Select Date:

'पाकिस्तान में उग्रवाद नहीं, आतंकवाद है'

Updated on 20-10-2022 05:57 PM

आतंकवाद को लेकर पाकिस्तान में इस समय खूब विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। इन प्रदर्शनों की आवाज संसद तक सुनाई दे रही है। पड़ोसी देश में आतंकवाद इस कदर फैल गया है कि खुद मौजूदा शहबाज शरीफ सरकार ने भी मान लिया है कि उनके देश में आतंकवाद का खौफ बढ़ रहा है। शहबाज सरकार के मंत्री ने भरी संसद में बुधवार को कबूला कि उनके देश में उग्रवाद नहीं बल्कि आतंकवाद फैला हुआ है। 

दरअसल पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा के स्वात जिले में पिछले दिनों आतंकवादियों ने खूब उत्पात मचाया। इसको लेकर बुधवार को पाक संसद में चर्चा की गई। संसद सत्र के दौरान सांसदों ने स्वात में बिगड़ती स्थिति पर चिंता जताई। स्वात में नागरिक हाल के दिनों में बढ़ती हिंसा के खिलाफ सड़कों पर उतर आए हैं।  

भरी संसद में पाकिस्तान की जलवायु परिवर्तन मंत्री शेरी रहमान ने कहा, "पाकिस्तान में जो हो रहा है, वह विद्रोह या उग्रवाद नहीं है। यह आतंकवाद है।" उन्होंने खैबर पख्तूनख्वा जिले की स्थिति की तुलना पड़ोसी अफगानिस्तान से की है। पीपीपी सीनेटर ने कहा कि "धर्म के पीछे अपने नापाक मंसूबों को छिपाने" वाले हिंसक तत्व इसके लिए जिम्मेदार हैं। उन्होंने कहा, "माफ कीजिएगा, लेकिन यह केवल सत्ता की लड़ाई है। यह धर्म की लड़ाई नहीं है, और इसे कहने की हिम्मत रखिए।”

उन्होंने कहा कि आतंकवाद स्वात में फिर से सिर उठाने की कोशिश कर रहा है। सांसद ने कहा, "यह हमारा देश है और हमें इसे बचाना है।" उन्होंने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ जो "ऑपरेशन हुआ है उसकी प्रगति पर सभी को विश्वास में लिया जाना चाहिए।" मंत्री ने कहा, “पाकिस्तान ने अतीत में [आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में] एक बड़ी कीमत चुकाई है और कई सफल ऑपरेशन हुए हैं जिन्हें पूरी दुनिया ने स्वीकार किया है।"

दरअसल पाकिस्तान ने जो बोया है वही काट रहा है। दाऊद इब्राहिम, मसूद अजहर, हाफिज सईद सहित भारत के कई सर्वाधिक वांछित आतंकवादी पाकिस्तान में सुरक्षित ठिकाने में हैं। इन घोषित अपराधियों के खिलाफ भारत के 'रेड नोटिस' के बावजूद पाकिस्तान ने कोई कार्रवाई नहीं की है। ऐसे में पाकिस्तान में आतंकवाद हर दिन अपनी चरम सीमा की ओर अग्रसर है। 



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 July 2026
ढाका: बांग्लादेश सरकार ने कहा है कि भारत से शेख हसीना का लौटना काफी हद तक नरेंद्र मोदी सरकार के सहयोग पर निर्भर करेगा। तारिक रहमान सरकार में विदेश राज्य…
 17 July 2026
काठमांडू: नेपाल में ये मांग तेजी से उठ रही है कि अगर भारत चीनी कंपनियों के लिए अपने दरवाजे खोल सकता है तो काठमांडू फिर बीजिंग से समझौता क्यों ना…
 17 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (PPP) के चेयरमैन बिलावल भुट्टो जरदारी ने पीओके में प्रदर्शनकारियों को उनकी कश्मीरी पहचान के आधार पर निशाना बनाए जाने का बचाव किया है। पाकिस्तान के…
 17 July 2026
इस्लामाबाद: मानसून की बारिश शुरू होने के साथ ही पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की मरियम नवाज के नेतृत्व वाली सरकार की चिंता बढ़ गई है। सरकार ने अपने सिंचाई विभाग…
 17 July 2026
हेग: भारत ने इस हफ्ते संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में अस्थाई सीट के लिए अपनी दावेदारी पेश की है। लेकिन दूसरी तरफ UN सिस्टम में उसकी मौजूदगी का एक…
 16 July 2026
न्यूयॉर्क/इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र में गुहार लगाते हुए कहा है कि भारत के सिंधु जल संधि सस्पेंड करने से देश के 24 करोड़ लोगों की जिंदगी खतरे में है।…
 16 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की मीडिया में दावा किया गया है कि चीन से उसे जल्द J-35 स्टील्थ फाइटर जेट मिलने जा रहा है। रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि चीन…
 16 July 2026
इस्लामाबाद/बीजिंग: चीन की कड़ी चेतावनी के बाद पाकिस्तान ने बलूचिस्तान में सीपीईसी प्रोजेक्ट की सुरक्षा में पूरी ताकत झोंक दी है। पाकिस्तान ने बुधवार को कहा है कि वो बलूचिस्तान…
 16 July 2026
रोम: इटली की सुप्रीम कोर्ट ने पाकिस्तानी मूल की समन अब्बास की हत्या के मामले में दोषी ठहराए गए माता-पिता समेत परिवार के 4 सदस्यों की उम्रकैद की सजा को…
Advt.