Select Date:

अभी भी वक्त है इनकम टैक्स बचाने का एक्सपर्ट से समझिए क्या है तरीका

Updated on 25-01-2024 12:53 PM
टैक्सेशन फर्म रवि रंजन एंड कंपनी के पार्टनर और इनकम टैक्स के विशेषज्ञ सीए कमलेश कुमार चौरसिया बताते हैं कि इनकम टैक्स एक्ट 1962 (Income Tax Act, 1962) में कई ऐसे नियम हैं, जिनकी मदद से आप अपने टैक्स की बचत (Tax Savings) कर सकते हैं। इनमें जीवन बीमा का प्रीमियम और केंद्र सरकार की योजनाएं भी शामिल हैं।

आपकी बढ़ती आमदनी से जुड़ा है टैक्स

जैसे-जैसे आपकी आय बढ़ती है वैसे-वैसे आपके इनकम टैक्स की देनदारी भी बढ़ती जाती है। लेकिन देश का आयकर कानून नागरिकों को ऐसे बहुत सारे रास्ते देता है, जिसके सहारे आप टैक्स की बचत कर सकते हैं। इनकम टैक्स कानून 1962 (Income Tax Act, 1962) में कई ऐसे प्रावधान हैं, जिनकी मदद से आप टैक्स की बचत (Tax Savings) कर सकते हैं। आइए समझते हैं किन तरीकों को अपनाकर अधिक इनकम होने के बाद भी टैक्स बचा सकते हैं। इनमें केंद्र सरकार की योजनाएं भी शामिल हैं।

पब्लिक प्रोविडेंट फंड या पीपीएफ

पीपीएफ यानी पब्लिक प्रोविडेंट फंड Public Provident Fund पर इस समय 7.1 फीसदी की दर से ब्याज मिल रहा है। भारत सरकार इस योजना पर हर तिमाही में ब्याज दर की समीक्षा करती है। इसमें आप सालाना कम से कम 500 रुपये का निवेश कर सकते हैं। किसी भी बैंक या पोस्ट ऑफिस में PPF अकाउंट खोला जा सकता है। Income Tax एक्ट के सेक्शन 80C के तहत आप PPF में सालाना 1.5 लाख रुपये के इन्वेसट्मेंट पर टैक्स छूट पा सकते हैं।

एम्पलॉई प्रोविडेंट फंड या ईपीएफ

एम्पलॉई प्रोविडेंट फंड यानी EPF भी निवेश का एक बेहतर विकल्प माना जाता है। EPF का फंड आप रिटायर होने के बाद भी निकाल सकते हैं। अगर आप लगातार 5 साल तक EPF में इन्वेसट्मेंट करते हैं तो इसके बाद आप EPF का फंड निकाल सकते हैं। यह ट्रिपल ई प्रोडक्ट है, मतलब कि इसमें इन्वेस्टमेंट, रिटर्न, मेच्योरिटी टैक्स फ्री है।

सुकन्या समृद्धि योजना

सुकन्या समृद्धि योजना बेटियों के लिए केंद्र सरकार की एक छोटी बचत की योजना है। केंद्र सरकार ने इस योजना को बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ स्कीम के तहत लॉन्च किया है। इस साल में कम से कम 250 रुपये और ज्यादा से ज्यादा डेढ़ लाख रुपये जमा किया जा सकता है। इसमें इस समय 8.2 फीसदी की ब्याज मिल रहा है। इसमें टैक्स छूट के साथ-साथ मेच्योरिटी पूरी होने के बाद इसकी इनकम टैक्स फ्री होती है। हालांकि इसमें पैसे निकालने की कुछ पाबंदी है।

नेशनल पेंशन स्कीम या एनपीएस

नेशनल पेंशन स्कीम यानी एनपीएस एक रिटायरमेंट सेविंग प्लान है। इस सरकारी योजना में इनकम टैक्स की धारा 80सी के तहत इसमें सालाना 1.5 लाख और धारा 80सीसीडी (1बी) के तहत अतिरिक्त 50 हजार रुपये का निवेश किया जा सकता है। इसकी आय और मेच्योरिटी पर मिलने वाली रकम टैक्स फ्री है।

