कोई नहीं है टक्कर में... रविचंद्रन अश्विन ने चकनाचूर किया कपिल देव का बड़ा रिकॉर्ड
Updated on
02-03-2023 08:08 PM
नई दिल्ली: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी का तीसरा टेस्ट मैच 01 मार्च से इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में भारतीय टीम की बल्लेबाजी पहली पारी में पूरी तरह से फ्लॉप रही। लेकिन टीम की जबरदस्त गेंदबाजी ने कई हद तक खेल में वापसी करवाई है। इसी बीच अब भारत के दिग्गज और अनुभवी गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन ने इतिहास रच दिया। उन्होंने एक खास रिकॉर्ड मैच के दौरान बनाया। दरअसल, अश्विन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में विकेट लेने के मामले में टीम इंडिया के पूर्व कप्तान कपिल देव को पीछे छोड़ दिया है।
रविचंद्रन अश्विन ने तोड़ा कपिल देव का बड़ा रिकॉर्ड
भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी और दिग्गज गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन ने पूर्व कप्तान और दिग्गज ऑलराउंडर कपिल देव को अंतरराषट्रीय क्रिकेट में विकेट लेने के मामले में पिछाड़ दिया है। कपिल ने अपने करियर में टेस्ट और वनडे को मिलाकर कुल 687 विकेट झटके थे। वहीं अब अश्विन ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले जा रहे तीसरे टेस्ट की पहली पारी में 3 विकेट लेकर महान कपिल देव को पीछे छोड़ दिया है।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे टेस्ट से पहले अश्विन के नाम इंटरनेशनल क्रिकेट में कुल 686 विकेट थीं, लेकिन अब वह तीन विकेट लेने के बाद 689 विकेट पर आ गए हैं। इसके साथ ही वह अब कपिल देव से आगे निकल गए हैं। अब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने की सूची में अनिल कुंबले (1001) और हरभजन सिंह (711) ही अश्विन से आगे हैं। वहीं इस लिस्ट में शीर्ष पर श्रीलंका के दिग्गज गेंदबाज मुथैया मुरलीधरन 1347 विकेट के साथ बरकरार हैं।इसके अलावा बात करें भारत-ऑस्ट्रेलिया के तीसरे टेस्ट की तो, टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 109 रन बनाए थे। इसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने 198 रन बोर्ड पर लगाए। बहरहाल, मैच की दूसरी पारी भी अब शुरू हो गई है।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…