Select Date:

बैंकों में जमा 42270 करोड़ रुपए का नहीं है कोई दावेदार , जानिए क्या होता है इन पैसों का

Updated on 20-12-2023 02:13 PM
नई दिल्ली: बैंकों में बिना दावे वाली जमा राशि में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। बीते साल के मुकाबले इस साल अनक्लेम्ड डिपॉजिट्स की रकम 28 फीसदी तक बढ़ गई है। बैंकों में जमा अनक्लेम्ड डिपॉजिट्स यानि बिना दावे वाली रकम बढ़कर 42270 करोड़ रुपए पहुंच गई है। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक मार्च 2023 तक बैंकों में बिना दावे वाली रकम बढ़कर 42,270 करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो मार्च 2022 तक 32,934 करोड़ रुपये था। बैंकों में जमा इन पैसों का काई दावेदार नहीं है।

42,270 करोड़ की अनक्लेम्ड डिपॉजिट्स में से सरकारी बैंकों के पास 36185 करोड़ रुपये और प्राइवेट बैंकों में 6087 करोड़ रुपये जमा है। आपको बता दें कि बैंकों में जमा पैसों पर अगर कोई 10 साल या उससे अधिक वर्षों तक कोई दावा नहीं करता है तो बिना दावे वाली रकम मान लिया जाता है। बिना दावे वाली इन राशि को बैंक रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के डीईए फंड में भेज देते हैं।

वित्त राज्यमंत्री भागवत कराड ने इस बारे में राज्यसभा में जानकारी दी और बताया कि मार्च 2021 तक सरकारी बैंकों में जहां 23683 करोड़ रुपए अनक्लेम्ड डिपॉजिट्स में थे तो वहीं प्राइवेट बैंकों में 4141 करोड़। मार्च 2022 में यह रकम बढ़कर सरकारी बैंकों में 27921 करोड़ रुपये औ निजी बैंकों में 5013 करोड़ हो गए। मार्च 2023 तक इसमें 28 फीसदी की बढ़ोतरी हो गई। उन्होंने बताया कि आरबीआई ने अनक्लेम्ड डिपॉजिट्स में कमी लाने के लिए आरबीआई लगातार कदम उठा रही है। सही व्यक्ति की पहचान कर उनका पैसा लौटाया जा सके इसके लिए आरबीआई की ओर से कोशिश जारी है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
नई दिल्ली: कई बार हमारे पास कोई प्रॉपर्टी बेचकर या किसी दूसरी जगह से बड़ी रकम आ जाती है। अगर पैसों की तुरंत जरूरत ना हो तो, उस रकम को…
 05 August 2026
नई दिल्ली: आरबीआई के गवर्नर संजय मल्होत्रा मौद्रिक नीति समिति (MPC) की बैठक में लिए गए फैसलों के बारे में थोड़ी देर में जानकारी देंगे। उससे पहले आज शेयर बाजार…
 05 August 2026
नई दिल्ली: अगर आपका किसी तरह का लोन चल रहा है तो थोड़ी देर में आपके लिए जरूरी खबर आने वाली है। नीतिगत दरों पर फैसला करने के लिए आरबीआई…
 05 August 2026
मुंबई: बेंगलुरु की हॉस्पिटल चेन चलाने वाली कंपनी मणिपाल हेल्थ एंटरप्राइजेज Manipal Health Enterprises के शेयर आज इश्यू प्राइस से 11% प्रीमियम के साथ लिस्ट हुए। यह जहां बीएसई पर…
 01 August 2026
मुंबई: विदेशी मुद्रा भंडार के मोर्चे पर भारत की स्थिति अभी कुछ बेहतर हुई है। यह लगातार चौथा सप्ताह रहा जबकि भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी दिखी है।…
 01 August 2026
मुंबई: वेलोरा इम्पैक्ट लिमिटेड (BSE: 531257) ने इस साल की पहली तिमाही में अच्छा प्रदर्शन किया है। इस कंपनी को पहले प्रतीक्षा केमिकल्स लिमिटेड (Vellora Impact Ltd) के नाम से…
 01 August 2026
नई दिल्ली: अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता एल्युमीनियम मेटल (Vedanta Aluminium Metal) ने चालू वित्त वर्ष की जून (पहली) तिमाही के शानदार वित्तीय परिणाम घोषित किए हैं। मजबूत राजस्व वृद्धि…
 01 August 2026
नई दिल्ली: भारत के सकल वस्तु एवं सेवा कर (GST) संग्रह में जुलाई 2026 के दौरान जोरदार बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सरकार की ओर से शनिवार को जारी मासिक…
 31 July 2026
नई दिल्ली: केंद्र सरकार देश के छात्रों के लिए पढ़ाई का खर्च आसान करने के लिए एजुकेशन लोन के नियमों में बड़ी ढील देने जा रही है। सरकार का टारगेट…
Advt.