Select Date:

फिल्म पर रोक लगाने का कोई कारण नहीं दिखता... द केरल स्टोरी पर लगे बैन पर सुप्रीम कोर्ट ने बंगाल और तमिलनाडु सरकार से मांगा जवाब

Updated on 13-05-2023 06:55 PM
नई दिल्ली: द केरल स्टोरी जब से रिलीज हुई है तबसे यह निशाने पर आ गई है। जहां एक वर्ग इसकी तारीफ कर रहा है तो वहीं दूसरा वर्ग ऐसा है जो इसका जमकर विरोध कर रहा है। पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु सरकार ने तो इस फिल्म पर बैन लगा दिया है। अब यह मुद्दा सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। शीर्ष अदालत में इस बैन के खिलाफ याचिका दाखिल की गई। याचिका के जवाब में सुप्रीम कोर्ट ने दोनों ही प्रदेशों से जवाब मांगा है।
फिल्म पर लगे बैन पर सुप्रीम कोर्ट ने मांगा जवाब
सुप्रीम कोर्ट ने फिल्म द केरल स्टोरी के प्रदर्शन पर लगी रोक के खिलाफ दायर निर्माताओं की याचिका पर पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु सरकार से जवाब मांगा है। उच्चतम न्यायालय ने बंगाल सरकार से कहा कि द केरल स्टोरी देश के बाकी हिस्सों में दिखाई जा रही है, ऐसा लगता है कि इस फिल्म के प्रदर्शन पर प्रतिबंध लगाने का कोई कारण नहीं है। उच्चतम न्यायालय ने तमिलनाडु सरकार से फिल्म द केरल स्टोरी दिखाने वाले थिएटरों को सुरक्षा मुहैया कराने के लिए उठाए गए कदमों के बारे में बताने को कहा है।
दोनों सरकार से कोर्ट ने मांगा जवाब
सुप्रीम कोर्ट ने पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु सरकार से उस याचिका पर जवाब दाखिल करने को कहा है जिसमें द केरला स्टोरी फिल्म के निर्माता ने इन राज्यों में फिल्म बैन किए जाने को चुनौती दी है। सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ की अगुवाई वाली बेंच ने पश्चिम बंगाल सरकार से सवाल किया है कि फिल्म जब देश भर के अन्य राज्यों में चल रही है और कोई दिक्कत नहीं है तो फिर किस कारण से उनके यहां फिल्म बैन किया गया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली, पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ऐलान किया कि पेपर लीक के दोषियों को सजा देने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट्स बनाए जाएंगे। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़…
 23 July 2026
रायपुर: छत्तीसगढ़ में एक एडवोकेट कपल का सामाजिक बहिष्कार का सामना करना पड़ रहा है। दोनों ने दावा किया है कि करीब एक साल से उन्हें शादियों और अंतिम संस्कार…
 23 July 2026
जालौन: यूपी के चर्चित आईएएस अफसर रिंकू सिंह इस बार मुश्किल में हैं। जालौन में न्‍यायिक उप जिलाधिकारी पद पर तैनात आईएएस रिंकू सिंह राठी और ब्‍लॉक प्रमुख रामराजा निरंजन…
 23 July 2026
गुना: मध्य प्रदेश के गुना जिले में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के भू-स्वामियों की जमीनों के अवैध कब्जे और शोषण के मामले में हाईकोर्ट ने बेहद सख्त रुख…
 23 July 2026
अहमदाबाद: 13 साल गुजरात के मुख्यमंत्री और अब पिछले 12 साल से प्रधानमंत्री के बड़े दायित्व को संभाल रहे नरेंद्र मोदी अपने मंत्रियों के कामकाज पर खुद नजर रखते हैं।…
 23 July 2026
पटना: बिहार में दिल्ली के जंतर मंतर पर नीट छात्र और कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर माहौल गरम है। पटना में भी उसी तर्ज पर बुधवार को छात्रों ने…
 22 July 2026
पटना: बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र के तीसरे दिन सदन के भीतर और बाहर उस समय जोरदार हंगामा देखने को मिला, जब सत्ताधारी दल के नेताओं ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी…
 22 July 2026
लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के पास धरना देने पहुंचे सपा और कांग्रेस नेताओं ने मंगलवार देर शाम जमकर प्रदर्शन किया। हंगामा इतना बढ़ा कि पुलिस सबको पकड़कर थाने…
 22 July 2026
पटना: बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में राजनीतिक सरगर्मी अपने चरम पर पहुंच गई है। जन सुराज के नेता प्रशांत किशोर ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा…
Advt.