Select Date:

'मेरी लाइफ में कुछ मर्द हैं, जो मेरी सक्सेस से इनसिक्योर हैं...' Priyanka Chopra ने किया चौंका देने वाला खुलासा!

Updated on 19-04-2023 09:44 PM
बॉलीवुड से हॉलीवुड तक का सफर तय करने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों खूब चर्चा में हैं। बीते दिनों उन्होंने बॉलीवुड में राजनीति को लेकर चौंकाने वाले खुलासे किए थे। अब उन्होंने सैलरी में समानता और अपने पर्सनल एक्सपीरियंस पर बात करते हुए खुलासा किया है कि वो लाइफ में ऐसे पुरुषों को जानती हैं, जो उनकी सक्सेस को लेकर इनसिक्योर हैं। हालांकि, उन्होंने ये भी कहा है कि वो ऐसे मर्दों को भी जानती हैं, जो उनकी सफलता से खुश हैं।

Priyanka Chopra ने कहा, 'मेरी लाइफ में कुछ शानदार मर्द हैं, जो मेरी सक्सेस को लेकर इनसिक्योर नहीं हैं, लेकिन मेरे जीवन में ऐसे पुरुष भी हैं, जो मेरी सफलता को लेकर बहुत असुरक्षित हैं। इसलिए मुझे लगता है कि पुरुषों ने आजादी इंजॉय की है और फैमिली का लीडर होने के नाते गौरव का आनंद लिया है। ये उनके क्षेत्र के लिए खतरा है, जब एक महिला ऐसा करती है या अगर एक महिला ज्यादा सफल होती है या एक पुरुष घर पर रहता है और महिला काम करने के लिए बाहर जाती है।'

28 अप्रैल को स्ट्रीम होगी 'सिटाडेल'

प्रियंका चोपड़ा को अमेजन प्राइम वीडियो की वेब सीरीज Citadel में देखा जाएगा। ये 28 अप्रैल को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होगा। इससे पहले प्रियंका ने मुंबई में भी शो का प्रमोशन किया था।

कब आएगी 'जी ले जरा'

प्रियंका चोपड़ा को फरहान अख्तर की 'जी ले जरा' में कटरीना कैफ और आलिया भट्ट के साथ देखा जाएगा। इस फिल्म को लेकर PC ने नया अपडेट दिया है। उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि आलिया, कटरीना और मैं... तीनों ही अपनी जिंदगी के सबसे बिजी फेज में हैं, लेकिन मैं उम्मीद करती हूं कि ये (फिल्म) अगले साल होगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 July 2026
जंतर-मंतर पर CJP के प्रदर्शन के दौरान जो कुछ भी हुआ, उसे देख विशाल ददलानी भड़क गए हैं। पुलिस ने जिस तरह से प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया, छात्रों को पीटा…
 21 July 2026
सिंगर अरिजीत सिंह ने कुछ महीने पहले प्लेबैक सिंगिंग से संन्यास लेने का ऐलान किया था, जिसने फैंस का दिल बुरी तरह तोड़ दिया था। साथ ही अरिजीत ने कहा…
 21 July 2026
अपनी फिल्म 'सतलज' को लेकर चर्चा बटोर रहे सिंगर दिलजीत दोसांज ने अब छात्रों के हक में आवाज उठाई है। जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के विरोध-प्रदर्शन और उसमें…
 21 July 2026
राखी सावंत के एक्स बॉयफ्रेंड अभिषेक अवस्थी याद हैं? राखी और अभिषेक ने 'नच बलिए 3' में अपना रिलेशनशिप ऑफिशियल किया था और फिर करीब तीन साल तक एक-दूसरे को…
 20 July 2026
बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान एक बार फिर अपनी सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर सुर्खियों में हैं। एक्टर ने देर रात इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ नई तस्वीरें शेयर कीं,…
 20 July 2026
पिछले कुछ समय में कई बड़ी फिल्में एकसाथ रिलीज हुईं जिनमें क्रिस्टोफर नोलन की 'द ओडिसी' ने ऊंची दहाड़ लगाई है। वहीं पिछले कई दिनों से चल रही बॉलीवुड फिल्मों…
 20 July 2026
कॉकरोच जनता पार्टी के आह्वान पर सोमवार को संसद मार्च प्रस्तावित है। हजारों की संख्‍या में छात्र और प्रदर्शनकारी जंतर-मंतर पर जमा हुए हैं। हालांकि, सुबह करीब 9:30-10:00 बजे रैली…
 20 July 2026
बॉलीवुड में रातों-रात सुपरस्टार बने अहान पांडे और एक्ट्रेस अनीत पड्डा स्टारर रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'सैयारा' का टाइटल बनाने वाले म्यूजिक कम्पोजर और सिंगर तनिष्क बागची ने मेकर्स पर आरोप…
 20 July 2026
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का संसद मार्च दिल्‍ली पुलिस बल के साथ लगातार संघर्ष करते हुए आगे बढ़ रहा है। सोमवार, 20 जुलाई को सुबह करीब 10 बजे जहां पुलिस…
Advt.