Select Date:

अक्टूबर महीने में मॉनसून के कारण नहीं हो रही इतनी भारी बारिश

Updated on 11-10-2022 05:12 PM

 नई दिल्ली।
 
बीते रविवार को दिल्ली में मूसलाधार बारिश हुई। 2007 के बाद से अक्टूबर महीने में किसी एक दिन में दूसरी सबसे अधिक वर्षा दर्ज की गई। 24 घंटे के अंतराल में 74 मिमी बारिश हुई थी। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने अगले 24 घंटों में उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और बिहार में और भारी बारिश की भविष्यवाणी की है। मौसम एजेंसी ने अपने पूर्वानुमान में अगले पांच दिनों के दौरान तमिलनाडु में और अगले दो दिनों के दौरान कर्नाटक और तेलंगाना में भारी बारिश जारी रहने की संभावना जताई है।

अक्टूबर महीने में हो रही बारिश से हर कोई हैरान है। अगर आप सोच रहे हैं कि मॉनसून के कारण ऐसी बारिश हो रही है तो आप गलत हैं। इसका कुछ और कारण है। दिल्ली में अभी जो बारिश हो रही है, उसका कारण मॉनसून नहीं है। इस साल 516.9 मिमी बारिश दर्ज की गई थी। इसके बाद 29 सितंबर को मॉनसून वापस लौट चुकी है। ऐसे में बड़ा सवाल यह है कि किस कारण से भारी बारिश हो रही है?

आखिर क्यों हो रही है इतनी तेज बारिश?
 रिपोर्ट के मुताबिक, एक पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तर भारत के कई हिस्सों में बारिश हो रही है। यह विक्षोभ मध्य और ऊपरी क्षोभमंडल स्तरों में एक ट्रफ के रूप में बन गई है। ट्रफ रेखा 64 डिग्री पूर्व में 25 डिग्री उत्तर में चलती है। एक चक्रवाती परिसंचरण दक्षिण हरियाणा और निचले क्षोभमंडल स्तरों में स्थित है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
नई दिल्ली, दिल्ली के जंतर-मंतर पर 21 दिन से भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक को पुलिस शनिवार सुबह सफदरजंग अस्पताल ले गई। पुलिस सिविल ड्रेस में पहुंची थी और वांगचुक…
 18 July 2026
गयाजी: केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी का पूजा-पाठ पर एक बार फिर बड़ा बयान दिया है। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने भगवान और पूजा-पाठ को लेकर एक…
 18 July 2026
गाजियाबाद: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने दो दिवसीय गाजियाबाद दौरे के दूसरे दिन शनिवार सुबह प्राचीन दूधेश्वरनाथ महादेव मठ पहुंचकर भगवान शिव का विधि-विधान से जलाभिषेक और पूजा-अर्चना की। उन्होंने…
 18 July 2026
पुणे: दिल्ली पुलिस ने शनिवार सुबह जंतर-मंतर पर पिछले 20 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को अस्पताल में भर्ती करा दिया है। सोनम वांगचुक को…
 18 July 2026
वर्धा : महाराष्ट्र से एक दिलचस्प खबर सामने आई है। यहां भुसावल-वर्धा पैसेंजर ट्रेन में एक युवती ने बहादुरी दिखाई। ट्रेन में लड़कियों के साथ यौन उत्पीड़न करने वाले व्यक्ति…
 17 July 2026
जींद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरियाणा के जींद रेलवे स्टेशन से देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जींद से सोनीपत के बीच में यह ट्रेन…
 17 July 2026
राजगढ़: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर में आयोजित बलराम महोत्सव के मंच से सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स से संवाद कर रहे थे, तभी राजगढ़ जिले के एक…
 17 July 2026
जयपुर: राजधानी जयपुर में तीन दिन पहले आधा दर्जन से ज्यादा बदमाशों ने तीन भाइयों पर जानलेवा हमला किया। तीनों भाइयों को लाठियों और सरियों ने इतना पीटा की अधमरा…
 17 July 2026
किशनगंज: चर्चित रिजवान हत्याकांड की गूंज अभी थमी भी नहीं थी कि एक और दिल दहला देने वाली वारदात ने किशनगंज जिले सहित पूरे सीमांचल को झकझोर कर रख दिया।…
Advt.