Select Date:

वेल में जगह कम है, नई संसद में विरोध कैसे होगा?

Updated on 01-04-2023 06:02 PM
नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को संसद भवन की नई इमारत का निरीक्षण करने पहुंचे थे। इस दौरान पीएम मोदी के नई संसद में भवन के भीतर की बेहद ही शानदार तस्वीरें सामने आईं। इन्हीं तस्वीरों में एक तस्वीर सदन के वेल की भी थी। नई सदन के वेल में पुराने सदन के मुकाबले बेहद कम जगह दिख रही है। ऐसे में लोगों के मन में सवाल उठ रहा है कि अब वेल में हंगामा और प्रदर्शन कैसे होगा। क्या सदन में तख्तियां लेकर वेल में पहुंचने की प्रथा खत्म हो जाएगी। जगह कम होने की सूरत में विपक्षी दल सरकार का विरोध वेल में जाकर कैसे कर पाएंगे।

पुरानी संसद से तीन गुना आकार

मौजूदा संसद भवन का निर्माण साल 1921 से 1927 के बीच हुआ था। नया निर्माणाधीन संसद भवन का एरिया 64,500 वर्ग मीटर है। यह मौजूदा संसद भवन इमारत से 17,000 वर्ग मीटर ज्‍यादा है। नई निर्माणाधीन संसद का आकार मौजूदा सदन से लगभग तीन गुना होगा। नई लोकसभा में 888 सदस्यों के बैठने के लिए सीट होंगी। वहीं राज्यसभा में 384 सांसदों के बैठने की जगह होगी। सदन के संयुक्त सेशन के दौरान 1272 सदस्य एक साथ बैठ सकेंगे।

बैठने की नई व्यवस्था

संसद के नए भवन में संसद सदस्यों के लिए बैठने की व्यवस्था मौजूदा सिस्टम से अलग होगी। नए भवन में बैठने की व्यवस्था पहले की तुलना में अधिक खुली और आरामदेह होगी। नए भवन में एक टेबल पर दो सासंद बैठ सकेंगे। इसके अलावा सभी मंत्रियों के एक ही जगह पर बैठने की व्यवस्था की गई है। ऐसे में उनके बीच संपर्क या आने जाने में लगने वाले समय की भी बचत होगी। संसद की नई इमारत को अगस्त 2022 तक पूरा करने का लक्ष्य है।

पुराने से बड़ा है नई संसद का गेट

पीएम मोदी ने जिस संसद भवन का निरीक्षण करने पहुंचे थे वह तीन मंजिला है। नए संसद भवन का डिजाइन त्रिभुजाकार है। नए भवन में के डिजाइन में लोकसभा, राज्यसभा और एक खुला कॉरिडोर है। दोनों ही सदन सुविधाओं के साथ ही डिजाइनिंग के लिहाज से अत्याधुनिक हैं। नए संसद भवन का गेट पुराने की तुलना में आकार में बड़ा है। उसपर अशोक चक्र बना है। साथ ही 'सत्‍यमेव जयते' भी लिखा है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली, पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ऐलान किया कि पेपर लीक के दोषियों को सजा देने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट्स बनाए जाएंगे। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़…
 23 July 2026
रायपुर: छत्तीसगढ़ में एक एडवोकेट कपल का सामाजिक बहिष्कार का सामना करना पड़ रहा है। दोनों ने दावा किया है कि करीब एक साल से उन्हें शादियों और अंतिम संस्कार…
 23 July 2026
जालौन: यूपी के चर्चित आईएएस अफसर रिंकू सिंह इस बार मुश्किल में हैं। जालौन में न्‍यायिक उप जिलाधिकारी पद पर तैनात आईएएस रिंकू सिंह राठी और ब्‍लॉक प्रमुख रामराजा निरंजन…
 23 July 2026
गुना: मध्य प्रदेश के गुना जिले में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के भू-स्वामियों की जमीनों के अवैध कब्जे और शोषण के मामले में हाईकोर्ट ने बेहद सख्त रुख…
 23 July 2026
अहमदाबाद: 13 साल गुजरात के मुख्यमंत्री और अब पिछले 12 साल से प्रधानमंत्री के बड़े दायित्व को संभाल रहे नरेंद्र मोदी अपने मंत्रियों के कामकाज पर खुद नजर रखते हैं।…
 23 July 2026
पटना: बिहार में दिल्ली के जंतर मंतर पर नीट छात्र और कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर माहौल गरम है। पटना में भी उसी तर्ज पर बुधवार को छात्रों ने…
 22 July 2026
पटना: बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र के तीसरे दिन सदन के भीतर और बाहर उस समय जोरदार हंगामा देखने को मिला, जब सत्ताधारी दल के नेताओं ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी…
 22 July 2026
लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के पास धरना देने पहुंचे सपा और कांग्रेस नेताओं ने मंगलवार देर शाम जमकर प्रदर्शन किया। हंगामा इतना बढ़ा कि पुलिस सबको पकड़कर थाने…
 22 July 2026
पटना: बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में राजनीतिक सरगर्मी अपने चरम पर पहुंच गई है। जन सुराज के नेता प्रशांत किशोर ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा…
Advt.