Select Date:

राजा सिंह के खिलाफ हैदराबाद में अब भी उबाल, आधी रात को मचा बवाल

Updated on 25-08-2022 05:18 PM

पैगंबर मोहम्मद पर बयान देने वाले भाजपा के निलंबित विधायक टी. राजा सिंह के खिलाफ हैदाराबाद में अब भी उबाल देखने को मिल रहा है। हैदराबाद पुलिस ने उन्हें अरेस्ट कर लिया था, लेकिन अदालत से वह जमानत पर रिहा हो गए हैं। उसके बाद हैदराबाद में एक बार फिर से विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए हैं। बुधवार रात को कई स्थानों पर एक बार फिर से हजारों की भीड़ उमड़ी और टी. राजा सिंह के खिलाफ सिर तन से जुदा के नारे लगाते हुए प्रदर्शन किया। बता दें कि विवाद बढ़ने के बाद भाजपा ने टी. राजा सिंह को निलंबित कर दिया है। इसके अलावा हैदराबाद के कई थानों में राजा सिंह के खिलाफ आपराधिक केस दर्ज किए गए हैं।

सिटी कॉलेज के पास बड़ी संख्या में लोग जुटे थे, जो सिर तन से जुदा के नारे लगा रहे थे। बड़ी मुश्किल से पुलिस ने इन लोगों को हटाया। इस बीच पुलिस ने असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम के दो पार्षदों को एहतियातन हिरासत में ले लिया है। इसके अलावा शहर की जामा मस्जिद पर दोपहर की नमाज के वक्त भी भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात रही। इस मामले पर सरकार कितनी संवेदनशील है, इसका अंदाजा इस बात से ही लगा सकते हैं कि जामा मस्जिद के आसपास की व्यवस्था की निगरानी 5 आईपीएस कर रहे थे। 

शाह अली बंदा, दबीरपुरा, हुसैनीआलम इलाके में बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर उतरे हैं। हालांकि पुलिस की ओर से राजा सिंह के खिलाफ सख्त ऐक्शन लेने की बात कही गई है, जिससे मुस्लिम समुदाय का रोष थोड़ा कम हुआ है। राजा सिंह को जमानत मिलने से गुस्सा भड़का हुआ है। हैदराबाद के कई इलाकों में तनाव है और इसके चलते कारोबारी दुकान तक खोलने से हिचक रहे हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शहर में अमन-चैन को खत्म करने की साजिश रची गई है। हैदराबाद के दक्षिण जोन के डीसीपी पी. साई चैतन्य ने कहा कि हैदराबाद के युवा शांति के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने कहा कि हमने लोगों से अपील की है कि वे किसी भी तरह की साजिश में फंसें। 

 


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 July 2026
अहमदाबाद: गुजरात के अहमदाबाद में भगवान जगन्नाथ की 149वीं रथ यात्रा का आगाज हो गया है। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और जय जगन्नाथ के उद्घोष के साथ यात्रा धीरे-धीरे आगे बढ़…
 16 July 2026
तिरुवनंतपुरम: केरल के एलाथुर से कांग्रेस विधायक विद्या बालकृष्णन ने आरोप लगाया है कि उन्हें व्हाट्सऐप पर एक व्यक्ति का कॉल कर कैबिनेट में शामिल करने की बात कही। उसने…
 16 July 2026
प्रतापगढ़: जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं कुंडा से विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया ने 49वीं यूपी स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतकर प्रतापगढ़ का गौरव…
 16 July 2026
तिरुपति: तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम (TTD) ने आस्था और दान के क्षेत्र में नया इतिहास रच दिया है। मंदिर प्रशासन ने एक ही दिन में सबसे अधिक दान प्राप्त करने का…
 16 July 2026
होशियारपुर: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने दावा किया कि पंजाब को हर क्षेत्र में देश का नंबर एक राज्य बनाने का सफर यहां के लोगों के सहयोग और…
 15 July 2026
जबलपुर: मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने महाधिवक्ता कार्यालय में सरकारी वकीलों की नियुक्तियों में नियमों की अनदेखी के आरोपों को बेहद गंभीरता से लिया है। कोर्ट ने सरकार को साफ निर्देश…
 15 July 2026
मुंबई: शरद पवार की अगुवाई वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) संसद के मॉनसून सत्र में आने वाले संविधान संशोधन बिल का समर्थन करेगी। बुधवार को मुंबई में शरद पवार की…
 15 July 2026
पटना: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक जोड़-तोड़ का सिलसिला तेज हो गया है। इसी क्रम में प्रशांत किशोर की जनसुराज पार्टी को एक बड़ा झटका लगा है। पटना स्थित…
 15 July 2026
हरियाणा के सोनीपत जिले के गांव तिहाड़ खुर्द में गाय के प्रति श्रद्धा और सेवा का ऐसा उदाहरण देखने को मिला। गांव निवासी मंजीत तिहाड़ा के परिवार ने 7 जुलाई…
Advt.