तो आप मुसीबत में पड़ जाएंगे... शुभमन गिल ने साफ शब्दों में बताया पंजाब क्यों हारी गुजरात टाइटंस
Updated on
05-04-2024 01:29 PM
अहमदाबाद: गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने आईपीएल 2024 पंजाब किंग्स के खिलाफ तीन विकेट की हार के बाद कहा कि उनकी टीम ने पर्याप्त रन बनाए थे लेकिन कैच टपकाने के कारण स्कोर का बचाव नहीं कर पाए। टाइटंस के फील्डर्स मैच में कम से कम तीन कैच टपकाए। गिल ने मैच के बाद कहा, ‘कुछ कैच टपकाए। ऐसे विकेट पर जब आप कैच छोड़ते हो तो कभी भी आसान नहीं होता। इन परिस्थितियों में रनों का बचाव करना मुश्किल होता है। नई गेंद से कुछ मदद मिल रही थी लेकिन सुधार की गुंजाइश है।’
स्कोर पर क्या बोले गिल?
शुभमन गिल से पूछा गया कि क्या पिच देखकर लगा कि 15-20 रन कम रह गया है। इसपर उन्होंने कहा, ‘नई गेंद हरकत कर रही थी औरर मुझे लगता है कि 200 काफी अच्छा स्कोर था। हम 15वें ओवर तक मुकाबले में थे। जब आप कैच छोड़ेंगे तो आप मुसीबत में पड़ जाएंगे। नालकंडे ने पिछले मैच में जिस तरह से गेंदबाजी की उसके कारण हम आखिरी ओवर के लिए उसके पास गए।’
मैच में क्या क्या हुआ?
टाइटंस के 200 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पंजाब किंग्स को शशांक सिंह ने 29 गेंद में छह चौकों और चार छक्कों से नाबाद 61 रन की पारी खेलकर एक गेंद शेष रहते सात विकेट पर 200 रन के विजयी स्कोर तक पहुंचा दिया। शशांक ने जितेश शर्मा (आठ गेंद में दो छक्कों से 16 रन) के साथ छठे विकेट के लिए 39 और आशुतोष शर्मा (17 गेंद में तीन छक्के और एक चौके से 31 रन) के साथ सातवें विकेट के लिए 43 रन की साझेदारी करके पंजाब की जीत सुनिश्चित की। पंजाब के लिए कप्तान शुभमन गिल ने 48 गेंद में चार छक्कों और छह चौकों से नाबाद 89 रन की पारी खेली जिससे टीम ने चार विकेट पर 199 रन बनाए।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…