लग्जरी मकानों की डिमांड में आया उछाल, 75 फीसदी तक बढ़ गई बिक्री, पूरी डिटेल
Updated on
15-02-2024 01:40 PM
नई दिल्ली: देश में अब लग्जरी मकानों की बिक्री में उछाल आया है। लग्जरी मकानों की जमकर बिक्री हो रही है। रिपोर्ट के मुताबिक,ऊंची आर्थिक हैसियत वाले लोग (एचएनआई) अब लक्जरी आवासीय इकाइयों को खरीदने में ज्यादा दिलचस्पी दिखा रहे हैं। यही वजह है कि पिछले साल देश के सात प्रमुख शहरों में चार करोड़ रुपये या उससे अधिक दाम के घरों की बिक्री में 75 प्रतिशत की भारी वृद्धि देखी गयी। रियल एस्टेट सलाहकार कंपनी सीबीआरई ने बुधवार को जारी एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी। इसके मुताबिक, सात प्रमुख शहरों में से दिल्ली-एनसीआर में सबसे अधिक तेजी रही और यहां लक्जरी घरों की बिक्री में लगभग तीन गुना उछाल आया। इस रिपोर्ट के मुताबिक, कैलेंडर वर्ष 2023 में चार करोड़ रुपये या उससे अधिक कीमत के 12,935 घरों की बिक्री हुई जबकि साल 2022 में यह संख्या 7,395 इकाई थी। इस तरह लक्जरी घरों की बिक्री में 75 प्रतिशत का बड़ा उछाल देखा गया।
इन शहरों में खूब बढ़ी डिमांड
रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली-एनसीआर में लक्जरी घरों की बिक्री एक साल पहले की 1,860 इकाई से बढ़कर 2023 में 5,530 इकाई हो गई। मुंबई में यह आंकड़ा 3,390 इकाइयों से बढ़कर 4,190 इकाई हो गया जबकि हैदराबाद में लक्जरी घरों की बिक्री 1,240 इकाइयों से बढ़कर 2,030 इकाई हो गई। पुणे में पिछले साल 450 इकाइयों की बिक्री देखी गई जबकि बेंगलुरु में लक्जरी घरों की बिक्री 265 इकाइयों पर स्थिर रही।
कोलकाता में मामूली बढ़त
कोलकाता में लक्जरी घरों की बिक्री मामूली रूप से बढ़कर 310 इकाई हो गई जबकि चेन्नई में यह संख्या 160 इकाई पर पहुंच गई।सीबीआरई के आंकड़ों के मुताबिक, साल 2023 में बिकने वाले कुल घरों की संख्या 3,22,000 इकाई हो गई जो सालाना आधार पर नौ प्रतिशत अधिक है।
नई दिल्ली: आरबीआई के गवर्नर संजय मल्होत्रा मौद्रिक नीति समिति (MPC) की बैठक में लिए गए फैसलों के बारे में थोड़ी देर में जानकारी देंगे। उससे पहले आज शेयर बाजार…
मुंबई: बेंगलुरु की हॉस्पिटल चेन चलाने वाली कंपनी मणिपाल हेल्थ एंटरप्राइजेज Manipal Health Enterprises के शेयर आज इश्यू प्राइस से 11% प्रीमियम के साथ लिस्ट हुए। यह जहां बीएसई पर…
मुंबई: विदेशी मुद्रा भंडार के मोर्चे पर भारत की स्थिति अभी कुछ बेहतर हुई है। यह लगातार चौथा सप्ताह रहा जबकि भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी दिखी है।…
मुंबई: वेलोरा इम्पैक्ट लिमिटेड (BSE: 531257) ने इस साल की पहली तिमाही में अच्छा प्रदर्शन किया है। इस कंपनी को पहले प्रतीक्षा केमिकल्स लिमिटेड (Vellora Impact Ltd) के नाम से…
नई दिल्ली: अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता एल्युमीनियम मेटल (Vedanta Aluminium Metal) ने चालू वित्त वर्ष की जून (पहली) तिमाही के शानदार वित्तीय परिणाम घोषित किए हैं। मजबूत राजस्व वृद्धि…