Select Date:

देश में ऐसा कानून नहीं, जिसमें कोई पीएम पर चुटकुले नहीं कर सकता...खेड़ा की गिरफ्तारी पर बरसे शशि थरूर

Updated on 24-02-2023 08:30 PM
नई दिल्ली : कांग्रेस सांसद शशि थरूर के अनुसार पास ऐसा कोई कानून नहीं जिसमें कोई पीएम पर चुटकुले नहीं कर सकता, या इसके अपराध में उसे गिरफ्तार किया जाए। कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा को दिल्ली एयरपोर्ट पर विमान से उतार कर गिरफ्तार किए जाने का विरोध जताते हुए सांसद शशि थरूर ने गुरुवार को कहा, 'यह चौकाने वाला है, किसी को एक मजाक के लिए आप जेल में नहीं डाल सकते हैं। हमारे पास ऐसा कोई कानून नहीं जिसमें आप पीएम पर चुटकुले नहीं कर सकते हैं, ऐसे में असम पुलिस का यह करना अपमानजनक है। मैं सुप्रीम कोर्ट का शुक्रिया करता हूं कि पवन खेड़ा को तुरंत बेल मिल गई।'
दूसरी तरफ, पवन खेड़ा ने कहा, 'बिना एफआईआर कॉपी, नोटिस दिए गैरकानूनी तरीके से मुझे गिरफ्तार किया गया। न्याय प्रणाली पर मेरी आस्था है जिसकी वजह से आज मेरी स्वतंत्रता की रक्षा हुई। संवैधानिक मूल्यों को बचाने का संघर्ष राहुल गांधी जिस निडरता से कर रहे हैं,उसमें मैं एड़ी-चोटी का जोर लगाऊंगा।'

कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा, 'यह देश पीएम मोदी के तानाशाह रवैया का साक्षी बन रहा है। पवन खेड़ा की गिऱफ्तारी निंदनीय है। यात्री को प्लेन से उतारने के लिए डीजीसीए के नियम हैं। अगर उन्होंने कुछ गलत किया था तो वह उनको सुरक्षा जांच के दौरान भी गिरफ्तार कर सकते थे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।'


पवन खेड़ा को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर टिप्पणी के मामले में असम पुलिस ने दिल्ली एयरपोर्ट पर विमान से उतार कर गिरफ्तार किया था। हालांकि कुछ ही घंटों में उनको सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम जमानत मिल गई। फिलहाल मंगलवार तक खेड़ा को गिरफ्तारी से राहत रहेगी। आगे पवन खेड़ा को रेगुलर बेल के लिए कोर्ट में अर्जी देनी होगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली, पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ऐलान किया कि पेपर लीक के दोषियों को सजा देने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट्स बनाए जाएंगे। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़…
 23 July 2026
रायपुर: छत्तीसगढ़ में एक एडवोकेट कपल का सामाजिक बहिष्कार का सामना करना पड़ रहा है। दोनों ने दावा किया है कि करीब एक साल से उन्हें शादियों और अंतिम संस्कार…
 23 July 2026
जालौन: यूपी के चर्चित आईएएस अफसर रिंकू सिंह इस बार मुश्किल में हैं। जालौन में न्‍यायिक उप जिलाधिकारी पद पर तैनात आईएएस रिंकू सिंह राठी और ब्‍लॉक प्रमुख रामराजा निरंजन…
 23 July 2026
गुना: मध्य प्रदेश के गुना जिले में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के भू-स्वामियों की जमीनों के अवैध कब्जे और शोषण के मामले में हाईकोर्ट ने बेहद सख्त रुख…
 23 July 2026
अहमदाबाद: 13 साल गुजरात के मुख्यमंत्री और अब पिछले 12 साल से प्रधानमंत्री के बड़े दायित्व को संभाल रहे नरेंद्र मोदी अपने मंत्रियों के कामकाज पर खुद नजर रखते हैं।…
 23 July 2026
पटना: बिहार में दिल्ली के जंतर मंतर पर नीट छात्र और कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर माहौल गरम है। पटना में भी उसी तर्ज पर बुधवार को छात्रों ने…
 22 July 2026
पटना: बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र के तीसरे दिन सदन के भीतर और बाहर उस समय जोरदार हंगामा देखने को मिला, जब सत्ताधारी दल के नेताओं ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी…
 22 July 2026
लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के पास धरना देने पहुंचे सपा और कांग्रेस नेताओं ने मंगलवार देर शाम जमकर प्रदर्शन किया। हंगामा इतना बढ़ा कि पुलिस सबको पकड़कर थाने…
 22 July 2026
पटना: बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में राजनीतिक सरगर्मी अपने चरम पर पहुंच गई है। जन सुराज के नेता प्रशांत किशोर ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा…
Advt.