानसून की बारिश शुरू होने के साथ ही पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की मरियम नवाज के नेतृत्व वाली सरकार की चिंता बढ़ गई है। सरकार ने अपने सिंचाई विभाग…
 17 July 2026
हेग: भारत ने इस हफ्ते संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में अस्थाई सीट के लिए अपनी दावेदारी पेश की है। लेकिन दूसरी तरफ UN सिस्टम में उसकी मौजूदगी का एक…
 16 July 2026
न्यूयॉर्क/इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र में गुहार लगाते हुए कहा है कि भारत के सिंधु जल संधि सस्पेंड करने से देश के 24 करोड़ लोगों की जिंदगी खतरे में है।…
 16 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की मीडिया में दावा किया गया है कि चीन से उसे जल्द J-35 स्टील्थ फाइटर जेट मिलने जा रहा है। रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि चीन…
 16 July 2026
इस्लामाबाद/बीजिंग: चीन की कड़ी चेतावनी के बाद पाकिस्तान ने बलूचिस्तान में सीपीईसी प्रोजेक्ट की सुरक्षा में पूरी ताकत झोंक दी है। पाकिस्तान ने बुधवार को कहा है कि वो बलूचिस्तान…
 16 July 2026
रोम: इटली की सुप्रीम कोर्ट ने पाकिस्तानी मूल की समन अब्बास की हत्या के मामले में दोषी ठहराए गए माता-पिता समेत परिवार के 4 सदस्यों की उम्रकैद की सजा को…
Advt.