तो फिर गोडसे की औलाद कौन है बोलो.... फडणवीस के 'औरंगजेब की औलाद' पर बरसे असदुद्दीन ओवैसी
Updated on
09-06-2023 07:12 PM
हैदराबाद: तेलंगाना से हैदराबाद सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने महाराष्ट्र के डेप्युटी सीएम देवेंद्र फडणवीस पर निशाना साधा है। फडणवीस के औरंगजेब वाले बयान पर ओवैसी (Asaduddin Owaisi) ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा, 'तो फिर गोडसे की औलाद (Godse Son Remark) कौन है बोलो? कोल्हापुर विवाद के बीच फडणवीस ने बोला था कि न जाने कहां से अचानक ये औरंगजेब की औलादें (Aurangzeb Son Remark) कहां से आ गईं? इसी को लेकर ओवैसी ने कहा कि, 'फडणवीस (Devendra Fadnavis) इतने बड़े विशेषज्ञ हैं। मैं तो नहीं जानता था इतना, क्या आप सब कुछ जानते हैं?'
देवेंद्र फडणवीस ने दिया था यह बयान
कोल्हापुर में विवाद के बीच महाराष्ट्र के डेप्युटी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने औरंगजेब को लेकर बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि, 'महाराष्ट्र के कुछ ज़िलों में औरंगज़ेब की औलादें पैदा हुई हैं। वे औरंगज़ेब की फोटो दिखाते, रखते और स्टेटस लगाते हैं। इस कारण समाज में दुर्भावना और तनाव पैदा हो रहा है। सवाल यह है कि अचानक औरंगजेब की इतनी औलादें कहां से पैदा हो गई हैं। इसका असली मालिक कौन है वह हम ढूंढेंगे।
औरंगजेब के वाट्सऐप स्टेटस को लेकर हुआ था बवाल
कोल्हापुर में बीते दिनों कुछ लोगों ने मोबाइल पर औरंगजेब के फोटो वाला स्टेटस लगाया था। इसको लेकर हिंदू संगठनों ने विरोध जताते हुए शिवाजी चौक पर विरोध प्रदर्शन भी किया था, जिसके बाद दोनों पक्षों की ओर से बवाल के बाद पुलिस को लाठी चार्ज करना पड़ा था।
दिल्ली के जंतर-मंतर पर CJP के आंदोलन में हजारों लोग पहुंचे, कहीं किसी ने डिजिटल क्रांति से आंदोलन का रुख मोड़ा तो किसी ने भूखे रहकर लेकिन उन्हीं के बीच…
नई दिल्ली: भारत में फॉरेन कंट्रीब्यूशन रेगुलेशन एक्ट (FCRA) उन कानूनों में से एक है जो हर कुछ सालों में चर्चा का विषय बन जाता है। लेकिन क्यों? इस कानून…
नई दिल्ली: नीट-यूजी पेपर लीक के मुद्दे पर दिल्ली के जंतर-मंतर पर कई दिनों तक कॉकरोच जनता पार्टी के नेतृत्व में आंदोलन जारी रहा। आखिरकार 25 जुलाई को सरकार झुकी…
नई दिल्ली, लोकसभा में दोपहर 2 बजे से पेपर लीक से जुड़े 'पब्लिक एग्जामिनेशन (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक, 2026' पर चर्चा शुरू हो गई है। इस विधेयक में 2024…
कोयंबटूर: तमिलनाडु की थलपति विजय सरकार ने मेकेदातु बांध को लेकर अपना स्टैंड क्लियर कर दिया है। सरकार का कहना है कि कर्नाटक को प्रस्तावित मेकेदातु बैलेंसिंग रिजर्वॉयर प्रोजेक्ट पर…
इंदौर: चंदन नगर थाना में पदस्थ एक प्रधान आरक्षक को दुष्कर्म के गंभीर आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। आरोप है कि पुलिसकर्मी ने सीएम हेल्पलाइन पर…
वाराणसी: उत्तर प्रदेश के वाराणसी से एक स्कूल की शिक्षिका की अमानवीयता का मामला सामने आया है। आरोप है कि पांच साल के मासूम के पैंट में पेशाब करना शिक्षिका…