डिजिटल युग में संघर्ष कर रहे ‘सर्कस’ को बढ़ावा देने की जरूरत, पूर्व केंद्रीय मंत्री बोले- इससे कई लोगों का रोजगार जुड़ा है
Updated on
26-05-2023 06:34 PM
नई दिल्ली: पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने गुरुवार को कहा कि मनोरंजन के कई माध्यमों की उपलब्धता से सर्कस उद्योग बुरी तरह प्रभावित हुआ है और इसका संरक्षण और प्रचार समय की जरूरत है क्योंकि यह कई कलाकारों के लिए रोजगार का स्रोत रहा है। नकवी ने ‘अंतरराष्ट्रीय सर्कस महोत्सव’ के उद्घाटन के अवसर पर एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि शहरों और गांवों में लोकप्रिय सर्कस अब अपने अस्तित्व के लिए संघर्ष कर रहा है।
उन्होंने कहा कि वर्तमान डिजिटल युग में मनोरंजन के असंख्य माध्यमों की उपलब्धता से देश में सर्कस उद्योग बुरी तरह प्रभावित हुआ है। उन्होंने कहा कि इसके अलावा कोविड महामारी और लॉकडाउन के कारण उद्योग को भारी नुकसान हुआ है लेकिन भारत में सर्कस का अपना आकर्षण है।
उन्होंने कहा कि सर्कस न केवल मनोरंजन का माध्यम है बल्कि यह बड़े पैमाने पर कलाकारों और अन्य लोगों के लिए रोजगार का स्रोत भी रहा है। नकवी ने कहा, ‘आज इन कलाकारों और अन्य लोगों के सामने रोजी-रोटी का संकट है। इसलिए पारंपरिक भारतीय खेलों को बढ़ावा देने के साथ-साथ सर्कस के उत्थान के लिए भी ठोस कदम उठाने की जरूरत है।’
दिल्ली के जंतर-मंतर पर CJP के आंदोलन में हजारों लोग पहुंचे, कहीं किसी ने डिजिटल क्रांति से आंदोलन का रुख मोड़ा तो किसी ने भूखे रहकर लेकिन उन्हीं के बीच…
नई दिल्ली: भारत में फॉरेन कंट्रीब्यूशन रेगुलेशन एक्ट (FCRA) उन कानूनों में से एक है जो हर कुछ सालों में चर्चा का विषय बन जाता है। लेकिन क्यों? इस कानून…
नई दिल्ली: नीट-यूजी पेपर लीक के मुद्दे पर दिल्ली के जंतर-मंतर पर कई दिनों तक कॉकरोच जनता पार्टी के नेतृत्व में आंदोलन जारी रहा। आखिरकार 25 जुलाई को सरकार झुकी…
नई दिल्ली, लोकसभा में दोपहर 2 बजे से पेपर लीक से जुड़े 'पब्लिक एग्जामिनेशन (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक, 2026' पर चर्चा शुरू हो गई है। इस विधेयक में 2024…
कोयंबटूर: तमिलनाडु की थलपति विजय सरकार ने मेकेदातु बांध को लेकर अपना स्टैंड क्लियर कर दिया है। सरकार का कहना है कि कर्नाटक को प्रस्तावित मेकेदातु बैलेंसिंग रिजर्वॉयर प्रोजेक्ट पर…
इंदौर: चंदन नगर थाना में पदस्थ एक प्रधान आरक्षक को दुष्कर्म के गंभीर आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। आरोप है कि पुलिसकर्मी ने सीएम हेल्पलाइन पर…
वाराणसी: उत्तर प्रदेश के वाराणसी से एक स्कूल की शिक्षिका की अमानवीयता का मामला सामने आया है। आरोप है कि पांच साल के मासूम के पैंट में पेशाब करना शिक्षिका…