पाकिस्तानी टीम में पड़ी फूट, एशिया कप में नहीं मिली जगह तो 'बगावत' पर उतरा यह तेज गेंदबाज
Updated on
11-08-2023 03:30 PM
लाहौर: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने 31 अगस्त से शुरू हो रहे एशिया कप और अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैच की वनडे सीरीज के लिए बीते दिनों पाकिस्तानी टीम का ऐलान किया। शान मसूद और इशानुल्लाह को टीम से बाहर कर दिया तो ऑलराउंडर इमाद वसीम भी अपनी जगहग नहीं बना पाए। दो साल पहले आखिरी वनडे इंटरनेशनल खेलने वाले तेज बोलिंग ऑलराउंडर फहीम अशरफ की टीम में वापसी हुई है। एमर्जिंग एशिया कप में पाकिस्तान ए की ओर से खेलते हुए इंडिया ए के खिलाफ फाइनल में शतक मारने वाले मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज तैयब ताहिर को भी स्क्वॉड में जगह दी गई है। इन सारे बदलावों के बीच अपना नाम न देखकर युवा तूफानी गेंदबाज शाहनवाज दहानी भड़क उठे। चलिए आपको आगे पूरा मामला समझाते हैं।
दरअसल, टीम के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज रशीद लतीफ ने ट्विटर पर पाकिस्तानी तेज गेंदबाजों का लिस्ट-ए करियर रिकॉर्ड शेयर किया, उस लिस्ट में शाहनवाज दहानी का नाम नहीं था। बस फिर क्या था, पहले ही टीम में शामिल न किए जाने से नाराज बैठे शाहनवाज दहानी ने रशीद लतीफ को खरी-खरी सुना दी। साथ ही उन्होंने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड पर भी निशाना साधा।
रशीद लतीफ के ट्वीट को रीट्वीट करते हुए दहानी ने लिखा, 'लगता है कि दहानी पाकिस्तानी तेज गेंदबाज नहीं हैं।'
शाहनवाज ने अधिकारियों से सवाल न करने के लिए खेल पत्रकारों को भी आड़े हाथों लिया और लिखा, 'एक भी पत्रकार या क्रिकेट विश्लेषक ने सवाल पूछने या चयनकर्ताओं को ये आंकड़े दिखाने की हिम्मत भी नहीं की।' 5 अगस्त 1998 को जन्में 25 साल के शाहनवाज दहानी ने पाकिस्तान के लिए 2021 में टी-20 तो 2022 में वनडे डेब्यू किया। दो वनडे में उनके नाम दो विकेट हैं तो 11 टी-20 इंटरनेशनल में दाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज ने आठ शिकार ही किए हैं। अफगानिस्तान सीरीज और एशिया कप के लिए पाकिस्तान की वनडे टीम: बाबर आजम (कप्तान), शादाब खान, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), फखर जमान, अब्दुल्ला शफीक, इमाम-उल-हक, सऊद शकील, सलमान अली आगा, इफ्तिखार अहमद, मोहम्मद नवाज, उसामा मीर, हारिस रऊफ, नसीम शाह, शाहीन अफरीदी, तैय्यब ताहिर, मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर), फहीम अशरफ, मोहम्मद वसीम
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…