जीवन बीमा का प्रीमियम

आपने यदि भारतीय जीवन बीमा निगम या एलआईसी के साथ साथ अन्य जीवन बीमा कंपनी से कोई लाइफ इंश्योरेंस की पॉलिसी ली है तो इसके प्रीमियम के भुगतान पर आप टैक्स में छूट ले सकते हैं। एक फाइनेंसियल ईयर में आप अधिकतम डेढ़ लाख रुपये का टैक्स छूट ले सकते हैं। बस आपको यह देखना है कि प्रीमियम पेइंग रिसीट उसी फाइनेंसियल ईयर में जारी होनी चाहिए।

कुछ अन्य उपाय भी हैं

उपरोक्त वर्णित उपायों के अलावा आप हाउसिंग रेंट अलाउंस, लीव ट्रैवल अलाउंस, होम लोन के ब्याज और बच्चों के एजुकेशन लोन के ब्याज पर टैक्स छूट ले सकते हैं। इनकम टैक्स की धारा 80जी के तहत दान और धारा 80डी के तहत हेल्थ इंश्योरेंस के प्रीमियम पर भी टैक्स छूट का लाभ मिलता है। होम लोन के ब्याज पर छूट की सीमा 2 लाख रुपये है और एजुकेशन लोन के ब्याज पर टैक्स छूट की कोई सीमा नहीं है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
नई दिल्ली: कई बार हमारे पास कोई प्रॉपर्टी बेचकर या किसी दूसरी जगह से बड़ी रकम आ जाती है। अगर पैसों की तुरंत जरूरत ना हो तो, उस रकम को…
 05 August 2026
नई दिल्ली: आरबीआई के गवर्नर संजय मल्होत्रा मौद्रिक नीति समिति (MPC) की बैठक में लिए गए फैसलों के बारे में थोड़ी देर में जानकारी देंगे। उससे पहले आज शेयर बाजार…
 05 August 2026
नई दिल्ली: अगर आपका किसी तरह का लोन चल रहा है तो थोड़ी देर में आपके लिए जरूरी खबर आने वाली है। नीतिगत दरों पर फैसला करने के लिए आरबीआई…
 05 August 2026
मुंबई: बेंगलुरु की हॉस्पिटल चेन चलाने वाली कंपनी मणिपाल हेल्थ एंटरप्राइजेज Manipal Health Enterprises के शेयर आज इश्यू प्राइस से 11% प्रीमियम के साथ लिस्ट हुए। यह जहां बीएसई पर…
 01 August 2026
मुंबई: विदेशी मुद्रा भंडार के मोर्चे पर भारत की स्थिति अभी कुछ बेहतर हुई है। यह लगातार चौथा सप्ताह रहा जबकि भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी दिखी है।…
 01 August 2026
मुंबई: वेलोरा इम्पैक्ट लिमिटेड (BSE: 531257) ने इस साल की पहली तिमाही में अच्छा प्रदर्शन किया है। इस कंपनी को पहले प्रतीक्षा केमिकल्स लिमिटेड (Vellora Impact Ltd) के नाम से…
 01 August 2026
नई दिल्ली: अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता एल्युमीनियम मेटल (Vedanta Aluminium Metal) ने चालू वित्त वर्ष की जून (पहली) तिमाही के शानदार वित्तीय परिणाम घोषित किए हैं। मजबूत राजस्व वृद्धि…
 01 August 2026
नई दिल्ली: भारत के सकल वस्तु एवं सेवा कर (GST) संग्रह में जुलाई 2026 के दौरान जोरदार बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सरकार की ओर से शनिवार को जारी मासिक…
 31 July 2026
नई दिल्ली: केंद्र सरकार देश के छात्रों के लिए पढ़ाई का खर्च आसान करने के लिए एजुकेशन लोन के नियमों में बड़ी ढील देने जा रही है। सरकार का टारगेट…
Advt.