आरबीआई के इस ऐलान के बाद बाजार में मचा हाहाकार, सेंसेक्स में 700 अंकों से ज्यादा गिरावट
Updated on
08-02-2024 02:14 PM
नई दिल्ली: शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिल रही है। सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान पर कारोबार कर रहे हैं। रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास की अगुवाई वाली मौद्रिक नीति समिति की ओर से आज रेपो रेट का ऐलान किया गया है। आरबीआई ने रेपो रेट में बदलाव नहीं किया है। इसे 6.5 फीसदी पर बरकरार रखने का फैसला लिया गया है। आरबीआई के इस ऐलान के बाद शेयर बाजार में बंपर गिरावट देखने को मिल रही है। सुबह बढ़त के साथ खुला बाजार अब लाल निशान पर कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स अभी 700 अंकों से ज्यादा कि गिरावट के साथ 71,442.51 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी 50 भी 180 अंकों से ज्यादा लुढ़कर 21,747.65 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
सुबह दिखी थी तेजी
वैश्विक बाजारों में तेजी के बीच भारतीय रिजर्व बैंक के ब्याज दर पर फैसले से पहले घरेलू बाजारों में गुरुवार की सुबह शुरुआती कारोबार में उछाल आया था। बीएसई के 30 शेयर वाला सूचकांक सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 321.42 अंक उछलकर 72,473.42 अंक पर पहुंच गया था। वहीं निफ्टी 80.55 अंक चढ़कर 22,011.05 अंक पर रहा। सेंसेक्स सुबह दस बजे के करीब गिरावट के साथ 72,238 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रहा था। वहीं निफ्टी भी लुढ़कर 21,954 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। अब सेंसेक्स और निफ्टी में और गिरावट देखने को मिल रही है।
नई दिल्ली: आरबीआई के गवर्नर संजय मल्होत्रा मौद्रिक नीति समिति (MPC) की बैठक में लिए गए फैसलों के बारे में थोड़ी देर में जानकारी देंगे। उससे पहले आज शेयर बाजार…
मुंबई: बेंगलुरु की हॉस्पिटल चेन चलाने वाली कंपनी मणिपाल हेल्थ एंटरप्राइजेज Manipal Health Enterprises के शेयर आज इश्यू प्राइस से 11% प्रीमियम के साथ लिस्ट हुए। यह जहां बीएसई पर…
मुंबई: विदेशी मुद्रा भंडार के मोर्चे पर भारत की स्थिति अभी कुछ बेहतर हुई है। यह लगातार चौथा सप्ताह रहा जबकि भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी दिखी है।…
मुंबई: वेलोरा इम्पैक्ट लिमिटेड (BSE: 531257) ने इस साल की पहली तिमाही में अच्छा प्रदर्शन किया है। इस कंपनी को पहले प्रतीक्षा केमिकल्स लिमिटेड (Vellora Impact Ltd) के नाम से…
नई दिल्ली: अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता एल्युमीनियम मेटल (Vedanta Aluminium Metal) ने चालू वित्त वर्ष की जून (पहली) तिमाही के शानदार वित्तीय परिणाम घोषित किए हैं। मजबूत राजस्व वृद्धि…