Select Date:

दाल में कुछ तो काला है... पाकिस्तान क्रिकेट में तमाशा जारी, अंदर की खबर बाहर आई तो बिलबिलाई पीसीबी

Updated on 18-11-2024 01:22 PM
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने उन खबरों को सिरे से खारिज कर दिया है जिनमें कहा गया था कि जेसन गिलेस्पी जल्द ही मुख्य कोच के पद से हट जाएंगे। PCB ने अपने एक बयान में कहा है कि गिलेस्पी दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाले दो टेस्ट मैचों में पाकिस्तानी टीम के कोच बने रहेंगे। मीडिया में ऐसी खबरें आ रही थीं कि गिलेस्पी को हेड कोच बनाए जाने के 6 महीने के अंदर से हटा दिया जाएगा।

गिलेस्पी को हटाने की तैयारी?


इसी साल टी20 वर्ल्ड कप से पहले जेसन गिलेस्पी को टेस्ट में पाकिस्तान का हेड कोच बनाया गया था। साउथ अफ्रीका के गैरी किर्स्टन को वनडे और टी20 की जिम्मेदारी मिली थी।किर्स्टन अपना पद छोड़ चुके हैं। उसके बाद गिलेस्पी को ही वनडे और टी20 का भी अंतरिम हेड कोच बनाया गया। कुछ रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया था कि गिलेस्पी वेतन वृद्धि के बिना तीनों फॉर्मेट की कोचिंग नहीं करना चाहते। इसी वजह से पीसीबी उन्हें हटाने की तैयारी में है।

रिपोर्ट्स पर भड़की पीसीबी


पीसीबी ने एक्स पर लिखा- पीसीबी ने इस खबर का जोरदार खंडन किया है। जैसा कि पहले बताया गया था, जेसन गिलेस्पी दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दो टेस्ट मैचों के लिए पाकिस्तान टीम के कोच बने रहेंगे।

गिलेस्पी का कॉन्ट्रैक्ट 2026 तक है। लेकिन साउथ अफ्रीका दौरे के बाद उनका क्या होगा, इसपर अभी भी स्थिति साफ नहीं है। इसका मतलब है कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अंदर जरूर कुछ पक रहा है। इस बीच, रिपोर्ट में कहा गया था कि पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज आकिब जावेद को पाकिस्तान के सफेद गेंद वाले क्रिकेट टीम का कोच बनाया जा सकता है। जावेद वर्तमान में पुरुष क्रिकेट चयन समिति के संयोजक हैं। उनके 24 नवंबर से शुरू हो रहे जिम्बाब्वे दौरे से पहले सीमित ओवरों की भूमिका संभालने की उम्मीद है।

पाकिस्तान की टीम अभी ऑस्ट्रेलिया दौरे पर है। इसके बाद जिम्बाब्वे में तीन वनडे और इतने ही टी20 मैच खेलेगी। इसके बाद पाकिस्तान का साउथ अफ्रीका दौरा होगा। वहां तीन वनडे और तीन टी20 के बाद दोनों टीमों के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज शुरू होगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है। जिसका आगाज गुरुवार, 23 जुलाई से हो जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद…
 23 July 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
 22 July 2026
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
 22 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
 22 July 2026
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
 22 July 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
Advt.