Select Date:

यहां कोई नहीं तेरे-मेरे सिवा... यह कैसी लिस्ट है जिसमें अमेरिका और चीन के अलावा कोई नहीं

Updated on 09-08-2025 02:13 PM
नई दिल्ली: अमेरिका और चीन के बीच लंबे समय से ट्रेड वॉर चल रही है। अमेरिका दुनिया की सबसे बड़ी इकॉनमी है जबकि चीन दूसरे नंबर पर है। चीन पिछले कई दशक से वर्ल्ड इकॉनमी का इंजन बना हुआ है और अमेरिका उसे रोकने के लिए हरसंभव प्रयास कर रहा है। कई क्षेत्रों में दोनों देशों के बीच कड़ी होड़ चल रही है। इनमें एआई भी शामिल है। चीन और अमेरिका के बीच एआई की जंग चल रही है। जेनरेटिव एआई में सबसे ज्यादा पेटेंट के आवेदन इन्हीं देशों से आए हैं। टॉप 10 में इन्हीं दो देशों की कंपनियां हैं।

जेनरेटिव एआई में दिग्गज टेक कंपनी गूगल ने सबसे ज्यादा 560 पेटेंट आवेदन दिए हैं। इसके बाद चीन की झेजियांग यूनिवर्सिटी का नंबर है जिसने 480 आवेदन दिए हैं। तीसरे नंबर पर फिर अमेरिका है। उसकी कंपनी माइक्रोसॉफ्ट ने 310 आवेदन किए हैं। चीन की यूनिर्विसिटी ऑफ इलेक्ट्रॉनिक साइंस एंड टेक्नोलॉजी 295 पेटेंट के साथ चौथे नंबर पर है। बीजिंग बायडू नेटकॉम साइंस एंड टेक्नोलॉजी कंपनी, एनवीडिया और आईबीएम में प्रत्येक ने 280 पेटेंट दाखिल किए हैं।

चीन-अमेरिका का दबदबा

चीन की शिंगहुआ यूनिवर्सिटी, हेंगजू दियांजी यूनिवर्सिटी और स्टेट ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ चाइना ने भी 250 से अधिक आवेदन किए हैं। इस तरह टॉप 10 में छह कंपनियां चीन की और चार अमेरिका की हैं। अमेरिका और चीन के बीच एआई की जंग गहराती जा रही है। दोनों देश इसके आर्थिक फायदे को अच्छी तरह जानते हैं। Stanford's AI इंडेक्स के मुताबिक 2024 में अमेरिका के पास 40 एआई मॉडल थे जबकि चीन के पास 15 और यूरोप के पास 3 मॉडल थे। अमेरिका अभी बहुत आगे है लेकिन चीन तेजी से इस अंतर को पाट रहा है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: रेयर अर्थ को नए जमाने की टेक्नोलॉजी की रीढ़ कहा जाता है। इनका यूज इलेक्टिक वीकल, इंडस्ट्रियल ऑटोमेशन और डिफेंस में होता है। अभी इसकी सप्लाई चेन पर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: होर्मुज जलडमरूमध्य में एक बार फिर से संकट गहरा गया है। यही वजह है कि कच्चे तेल की ढुलाई पर एक बार फिर से जियोपोलिटकल रिस्क प्रीमियम (Geopolitical…
 23 July 2026
नई दिल्‍ली: सरकार ने अनुराग जैन को नीति आयोग का नया सीईओ नियुक्‍त किया है। अनुराग जैन मध्‍य प्रदेश कैडर के 1989 बैच के IAS अधिकारी हैं। कैबिनेट की नियुक्ति…
 23 July 2026
नई दिल्ली: सोने और चांदी की तस्करी में हाल में काफी तेजी देखने को मिली है। सरकार ने 12 मई को सोने और चांदी पर इंपोर्ट ड्यूटी में बढ़ोतरी की…
 22 July 2026
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े औद्योगिक घराने टाटा ग्रुप की कंपनी इंडियन होटल्स कंपनी (IHCL) के शेयरों में आज शुरुआती कारोबार में करीब 2% गिरावट आई। बीएसई पर यह…
 22 July 2026
नई दिल्ली: पूंजी बाजार में एथिकल इन्वेस्टिंग को बढ़ावा देने के लिए NSE ने निफ्टी 500 अहिंसा इंडेक्स की शुरुआत की है। इसमें निफ्टी 500 की उन कंपनियों को शामिल…
 22 July 2026
नई दिल्ली: निवेशक अक्सर इस ताक में रहते हैं कि कब भाव गिरे तो वे शेयर खरीदें और कब बढ़े तो बेचें। लेकिन आंकड़ों की मानें तो बाजार की इस…
 22 July 2026
नई दिल्ली: घरेलू शेयर बाजार में आज लगातार तीसरे दिन गिरावट आई है। इसकी वजह यह है कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इंपोर्टेड जेनेरिक दवाओं पर चरणबद्ध तरीके…
 22 July 2026
नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमत में आज तेजी आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोने की कीमत में 2,000 रुपये प्रति 10 ग्राम की तेजी आई है…
Advt.