Select Date:

हाथ में लगी है चोट पर चोट, बंधी है पट्टी, फिर भी दहाणे अजिंक्या रहाणे, दे डाली चुनौती

Updated on 10-06-2023 08:38 PM
नई दिल्ली: विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मैच भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इंग्लैंड के ओवल में खेला जा रहा है। दूसरी पारी में चार विकेट गंवाने के बाद ऑस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ 296 रन की बढ़त बना ली है। ऑस्ट्रेलिया के पास पहली पारी के आधार पर 173 रन की बढ़त हासिल थी। वहीं दूसरी पारी में शुक्रवार को तीसरे दिन ऑस्ट्रेलिया ने चार विकेट गंवाकर 123 रन बना लिए हैं। यह बढ़त और भी बड़ी होती, लेकिन अजिंक्य रहाणे ने शानदार 89 रनों की जुझारू पारी खेलते हुए टीम इंडिया को थोड़ी राहत दी।
उनके दाएं हाथ में कई बार गेंद लगी, लेकिन वह पट्टी बांधकर रन बनाते रहे। उन्होंने मैच के बाद कहा- दर्द भरा, लेकिन मैनेज हो जाएगा (उंगली को दिखाते हुए)। मुझे नहीं लगता कि इससे बल्लेबाजी प्रभावित होगी। मैंने जिस तरह से बल्लेबाजी की उससे खुश हूं। आज अच्छा रहा। हम 320-330 हासिल करना चाह रहे थे लेकिन कुल मिलाकर हमारा दिन अच्छा रहा। गेंदबाजी के लिहाज से हमने अच्छी गेंदबाजी की। सभी ने चौका लगाया।

मैच के बारे में उन्होंने कहा- ऑस्ट्रेलिया खेल में थोड़ा आगे है। चौथे दिन का पहला एक घंटा अहम होगा। हम जानते हैं कि मजेदार चीजें हो सकती हैं। जडेजा ने वास्तव में अच्छी गेंदबाजी की, फुटमार्क ने उन्हें बाएं हाथ के बल्लेबाज के खिलाफ मदद की। अब भी लगता है कि विकेट से तेज गेंदबाजों को मदद मिलेगी। उल्लेखनीय है कि आज मैच का चौथा दिन है। भारतीय टीम को करिश्मा की उम्मीद है।
दूसरी ओर, कैमरून ग्रीन 7 और मार्नस लाबुशेन 41 रन बनाकर नाबाद हैं। भारतीय टीम अब चौथे दिन शनिवार को ऑस्ट्रेलिया को जल्द से जल्द समेटने का प्रयास करेगी। ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में 469 रन बनाए थे। इसके जवाब में भारतीय टीम पहली पारी में 296 रन पर सिमट गई थी। ऐसे में दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया को 173 रन की लीड मिली थी। दूसरी पारी में 123 रन मिलाकर ऑस्ट्रेलियाई टीम की अब तक कुल बढ़त 296 रन की हो गई है।

दूसरी पारी में उस्मान ख्वाजा 13 रन, डेविड वॉर्नर 1 रन, स्टीव स्मिथ 34 रन और ट्रैविस हेड 18 रन बनाकर आउट हुए। वहीं भारत की तरफ से रविंद्र जडेजा ने 2, मोहम्मद सिराज और उमेश यादव ने 1-1 विकेट लिया। यह एक दिलचस्प दिन था जहां भारत के लिए अजिंक्य रहाणे 89 और शार्दुल ठाकुर ने 51 रन की पारी खेली। दोनों के बीच 109 रन की शानदार साझेदारी की बदौलत भारत को वापसी करने में मदद की। लेकिन ऑस्ट्रेलिया अभी भी मजबूत स्थिति में है क्योंकि उसने भारत को पहली पारी में 296 रनों पर आउट कर 173 रनों की महत्वपूर्ण बढ़त हासिल कर ली थी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है। जिसका आगाज गुरुवार, 23 जुलाई से हो जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद…
 23 July 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
 22 July 2026
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
 22 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
 22 July 2026
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
 22 July 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
Advt.