Select Date:

बैट में स्प्रिंग है... रिकी पोंटिंग की बैटिंग से दहल गया था पूरा भारत, चकनाचूर हुए थे करोड़ों दिल

Updated on 23-03-2023 08:56 PM
नई दिल्ली: सचिन तेंदुलकर चरम पर थे। दुनियाभर के गेंदबाज उनके बल्ले की धमक से भी कांप उठते थे। वीरेंद्र सहवाग नई सनसनी थे तो सौरव गांगुली की कप्तानी में भारत नई ऊंचाइयां छू रहा था। जहीर खान अपनी गेंदबाजी से बड़े-बड़े बल्लेबाजों की बोलती बंद कर रहे थे तो हरभजन सिंह की बलखाती गेंदों से हर कोई हैरान होता था। टीम में युवराज सिंह जैसे जुझारू ऑलराउंडर थे और 2003 विश्व कप के लिए भारत एक प्रबल दावेदार था।

    चरम पर थे सचिन, गांगुली-सहवाग भी थे बड़े नाम

    टीम इंडिया फाइनल तक पहुंची भी, लेकिन उसका यहां सामना हुआ ऑस्ट्रेलिया, जो डिफेंडिंग चैंपियन थी और बड़े-बड़े मैच विनर प्लेयर्स से भरी हुई थी। कप्तान रिकी पोंटिंग थे तो टीम में दुनिया के सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट, ग्लेन मैक्ग्रा, ब्रेट ली, ब्रैड हॉग, साइमंड्स और डैरेन लेहमन जैसे धाकड़ खिलाड़ी थे, जो अपने दम पर मैच का रुख पलट देते थे। इस टूर्नामेंट में भारत और ऑस्ट्रेलिया की पहले भी भिड़ंत हो चुकी थी, जिसमें टीम इंडिया को बुरी हार मिली थी।

    सिर्फ टॉस ही रहा भारत के पक्ष में

    जब 23 मार्च, 2003 को फाइनल में दोनों टीमें पहुंचीं तो उम्मीद थी कि टीम इंडिया पिछली हार का बदला ऑस्ट्रेलिया से लेगा। मैच में भारतीय टीम के कप्तान सौरव गांगुली ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग चुनी और यही वो शुरुआती और आखिरी फैसला था जो टीम इंडिया के मनमाफिक था। जोहानिसबर्ग में एडम गिलक्रिस्ट और मैथ्यू हेडन ने आक्रामक शुरुआत करते हुए 14 ओवरों में 105 रन ठोके तो गिलक्रिस्ट 47 और हेडन 37 रन पर आउट हुए।

    रिकी पोंटिंग के बल्ले से निकला था बड़ा शतक

    यह खुशी कुछ ही देर बाद काफूर हो गई, क्योंकि ऑस्ट्रेलिया कप्तान रिकी पोंटिंग और डेमियन मार्टिन ने विध्वंसक बैटिंग शुरू कर दी थी। देखते ही देखते स्कोर 150, 200, 250, 300, 350 और जब 50 ओवर पूरे हुए तो स्कोर 359 रनों तक जा पहुंचा। पोंटिंग 121 गेंदों में 4 चौके और 8 छक्के के दम पर नाबाद 140 रन ठोके तो मार्टिन 84 गेंदों में 88 रन बनाकर नाबाद रहे। पोंटिंग की खूंखार बैटिंग का आलम यह था कि भारत के घर-घर तक अफवाह थी कि उनके बल्ले में एक खास तरह की स्प्रिंग लगी थी, जिससे गेंद लगते ही बाउंड्री पार जा रही थी। दो विकेट भज्जी को मिले थे, जबकि जहीर खान को 67, जवागल श्रीनाथ को 87, आशीष नेहरा को 57 रन पड़े थे।

    यूं ढेर हुए थे सूरमा, 125 रनों से हारा भारत

    जवाब में बैटिंग करने उतरी भारतीय टीम को पहले ही ओवर में सचिन तेंदुलकर (4) के रूप में पहला झटका लगा तो सौरव गांगुली (24) और मोहम्मद कैफ (0) 59 रनों के स्कोर पर पवेलियन लौट गए। इसके बाद राहुल द्रविड़ (47) और वीरेंद्र सहवाग (81) के बीच एक अच्छी साझेदारी जरूर हुई, लेकिन मुल्तान के सुल्तान के रन दुर्भाग्यपूर्ण आउट के बाद मैच पलट गया। बल्लेबाज आते गए और आउट होकर लौटते गए। टीम 234 पर ढेर हो गई, जबकि 125 रनों से हार मिली।

    आज भी ताजा है वह दर्द

    ग्लेन मैक्ग्रा ने 3, जबकि ब्रेट ली और साइमंड्स ने 2-2 विकेट झटके। करोड़ों भारतीयों का दिल चकनाचूर हो चुका था और टीम इंडिया को रनरअप बनकर संतोष करना पड़ा था। आज इस मैच की भले ही 20वीं सालगिरह है, लेकिन दर्द एकदम ताजा है।


    अन्य महत्वपुर्ण खबरें

     23 July 2026
    नई दिल्ली: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है। जिसका आगाज गुरुवार, 23 जुलाई से हो जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद…
     23 July 2026
    नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
     23 July 2026
    नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
     23 July 2026
    नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
     23 July 2026
    नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
     22 July 2026
    ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
     22 July 2026
    नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
     22 July 2026
    नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
     22 July 2026
    नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
    Advt.