Select Date:

टीम इंडिया में हो सकती है इन दो खिलाड़ियों की सरप्राइज एंट्री, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर खुलेगी किस्मत

Updated on 17-11-2024 12:52 PM
नई दिल्ली: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी शुरुआत 22 नवंबर से हो रही है। पांच टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला पर्थ में खेला जाएगा। हालांकि, इससे पहले टीम इंडिया टेंशन में है। टेंशन की वजह है टीम इंडिया के खिलाड़ियों का लगातार चोटिल होना। भारतीय टीम बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए प्रैक्टिस में जुटी हुई है, लेकिन इस दौरान चार खिलाड़ियों के चोटिल होने की बात सामने आ रही है, जिसमें से तीन को लेकर यह संशय है कि वह पहले टेस्ट मैच में नहीं खेल पाएंगे।

ऐसे में एक रिपोर्ट में अब यह दावा किया जा रहा है कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में कुछ ऐसे खिलाड़ी हैं, जिनकी टीम इंडिया में सरप्राइज एंट्री हो सकती है। इसमें साई सुदर्शन और देवदत्त पडिकल का नाम सबसे आगे है। माना जा रहा है कि अगर चोट के कारण टीम इंडिया की परेशानी बढ़ती है तो इन दोनों में से किसी एक खिलाड़ी को स्क्वाड में शामिल किया जा सकता है।

ऑस्ट्रेलिया में इन दोनों खिलाड़ियों ने किया है कमाल

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए इन दोनों खिलाड़ियों का नाम इसलिए सामने आ रहा है क्योंकि साई सुदर्शन और देवदत्त पडिकल ने इंडिया ए की तरफ से ऑस्ट्रेलिया में दमदार खेल का प्रदर्शन कर चुके हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जहां सुदर्शन ने बेहतरीन शतकीय पारी खेली थी तो देवदत्त ने शानदार 88 रन बनाए थे। ऐसे में इन दोनों खिलाड़ियों की दावेदार सबसे ज्यादा मजबूत मानी जा रही है।

केएल राहुल और शुभमन गिल का खेलना संदिग्ध

ऑस्ट्रेलिया में जिन दो भारतीय खिलाड़ियों की चोट को लेकर सबसे ज्यादा चिंता की बात सामने आई है उसमें शुभमन गिल और केएल राहुल का नाम सामने आ रहा है। शुभमन गिल को फील्डिंग के दौरान अंगूठे में फ्रैक्चर की बात सामने आई है। केएल राहुल को कोहनी में चोट लगी है। इन दोनों खिलाड़ियों को लेकर यह कहा जा रहा है कि इनका पहले टेस्ट मैच में खेलना है संदिग्ध है। इसके अलावा सरफराज खान और विराट कोहली के भी चोटिल होने की बात सामने आ रही है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है। जिसका आगाज गुरुवार, 23 जुलाई से हो जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद…
 23 July 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
 22 July 2026
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
 22 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
 22 July 2026
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
 22 July 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
Advt.