Select Date:

टी20 ब्लास्ट में नो बॉल पर बवाल, विकेटकीपर की वजह से हो गया बॉलर का भारी नुकसान

Updated on 06-09-2024 03:37 PM
नई दिल्ली: क्रिकेट के खेल में नो बॉल को लेकर कई तरह के अलग-अलग नियम बनाए गए हैं। इसमें बॉलर को लेकर सबसे ज्यादा है। अगर क्रीज के लाइन से उसका पैर बाहर चला जाए, या फिर कमर से ऊपर की गेंद की हो। ऐसे और भी नो बॉल के नियम हैं। हालांकि, कुछ नियम ऐसे भी हैं, जिसमें गेंदबाज की गलती नहीं होने के बावजूद नो बॉल के रूप में उसे नुकसान उठाना पड़ता है। ऐसा ही कुछ हुआ विटेलटी ब्लास्ट में समरसेट और नॉर्थम्पटनशायर के बीच खेले गए मैच में, जिसमें विकेटकीपर की जल्दबाजी के कारण गेंदबाज बड़ा नुकसान हो गया।

दरअसल समरसेट की पारी के 14वें ओवर की चौथी गेंद सैफ जाएब ने कोहलर कैडमोरे को किया था, लेकिन वह खेलने से चूक गए। विकेटकीपर ने फौरन गेंद पकड़ी और स्टंप कर दिया। ऐसे में थर्ड अंपायर का रुख किया गया। थर्ड अंपायर ने वीडियो रिप्ले में पाया कि विकेटकीपर ने इतनी जल्दबाजी कर दी थी कि उन्होंने गेंद को स्टंप से आगे जाकर पकड़ने की कोशिश की। यानी जब विकेटकीपर गेंद को पकड़ रहा था तो उसका ग्ल्ब्स विकेट से आगे था। वहीं बल्लेबाज सुरक्षित क्रीज के अंदर अपना पैर रखा हुआ था। ऐसे में विकेटकीपर की इस गलती के कारण गेंदबाजो को नुकसान उठाना पड़ गया।

नो बॉल तक तो बॉलर के लिए ठीक था, लेकिन फ्री हिट पर उसे सिक्स पड़ गया। यह देख विकेटकीपर भ काफ मायूस था। बता दें कि आईसीसी के नियम के अनुसार अगर विकेटकीपर गेंद को विकेट के आगे से पकड़ता है तो ऐसी स्थिति में उसे नो बॉल दिया जाएगा। ऐसा ही कुछ समरसेट और नॉर्थम्पटनशायर के बीच हुए मैच के दौरान देखने को मिला।

नॉर्थम्पटनशायर के खिलाफ इस मैच में समरसेट की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर के खेल में 215 रन का स्कोर खड़ा किया था। इसके जवाब में नॉर्थम्पटनशायर की टीम 20 ओवर में 198 रन ही बना सकी, जिसके कारण समरसेट ने इस मैच को 17 रन से अपने नाम कर लिया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 July 2026
ग्लासगो: खेल का मैदान चाहे कोई भी हो, भारतीय खिलाड़ियों को पाकिस्तान के सामने जीत दर्ज कर एक अलग सुकून मिलता है। अबकी बार ये मौका मुक्केबाज जादूमणि सिंह के…
 27 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम का जिम्बाब्वे दौरा खत्म हो चुका है। श्रेयस अय्यर की अगुवाई में युवा टीम इंडिया ने मेजबानों को 3-0 से मात दी। इस सीरीज में…
 27 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टी20 टीम की कप्तानी गंवाने और टीम से बाहर होने का झटका झेल चुके स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने हार नहीं मानी है। टीम इंडिया में दोबारा…
 27 July 2026
WWE के इतिहास में कई दिग्गज सुपरस्टार आए, लेकिन जॉन सीना ने जो पहचान बनाई, वह बहुत कम रेसलर्स को नसीब हुई। करीब 2 दशकों तक उन्होंने अपने दमदार मुकाबलों…
 27 July 2026
नई दिल्ली: अक्सर देखा जाता है कि इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद खिलाड़ी खेल से ही जुड़े पैसों को अपना करियर बनाते हैं, चाहे वह कमेंट्री हो, कोचिंग…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है। जिसका आगाज गुरुवार, 23 जुलाई से हो जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद…
 23 July 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
Advt.