रिंकू सिंह जैसा कोई नहीं... बल्ले के बाद गेंद से दिखाया जौहर, करियर के पहले ही ओवर में चटकाया विकेट
Updated on
20-12-2023 02:03 PM
गकेबेरहा: रिंकू सिंह बल्ले से क्या कर सकते हैं ये पूरी दुनिया ने देखा है। आईपीएल 2023 में मैच की आखिरी 5 गेंद पर लगातार 5 छक्के मारकर उन्होंने केकेआर को जीत दिलाई थी। भारत के लिए टी20 डेब्यू के बाद से कई कमाल की पारियां खेल चुके हैं। साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज के दूसरे मुकाबले में रिंकू को डेब्यू करने का मौका मिला। उन्होंने चौके से खाता खोला लेकिन बल्ले से सिर्फ 17 रनों का ही योगदान दे पाए। लेकिन यहां रिंकू का एक और टैलेंट देखने को मिला।
रिंकू को पहले ही ओवर में विकेट
रिंकू सिंह ने इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने पहले ही ओवर में विकेट ले लिया। साउथ अफ्रीका को जीत के लिए सिर्फ 7 ही रन चाहिए थे। शतकवीर टोनी डी जॉर्जी के साथ रासी वान डेर डूसन क्रीज पर सेट थे। कप्तान राहुल ने रिंकू सिंह को गेंद थमाई। 42वें ओवर की तीसरी गेंद पर रिंकू ने डूसेन को आउट कर दिया। ऑफ स्टंप के बार की गेंद को डूसन ने कट करने की कोशिश की। वह बल्ले का किनारा लेकर विकेटकीपर संजू सैमसन के हाथों में चली गई।
दूसरे वनडे में हारी टीम इंडिया
दक्षिण अफ्रीका ने दूसरे वनडे में भारत को आठ विकेट से शिकस्त देकर तीन मैचों की सीरीज 1-1 से बराबरी की।भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी का न्योता मिलने पर 211 रन पर आउट हो गयी। साई सुदर्शन और केएल राहुल ने अर्धशतक लगाया। लेकिन अन्य सभी बल्लेबाज फेल रहे। साउथ अफ्रीका के लिए बर्गर ने तीन बल्लेबाजों को आउट किया। दक्षिण अफ्रीका ने 42.3 ओवर में दो विकेट गंवा कर लक्ष्य हासिल कर लिया। दक्षिण अफीका के लिए टोनी डी जॉर्जी ने सबसे ज्यादा नाबाद 119 रन का योगदान दिया। भारत के लिए रिंकू के अलावा अर्शदीप सिंह ने एक विकेट लिया।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…