पेटीएम के शेयर में हाहाकार लगातार लग रहे लोअर सर्किट स्टॉक बेचने की होड़
Updated on
05-02-2024 12:58 PM
नई दिल्ली: वन97 कम्युनिकेशंस यानी पेटीएम के शेयर (One 97 Communications Ltd) में हाहाकार मचा हुआ है। आज भी बाजार खुलते ही पेटीएम के शेयर 10 फीसदी लुढ़कर कर लोअर सर्किट पर पहुंच गए हैं। पेटीएम के शेयर में लगातार लोअर सर्किट देखने को मिल रहे हैं। निवेशकों में शेयर बेचने की होड़ लगी हुई है। पेटीएम का शेयर आज लुढ़कर 438.50 रुपये के स्तर पर खुला है। निवेशकों में शेयर बेचने की होड़ लगी हुई है। पेटीएम के शेयर में यह गिरावट भारतीय रिजर्व बैंक ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड पर फरवरी के बाद किसी भी ग्राहक खाते, वॉलेट पर फास्टैग में जमा या टॉप अप स्वीकार करने पर प्रतिबंध लगाने के बाद आई है।
रिजर्व बैंक ने बैंकिंग अधिनियम, 1949 की धारा 35ए के तहत अपनी शक्तियों का इस्तेमाल करते हुए ये कार्रवाई की है। इसके तहत अब पेटीएम बैंक लिमिटेड से किसी भी ग्राहक के खाते, प्रीपेड इंस्ट्रयुमेंट, वॉलेट, फास्टैग, एनसीएमसी कार्ड आदि में जमा या क्रेडिट लेनदेन या टॉप अप की अनुमति नहीं दी जाएगी।
5 दिन में 40 फीसदी से ज्यादा लुढ़का
पेटीएम का शेयर बीते 5 दिनों में 42.35 फीसदी लुढ़क चुका है। यह शेयर पांच दिन पहले 760.65 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रहा था। वहीं अब यह लुढ़कर 440 रुपये से नीचे पहुंच चुका है। पेटीएम के शेयर में गिरावट रुकने का नाम नहीं ले रही है। सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन कल बुधवार को पेटीएम के शेयर सुस्त रहे थे। ट्रेडिंग के अंत में शेयर की कीमत मामूली गिरावट के साथ 761 रुपये पर थी। ट्रेडिंग के दौरान शेयर 774 रुपये के हाई लेवल पर पहुंचा था। बता दें कि 20 अक्टूबर 2023 को शेयर ने 998.30 रुपये के 52 वीक के हाई को टच किया था।
नई दिल्ली: आरबीआई के गवर्नर संजय मल्होत्रा मौद्रिक नीति समिति (MPC) की बैठक में लिए गए फैसलों के बारे में थोड़ी देर में जानकारी देंगे। उससे पहले आज शेयर बाजार…
मुंबई: बेंगलुरु की हॉस्पिटल चेन चलाने वाली कंपनी मणिपाल हेल्थ एंटरप्राइजेज Manipal Health Enterprises के शेयर आज इश्यू प्राइस से 11% प्रीमियम के साथ लिस्ट हुए। यह जहां बीएसई पर…
मुंबई: विदेशी मुद्रा भंडार के मोर्चे पर भारत की स्थिति अभी कुछ बेहतर हुई है। यह लगातार चौथा सप्ताह रहा जबकि भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी दिखी है।…
मुंबई: वेलोरा इम्पैक्ट लिमिटेड (BSE: 531257) ने इस साल की पहली तिमाही में अच्छा प्रदर्शन किया है। इस कंपनी को पहले प्रतीक्षा केमिकल्स लिमिटेड (Vellora Impact Ltd) के नाम से…
नई दिल्ली: अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता एल्युमीनियम मेटल (Vedanta Aluminium Metal) ने चालू वित्त वर्ष की जून (पहली) तिमाही के शानदार वित्तीय परिणाम घोषित किए हैं। मजबूत राजस्व वृद्धि…