Zomato शेयर को खरीदने की मच गई होड़, 50% गिरने के बाद अचानक 10% तक उछल गया स्टॉक
Updated on
11-11-2022 06:20 PM
फूड डिलीवरी कंपनी जोमैटो (zomato) के शेयरों में आज जबरदस्त तेजी है।
कंपनी के शेयर शुरुआती कारोबार में एनएसई पर 10% तक उछल कर 70.55 रुपये पर
पहुंच गए। BSE पर कंपनी के शेयर शुरुआती डील में 72.25 रुपये तक पहुंच गए
थे। इससे पहले गुरुवार को जोमैटो के शेयर 63.95 रुपये पर बंद हुए थे। कंपनी
के शेयर इस साल YTD में अब तक 50.51% टूट गए हैं। हालांकि, अब निचले स्तर
से रिकवर कर रहा है। पिछले पांच कारोबारी दिन में जोमैटो के शेयर 1.47% तक
चढ़ गए।
शेयरों में तेजी की वजह
जोमैटो के शेयरों में तेजी के पीछे सितंबर तिमाही के नतीजें हैं। दरअसल,
जोमैटो का नुकसान सितंबर तिमाही काफी हद तक कम हुआ है। जुलाई से सितंबर के
बीच कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट लॉस सालाना आधार पर 430 करोड़ रुपये से घटकर
251 करोड़ रुपये हो गया। वहीं, कंपनी साल दर साल के आधार पर कंपनी का
रेवेन्यू 62.2% बढ़कर 1,661 करोड़ रुपये हो गया। ज़ोमैटो के मैनेजिंग
डायरेक्टर और सीईओ दीपिंदर गोयल ने कहा, “हमारा फूड डिलीवरी कारोबार बढ़
रहा है और लगातार प्राॅफिट की ओर बढ़ रहा है। मेरा मानना है कि कारोबार
में बहुत तेजी से बढ़ने की गुंजाइश है।'
पिछले साल आया था IPO
बता दें कि जोमैटो का आईपीओ पिछले साल आया था। Zomato के आईपीओ की शेयर
बाजार में धमाकेदार एंट्री हुई थी। एनएसई पर शेयर 76 रुपये के इश्यू प्राइस
के मुकाबले 116 रुपये यानी 52.63 प्रतिशत बढ़त के साथ खुला था। लेकिन बाद
में जोमैटो के शेयर लगातार गिरते चले गए। इसका 52 हफ्ते का लो 40.60 रुपये
और हाई 169 रुपये है। अभी ऑल टाइम हाई से यह 58 पर्सेंट कम पर ट्रेड कर रहे
हैं।
नई दिल्ली: इनकम टैक्स विभाग ने चालू वित्त वर्ष (2026-27) के लिए कॉस्ट इन्फ्लेशन इंडेक्स (CII) बढ़ा दिया है। इसका इस्तेमाल जमीन-जायदाद (प्रॉपर्टी), शेयर और गहने बेचने पर होने वाले…
नई दिल्ली: सैटकॉम के क्षेत्र में एलन मस्क की कंपनी स्टारलिंक को कड़ी टक्कर मिलने वाली है। स्पेस रेगुलेटर IN-SPACe ने रिलायंस जियो के लगभग 1,600 लो अर्थ ऑर्बिट (LEO)…
नई दिल्ली: यह कहानी है मुंबई के रहने वाले अमन सेन की। उन्होंने लीक से हटकर अपना खुद का रास्ता बनाया। कॉलेज की पढ़ाई बीच में ही छोड़कर उन्होंने कारोबार…
नई दिल्ली: देश में जल्दी ही प्लास्टिक के नोट देखने को मिल सकते हैं। आरबीआई ने नोटों की छपाई के लिए ओपेसिफाइड पॉलिमर सब्सट्रेट शीटों के निर्माण तथा आपूर्ति के…
कानपुर: कानपुर का अपना पराग मिल्क ब्रैंड जल्द ही आम लोगों के घरों में दोबारा दस्तक देगा। नैशनल डेयरी डेवलपमेंट बोर्ड ने मदर डेयरी ब्रैंड से 2019 से तैयार मिल्क…
नई दिल्ली: एशियाई बाजारों में गिरावट के बीच घरेलू शेयर बाजार आज तेजी के साथ खुला। शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स 250 अंक से अधिक उछल गया जबकि नेशनल स्टॉक…
नई दिल्ली: रूसी कच्चा तेल खरीदने वाले देशों पर अमेरिका के प्रस्तावित टैरिफ से ग्लोबल ऑयल मार्केट में नई अस्थिरता आ सकती है। लेकिन, सीमित अतिरिक्त प्रोडक्शन क्षमता और जारी…