Select Date:

देश के हर कैंपस में स्टार्टअप्स के लिए बने इनक्यूबेटर सेंटर को बढ़ावा देने की जरूरत: पीयूष गोयल

Updated on 14-11-2022 05:29 PM
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि वाणिज्य और कपड़ा मंत्रालयों के तहत सभी संस्थानों के परिसरों को स्टार्टअप्स के लिए इनक्यूबेटर बनना चाहिए। इसी के साथ देश में नवाचार और उद्यमिता को बढ़ावा देने के तरीकों की तलाश करनी होगी। उन्होंने भारतीय विदेश व्यापार संस्थान (आईआईएफटी), भारतीय पैकेजिंग संस्थान (आईआईपी), राष्ट्रीय डिजाइन संस्थान (एनआईडी), राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईएफटी) आदि के प्रमुख सदस्यों के साथ बातचीत के दौरान यह सुझाव दिया।

आत्मनिरीक्षण करने की जरूरत
केंद्रीय मंत्री ने संस्थानों से इस बात का आत्मनिरीक्षण करने के लिए कहा कि क्या उनकी शिक्षा कल की जरूरतों को पूरा करने के लिए तैयार की है। उन्होंने खुद को दुनिया के लिए बेहतर मार्केटिंग करके कैंपस प्लेसमेंट में सुधार करने का आह्वान किया। उन्होंने संस्थानों से आत्मनिरीक्षण करने के लिए कहा कि क्या उनकी शिक्षा कल की जरूरतों को पूरा करने के लिए तैयार की गई है।

संसाधनों को मजबूत बनाने पर जोर
पीयूष गोयल ने संसाधनों के अधिक प्रभावी इस्तेमाल के लिए साझा परिसरों पर विचार करने और मजबूती के लिए विलय के बारे में सोचने का सुझाव दिया। उन्होंने परीक्षण प्रयोगशालाओं और प्रौद्योगिकियों के आधुनिकीकरण का आह्वान किया, जिससे उन्हें विश्व स्तरीय बनाया जा सके। उन्होंने कहा, हमें भारत की फैशन तकनीक को दुनिया के विकसित बाजारों में ले जाने की कोशिश करनी चाहिए। गोयल ने यह भी कहा कि हमारे संकाय (फैकल्टी) आधार का विस्तार करने के लिए भारी निवेश की जरूरत है। वाणिज्य मंत्री ने एक बयान में कहा कि देश के डिजाइन के प्रतिष्ठित संस्थानों को अपने छात्रों की संख्या में कम से कम दस गुना इजाफा करना चाहिए।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 22 July 2026
पटना: बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र के तीसरे दिन सदन के भीतर और बाहर उस समय जोरदार हंगामा देखने को मिला, जब सत्ताधारी दल के नेताओं ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी…
 22 July 2026
लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के पास धरना देने पहुंचे सपा और कांग्रेस नेताओं ने मंगलवार देर शाम जमकर प्रदर्शन किया। हंगामा इतना बढ़ा कि पुलिस सबको पकड़कर थाने…
 22 July 2026
पटना: बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में राजनीतिक सरगर्मी अपने चरम पर पहुंच गई है। जन सुराज के नेता प्रशांत किशोर ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा…
 22 July 2026
अमृतसर: शिरोमणि अकाली दल की सांसद हरसिमरत कौर बादल ने पंजाब में पेपर लीक मामले को लेकर भगवंत मान सरकार और आम आदमी पार्टी पर हमला किया है। उन्होंने कहा…
 21 July 2026
ग्वालियर: सिंधिया राजघराने में संपत्ति विवाद वर्षों पुराना है। रॉयल फैमिली की संपत्ति का बंटवारा होना है। संपत्ति का बंटवारा ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनके तीनों बुआओं के बीच होनी है।…
 21 July 2026
चंडीगढ़: पंजाब, हरियाणा और देश के कई अन्य राज्यों के हजारों किसान मंगलवार को दिल्ली की ओर कूच कर रहे हैं। किसान राजधानी में आयोजित होने वाली 'किसान महापंचायत' में…
 21 July 2026
ग्रेटर नोएडा: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग केस में बड़ा एक्‍शन लेते हुए ग्रैंड वेनिस मॉल के मालिक सतिंदर सिंह भसीन और उनकी शेल कंपनियों से जुड़ी 389 अचल…
 21 July 2026
नई दिल्ली, भारत में पहली बार डेंगू की वैक्सीन को मंजूरी मिल गई है। ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DCGI) ने ताकेदा बायोफार्मास्यूटिकल्स इंडिया की वैक्सीन QDENGA को बाजार में इस्तेमाल…
 21 July 2026
गंगटोक, सिक्किम में सोमवार को एक टनल पर लैंडस्लाइड होने से उसका एंट्री गेट बंद हो गया, जिससे अंदर मौजूद 27 मजदूर फंस गए। इनमें से 10 की मौत हो गई।…
Advt.