Select Date:

महिला-पुरुष की कोई अंतिम परिभाषा नहीं, समलैंगिक शादियों पर बोला सुप्रीम कोर्ट

Updated on 19-04-2023 07:30 PM
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने साफ कर दिया कि समलैंगिक शादियों को कानूनी मान्यता देने की मांग वाली याचिकाओं पर फैसला करते समय वह विवाह संबंधी पर्सनल लॉ पर विचार नहीं करेगा। कोर्ट ने वकीलों से कहा कि स्पेशल मैरिज ऐक्ट पर दलीलें पेश करें। समलैंगिक शादियों पर सुप्रीम कोर्ट में मंगलवार को सुनवाई शुरू हुई। चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ की अगुवाई वाली संवैधानिक बेंच ने कहा कि स्पेशल मैरिज ऐक्ट में जो पुरुष और स्त्री की अवधारणा है, वह लैंगिकता के आधार पर पूर्ण नहीं है। सवाल सिर्फ यह नहीं कि आपका जेंडर क्या है। मुद्दा इससे ज्यादा जटिल है, इसलिए जब स्पेशल मैरिज ऐक्ट में पुरुष-महिला शब्द इस्तेमाल किए जाते हैं, तो पुरुष और महिला की धारणा पूर्ण नहीं होती। केंद्र सरकार के वकील ने इशारा दिया कि कोर्ट ने समलैंगिक विवाहों को वैध ठहराया, तो हिंदू विवाह अधिनियम और तमाम धार्मिक समूहों के विवाह कानूनों के लिए मुश्किलें होंगी।

कोर्ट ने कहा, हम पर्सनल लॉ को मामले से बाहर रखते हैं। आप स्पेशल मैरिज ऐक्ट पर दलीलें दें। केंद्र के वकील ने कहा कि ठीक है, आप पर्सनल लॉ में नहीं जा रहे, लेकिन समलैंगिकता पर सुप्रीम कोर्ट के पहले के जजमेंट के बाद यह शादी का मामला आया है। यह आगे का रास्ता खोल देगा। फिर पर्सनल लॉ का मामला भी उठेगा। चीफ जस्टिस ने कहा, आगे क्या होगा, हमें नहीं पता। हम आने वाली जनरेशन को रोक नहीं सकते।

स्वीकृति समाज के भीतर से आनी चाहिए : केंद्र सरकार

शादी सामाजिक कानूनी मामला है। कोर्ट इसे देख रहा है, जबकि यह विधायिका का अधिकार क्षेत्र है। मामला समवर्ती सूची का है। हिंदू, मुस्लिम सभी प्रभावित होंगे। इसमें राज्यों को भी सुना जाना चाहिए। विवाह को सामाजिक-कानूनी दर्जा देना न्यायिक फैसलों से संभव नहीं। यह विधायिका द्वारा भी नहीं किया जा सकता। स्वीकृति समाज के भीतर से आनी चाहिए। कोर्ट अगर इस मामले में कदम बढ़ाता है, तो उसके तमाम नतीजे होंगे। उन्हें देखना होगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली, पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ऐलान किया कि पेपर लीक के दोषियों को सजा देने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट्स बनाए जाएंगे। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़…
 23 July 2026
रायपुर: छत्तीसगढ़ में एक एडवोकेट कपल का सामाजिक बहिष्कार का सामना करना पड़ रहा है। दोनों ने दावा किया है कि करीब एक साल से उन्हें शादियों और अंतिम संस्कार…
 23 July 2026
जालौन: यूपी के चर्चित आईएएस अफसर रिंकू सिंह इस बार मुश्किल में हैं। जालौन में न्‍यायिक उप जिलाधिकारी पद पर तैनात आईएएस रिंकू सिंह राठी और ब्‍लॉक प्रमुख रामराजा निरंजन…
 23 July 2026
गुना: मध्य प्रदेश के गुना जिले में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के भू-स्वामियों की जमीनों के अवैध कब्जे और शोषण के मामले में हाईकोर्ट ने बेहद सख्त रुख…
 23 July 2026
अहमदाबाद: 13 साल गुजरात के मुख्यमंत्री और अब पिछले 12 साल से प्रधानमंत्री के बड़े दायित्व को संभाल रहे नरेंद्र मोदी अपने मंत्रियों के कामकाज पर खुद नजर रखते हैं।…
 23 July 2026
पटना: बिहार में दिल्ली के जंतर मंतर पर नीट छात्र और कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर माहौल गरम है। पटना में भी उसी तर्ज पर बुधवार को छात्रों ने…
 22 July 2026
पटना: बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र के तीसरे दिन सदन के भीतर और बाहर उस समय जोरदार हंगामा देखने को मिला, जब सत्ताधारी दल के नेताओं ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी…
 22 July 2026
लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के पास धरना देने पहुंचे सपा और कांग्रेस नेताओं ने मंगलवार देर शाम जमकर प्रदर्शन किया। हंगामा इतना बढ़ा कि पुलिस सबको पकड़कर थाने…
 22 July 2026
पटना: बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में राजनीतिक सरगर्मी अपने चरम पर पहुंच गई है। जन सुराज के नेता प्रशांत किशोर ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा…
Advt.