रतन टाटा की इस कंपनी के शेयर में आई भारी गिरावट! 8 फीसदी से ज्यादा लुढ़का स्टॉक, जानें क्या है वजह
Updated on
13-05-2024 12:22 PM
नई दिल्ली: रतन टाटा (Ratan Tata) के टाटा ग्रुप (Tata Group) की एक कंपनी के शेयर में आज बड़ी गिरावट आई है। शेयर बाजार खुलते ही 8 फीसदी से ज्यादा नीचे लुढ़क गया है। यह शेयर टाटा मोटर्स (Tata Motors Ltd) का है। शेयर सुबह साढ़े 11 बजे 80 अंकों से ज्यादा लुढ़कर 963.80 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। शेयर में भारी बिकवाली देखी जा रही है। सुबह शेयर 1,005.00 रुपये के स्तर पर खुला था। इसके बाद इसमें गिरावट देखने को मिल रही है। आज शेयर 947.20 रुपये के स्तर तक लुढ़क गया था। हालांकि इसके बाद इसमें कुछ तेजी देखने को मिली। अभी भी शेयर गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। टाटा मोटर्स के शेयर में यह गिरावट यूं ही नहीं आई है। दरअसल शेयर बाजार को लेकर आंकलन देने वाली दुनिया की दिग्गज ब्रोकरेज कंपनियों ने टाटा मोटर्स को लेकर निगेटिव रिपोर्ट शेयर की है। इसके बाद से ही शेयर में भारी गिरावट देखी जा रही है।
हाल ही में आए हैं नतीजे
टाटा मोटर्स ने अभी बीते दिनों अपनी चौथी तिमाही के नतीजे जारी किए थे। कंपनी का मुनाफा तीन गुने से ज्यादा बढ़ा है। कंपनी का मुनाफा 218.9 फीसदी बढ़ा है और ये 5,496 करोड़ रुपये से बढ़कर 17,529 करोड़ रुपये हो गया है। हालांकि ब्लूमबर्ग को 6,966.98 करोड़ रुपये मुनाफे का अनुमान था। टाटा मोटर्स ने FY24 के लिए 6 रुपये/ शेयर के फाइनल डिविडेंड का ऐलान भी किया था। फाइनल डिविडेंड में 3 रुपये का सामान्य डिविडेंड और 3 रुपये का स्पेशल डिविडेंड शामिल है। टाटा मोटर्स FY24 में शेयरधारकों के बीच 1,994 करोड़ रुपये का डिविडेंड के रूप में बांटेगी।
इस वजह से आई गिरावट
टाटा मोटर्स को लेकर दुनिया की दिग्गज ब्रोकरेज कंपनियों ने नकारात्मक रिपोर्ट साझा की है। मॉर्गन स्टेनले, नोमुरा और Goldman Sachs ने टाटा मोटर्स के शेयरों की रेटिंग घटा दी है। नोमुरा ने बाय रेटिंग से न्यूट्रल रेटिंग कर दी है। वहीं सिटी ने तो रेटिंग की सस्पेंड कर दी है। इसके बाद से शेयर में बड़ी गिरावट देखी जा रही है।
मुंबई: विदेशी मुद्रा भंडार के मोर्चे पर भारत की स्थिति अभी कुछ बेहतर हुई है। यह लगातार चौथा सप्ताह रहा जबकि भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी दिखी है।…
मुंबई: वेलोरा इम्पैक्ट लिमिटेड (BSE: 531257) ने इस साल की पहली तिमाही में अच्छा प्रदर्शन किया है। इस कंपनी को पहले प्रतीक्षा केमिकल्स लिमिटेड (Vellora Impact Ltd) के नाम से…
नई दिल्ली: अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता एल्युमीनियम मेटल (Vedanta Aluminium Metal) ने चालू वित्त वर्ष की जून (पहली) तिमाही के शानदार वित्तीय परिणाम घोषित किए हैं। मजबूत राजस्व वृद्धि…
नई दिल्ली: भारतीय रेल (Indian Railways) की ट्रेन में आप अक्सर यात्रा करते होंगे। उसमें आप ऐसी ढेरों चीजें नोट करते होंगे जो कि किसी 'ग्राहक के अधिकार' के विपरीत…
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा स्टील जर्मनी की कंपनी मार्ट्रेड के साथ अपनी 25 साल पुरानी पार्टनरशिप खत्म करने जा रही है। दोनों कंपनियों ने 2001 में जॉइंट…
नई दिल्ली: कंपनियां अब अपने कर्मचारियों के स्वास्थ्य का ख्याल रखने के लिए पुराने ढर्रे के इंश्योरेंस से आगे बढ़ रही हैं। अब साधारण मेडिकल इंश्योरेंस के अलावा कैंसर जैसी…