फिटनेस पर है सवाल, पाकिस्तान ने किया ड्रॉप, भारत से हार के बाद स्टॉल पर बर्गर खा रहे आजम खान
Updated on
11-06-2024 02:11 PM
न्यूयॉर्क: टी20 वर्ल्ड कप 2024 के पहले ही मैच में पाकिस्तान की टीम अमेरिका के खिलाफ हार गई। फिर उसे भारत के खिलाफ हार मिली। टीम टूर्नामेंट से बाहर होने की कगार पर है। इस टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले पाकिस्तान को इंग्लैंड के खिलाफ टी20 में हार मिली थी। उसी सीरीज से पाकिस्तान के विकेटकीपर आजम खान आलोचकों के निशाने पर थे। खराब फिटनेस, विकेटकीपिंग में ड्रॉप कैच और बल्ले से फेल होने की वजह से आजम को निशाना बनाया जा रहा था।
प्लेइंग इलेवन से किया गया ड्रॉप
25 साल के आजम खान का वजन करीब 110 किलो है। टी20 वर्ल्ड कप के पहले मैच में उन्हें अमेरिका के खिलाफ प्लेइंग इलेवन में जगह मिली थी। हालांकि उस मैच में वह कीपिंग नहीं कर रहे थे। बल्लेबाजी में आजम खान पहली गेंद पर आउट हो गए। फिर भारत के खिलाफ उन्हें पाकिस्तान ने प्लेइंग इलेवन से ड्रॉप कर दिया। आजम की जगह इमाद वसीम को पाकिस्तान ने मौका दिया।
बर्गर खाते हुए वीडियो वायरल
पाकिस्तान को अमेरिका के बाद भारत के खिलाफ भी हार झेलनी पड़ी। इस मैच के बाद एक वीडियो वायरल हो रहा है। पाकिस्तान के इस एक्स हैंडल इसे शेयर कर रहे हैं। इसमें आजम खान एक फास्ट फूट स्टॉल पर बर्गर खाते हुए दिख रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो भारत और पाकिस्तान के बीच हुए मैच के बाद का है। हालांकि वीडियो देखने से यह साफ नहीं हो रहा है कि यह कब का है।
स्टेडियम में फैन से हुई थी लड़ाई
अमेरिका के खिलाफ मैच के दौरान आजम खान की लड़ाई फैन से हो गई थी। मैच में आउट होने के बाद पवेलियन लौटते समय चिढ़ाने पर वह फैंस से भिड़ गए थे। उस मैच में एक फैन पोस्टर लेकर आया था, उस पर लिखा था- आजम कान्ट स्टॉप इटिंग। अब बर्गर खाते हुए वीडियो वायरल होने के बाद फिर से उन्हें खूब ट्रोल किया जा रहा है।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…